Mohan Narayan

Mohan Narayan

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mohan Narayan, Public Figure, Delhi.

17/06/2026

राष्ट्र की स्वाधीनता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं धर्मरक्षक, राष्ट्रनायक महाराजा छत्रसाल की जयंती पर उन्हें सादर नमन..

इन दोनों महापुरुषों का अदम्य साहस, त्याग, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण आज भी प्रत्येक भारतवासी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े रहने की प्रेरणा देता है.

उनका यशस्वी जीवन भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना और स्वाभिमान का अमर प्रतीक है.

17/06/2026

"अपृश्यता अगर गलत नहीं है, तो कुछ भी गलत नहीं है.."

बाल्यकाल से ही सामाजिक समरसता के उपासक रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक श्रद्धेय श्री बाला साहब देवरस जी (श्री मधुकर दत्तात्रेय देवरस) की पुण्यतिथि पर सादर नमन.. विनम्र श्रद्धांजलि।

संघ एवं अनेकों स्वयंसेवकों के जीवन में आपके द्वारा किए गए नवाचारों का राष्ट्र एवं समाज की प्रगति में स्पष्ट सकारात्मक प्रभाव दिखाई पड़ता है. आपका सुझाया जाति बंधन विमुक्ति का मार्ग सदैव भारत वर्ष को समरसता और बंधुत्व के भाव में बांधे रखेगा.

जय श्री राम

14/06/2026

के जोरहाट में के AN-32 विमान दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे वायु-योद्धाओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

राष्ट्ररक्षा के पवित्र दायित्व का निर्वहन करते हुए उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल वीर परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें.

ॐ शांति..
"सैनिक का परिवार, हमारा परिवार"

11/06/2026

मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल जी ने साहस, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा की ऐसी अमर गाथा लिखी, जो आज भी हर भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देती है.

उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प, आत्मबल और देशभक्ति के बल पर असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं.

उनकी जन्म जयंती पर कोटिश नमन...

09/06/2026

भगवान बिरसा के बलिदान की सौगंध देश नहीं टूटने देंगे..

‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ का मंत्र देकर जनजातीय समाज में स्वाभिमान, संगठन और राष्ट्रचेतना का संचार करने वाले धरती आबा #भगवान_बिरसा_मुंडा जी का बलिदान केवल अन्याय के विरुद्ध संघर्ष नहीं था, बल्कि भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना, स्वाभिमान और जनजातीय अस्मिता की रक्षा का महान उद्घोष था.

उन्होंने विदेशी दासता, धर्मांतरण और शोषण के विरुद्ध जनजागरण का जो दीप प्रज्वलित किया, वह आज भी आत्मनिर्भर, आत्मगौरवपूर्ण और विकसित भारत की प्रेरणा है.

उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन.. विनम्र श्रद्धांजलि.

जय हिंद, जय जोहार..

05/06/2026

"माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः"

यह केवल वैदिक मंत्र नहीं, भारतीय जीवन-दर्शन का आधार है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति केवल संसाधन नहीं, साधना है।

हमने नदियों को माता, पर्वतों को देवता, वृक्षों को जीवनदाता और पृथ्वी को मातृभूमि माना है। प्रकृति के साथ संघर्ष नहीं, सहअस्तित्व; उपभोग नहीं, संरक्षण; अधिकार नहीं, उत्तरदायित्व — यही सनातन संस्कृति का संदेश है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए, सनातन के इसी प्रकृतिवादी दर्शन को जीवन का आधार बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत का निर्माण करें।

01/06/2026

आज कारगिल के अमर वीर शहीद लांस नायक राजेंद्र कुमार यादव जी (सेना मेडल) की जयंती है। संयोग से आज ही उनकी वीरांगना श्रीमती प्रतिभा राजेंद्र यादव जी का भी जन्मदिवस है।

दुर्लभ है कि एक जन्म मातृभूमि की रक्षा के लिए स्वयं को समर्पित कर अमर हो गया, तो दूसरा जन्म उस बलिदान की ज्योति को समाज और राष्ट्र के बीच निरंतर प्रज्ज्वलित रखने का संकल्प बन गया।

हमारे यहां वीर केवल रणभूमि में नहीं बनते, उनके पीछे त्याग, संस्कार और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत परिवार खड़े होते हैं। शहीद का बलिदान और वीरांगना का धैर्य, दोनों मिलकर राष्ट्रजीवन की वह शक्ति बनते हैं जिससे पीढ़ियाँ प्रेरणा ग्रहण करती हैं।

मैं अमर वीर राजेंद्र कुमार यादव जी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं एवं वीरांगना बहन प्रतिभा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

Pratibha Yadav

31/05/2026

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

लोकमाता का शासन इस सत्य का सशक्त उदाहरण है कि सत्ता का सर्वोच्च उद्देश्य लोकमंगल और समाज का उत्थान होना चाहिए।

#अहिल्याबाई_होलकर

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Delhi