Ranjeet Ranjan
The official page of Mrs Ranjeet Ranjan, MP Rajya Sabha, Chhattisgarh
अगर परिसीमन महिलाओं को आरक्षण देने में बाधा है, और सरकार की नीयत सच में महिलाओं को अधिकार देने की है, तो फिर परिसीमन को अलग क्यों नहीं किया जा रहा - ठीक उसी तरह जैसे जनगणना को अलग रखा गया?
अगर सरकार वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है, तो आज ही परिसीमन बिल को अलग कर, वर्तमान 543 सीटों में ही महिलाओं को उनका अधिकार देने का निर्णय क्यों नहीं लिया जाता?
13/04/2026
बिल्कुल सही कहा मैडम सोनिया गांधी जी ने—जिसे विपक्ष विरोध कर रहा है, वह महिला आरक्षण नहीं है, बल्कि परिसीमन का मुद्दा है।
महिला आरक्षण तो ऐसा विषय है जिसे हर दल स्वीकार करता है। असली चिंता परिसीमन को लेकर है, जिसके माध्यम से प्रतिनिधित्व और राजनीतिक संतुलन को प्रभावित करने की सरकार की मंशा है।
12/04/2026
मधुर वाणी और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति आशा भोसले जी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आपकी आवाज़ सदा हमारे साथ रहेगी और आपके गीत पीढ़ियों तक यूँ ही गूंजते रहेंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
बिहार में कोसी के इलाके में ज्यादातर लोग रोजमर्रा की जिंदगी में भू-जल का इस्तेमाल करते हैं।
उस इलाके के पानी में भारी मात्रा में आयरन, आर्सेनिक, फ्लोराइड पाया जाता है। इस पानी को पीने के कारण वहां लोग कैंसर, घेंघा जैसी कई बीमारियों से पीड़ित हैं।
उस पानी को फ़िल्टर करने के लिए कई दावे किए गए। लोगों ने घरों में RO सिस्टम लगा लिए, लेकिन हालात नहीं बदले। ऐसे में सरकार इस समस्या पर क्या दावा करती है?
आज देश गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है।
Indian Council of Medical Research के अनुसार देश में करीब 10 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं।
National Family Health Survey के अनुसार भारत में हर चौथा वयस्क मोटापे से ग्रसित है।
हमारे देश में समझने योग्य पोषक जानकारी का अभाव है, खाद्य पदार्थों पर जानकारी तो दी जाती है, लेकिन वो पैकेट के पीछे छोटे अक्षरों में और जटिल भाषा में दी जाती है।
यदि पैकेट के सामने ही लाल-पीला-हरा रंग ये बता दे कि इसमें कौन सा तत्व अधिक या कम है, तो कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ सकता है।
हमारी मांग है-
⦁ पैकेज्ड फूड में स्पष्ट और प्रभावी नीति की आवश्यकता है
⦁ पैकेट के सामने स्पष्ट और बड़े अक्षरों में जानकारी हो
⦁ खाने के पैकेट पर color coated चेतावनी प्रणाली हो
इससे खाद्य कंपनियों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी, लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव होगा।
23/03/2026
माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी, वीर शहीद सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
हमारे देश में छात्राओं के लिए बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। सरकारी मंचों से 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' की बात की जाती है, लेकिन जमीनी हालत बहुत ही ख़राब है।
छत्तीसगढ़ में 5,000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में अलग से शौचालय नहीं है, जिसपर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।
ये बात सिर्फ एक राज्य की नहीं है, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में छात्राओं के लिए शौचालय नहीं है, इस वजह से बच्चियां स्कूल छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं।
देश के 10,000 स्कूल शौचालय विहीन हैं और यूनिसेफ के मुताबिक देश के 22% स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय नहीं है।
सरकार से आग्रह है कि देशभर के स्कूलों में एक सर्वे कराया जाए और बुनियादी जरूरतों के साथ, स्वच्छता से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
15/03/2026
मां कर्मा जयंती की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 💐🙏🏻
एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से अयोध्या में ‘राम रसोई’ बंद…
जिस रामराज्य के सपने दिखाए जाते हैं, वहां राम के नाम पर चलने वाली रसोई भी गैस के बिना ठप हो गई।
अगर रामनगरी में ही श्रद्धालुओं को मिलने वाला भोजन रुक सकता है, तो सोचिए आम गरीब की कुटिया की रसोई किस भरोसे जल रही होगी?
विकास के दावों के बीच चूल्हे की सच्चाई कुछ और ही कहानी कह रही है।
08/03/2026
History created! 🇮🇳🏆
Team India defends the T20 World Cup title and becomes the first team to win it three times. A spectacular display of grit and teamwork.
Heartiest congratulations to our Men in Blue for making the nation proud once again. ❤️
05/03/2026
India marches into the finals of the ICC Men's T20 World Cup 2026. 🇮🇳🏏
Congratulations to the players, and special appreciation to the coach and the entire support staff for their dedication and guidance in securing a memorable victory over the England men's national cricket team.
The entire nation stands proud! ✨❤️
04/03/2026
उल्लास, उत्साह और उमंग के महापर्व रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🎨 ✨
यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए यही कामना है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
AB 07, Pandara Road
Delhi
110003