Click Karo India

Click Karo India

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Click Karo India, News & Media Website, Burari, Delhi.

17/03/2026

₹2 करोड़ की लग्जरी Defender भी 24 साल के मयंक की जान नहीं बचा सकी। बताया जा रहा है कि यह महंगी SUV उन्हें शादी में दहेज में मिली थी। भीषण सड़क हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मयंक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

12/03/2026

नोएडा के फेज-2 में स्थित एक निजी कंपनी की तीसरी मंजिल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
🚨

08/03/2026

प्रधानमंत्री Narendra Modi आज Burari Metro Station का उद्घाटन करेंगे। यह विस्तार Delhi Metro Rail Corporation की Pink Line का हिस्सा है, जिससे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

इस मेट्रो प्रोजेक्ट से Burari, Jagatpur, Jharoda Majra और आसपास के इलाकों के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।

06/03/2026

वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान देखने को मिला! 🔥
संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाकर अंग्रेज गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली। 💥
हालाँकि संजू शतक से सिर्फ 11 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी यह पारी फैंस के दिलों में लंबे समय तक याद रहेगी।

06/03/2026

दिल्ली के रिठाला इलाके में झुग्गियों की बस्ती में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
🔥 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गईं
👧 एक लड़की के लापता / मौत की खबर

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
🚨🔥

05/03/2026

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है। उन्होंने साफ कहा कि वे राज्यसभा के सदस्य बनना चाहते हैं और नई सरकार को पूरा सहयोग देंगे।

05/03/2026

आज रात मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा महामुकाबला! 🔥
क्रिकेट की दो बड़ी ताकतें आमने-सामने — इंडिया 🇮🇳 vs इंग्लैंड 🏴


ी_टक्कर #वानखेड़े

04/03/2026

दिल्ली की सियासत में होली का रंग भी खास होने वाला है! 🎨
सूत्रों के मुताबिक, Arvind Kejriwal इस बार होली मनाने पहुंचेंगे Manish Sisodia के घर।

बताया जा रहा है कि यह “कटर ईमानदार होली” सादगी और पारंपरिक अंदाज़ में मनाई जाएगी, जिसमें गुलाल, संगीत और समर्थकों की मौजूदगी रहेगी।

04/03/2026

दिल्ली में इस बार होली पर शराब की दुकानें खुली रहेंगी। सरकार के नए आदेश के अनुसार होली पर कोई ड्राई डे नहीं रहेगा। राजधानी में अब केवल 5 विशेष अवसरों पर ही शराब बिक्री बंद रहेगी।

04/03/2026

अमेरिका-इज़राइल द्वारा ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की रिपोर्ट सामने आई है।
हालांकि “2000 ठिकानों पर हमला” जैसे दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

🌍 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है और दुनिया की नजरें इस घटनाक्रम पर टिकी हैं।

02/03/2026

प्रदर्शन के चलते श्रीनगर के लाल चौक को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है। प्रशासन ने एहतियातन स्कूल-कॉलेज दो दिनों के लिए बंद रखने का फैसला लिया है।

📚 यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।
👮‍♂️ पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

02/03/2026

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार पूरी तरह सतर्क है।
करीब 97 लाख भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना अलर्ट मोड पर है।

जरूरत पड़ने पर निकासी की तैयारी, दूतावासों से लगातार संपर्क और हालात पर कड़ी निगरानी जारी है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Burari
Delhi
110084