Raj Aryan

Raj Aryan

Share

Actor Model Fitness Model

Photos from Raj A***n's post 15/09/2025

`श्री रामलीला महोत्सव 2025`

*एक बार फिर आ रही है सदी की सबसे भव्य "संपूर्ण रामलीला" आपके समक्ष*

।। सभी को स्नेह निमंत्रण ।।

आईए और महादेव से सुनिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य अनुपम जीवन गाथा...

*श्री धार्मिक रामलीला समिति*
कवि नगर ग़ाज़ियाबाद
_द्वारा आयोजित_
`संपूर्ण रामलीला`
👇👇👇👇👇
स्थान : रामलीला मैदान, कवि नगर, ग़ाज़ियाबाद
समय : रात्रि 7.30 बजे से 11 बजे तक
तारीख़ : प्रतिदिन 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक

Note : 3 अक्तूबर को *महिषासुर मर्दिनी दुर्गा नाटक* का मंचन किया जाएगा

कथा को जीवंत और प्रेरणा दायक बनायेंगे हमारे अत्याधुनिक उपकरण जैसे भव्य डिजिटल LED BACKDROP, ख़ूबसूरत राजसी परिधान एवं आभूषण, प्रॉपर्टीज़ साथ ही professional मेकअप और महीनों के अथक प्रयास से प्रशिक्षित कलाकार द्वारा जीवंत मंचन...

Our RAMLEELA already Awarded many times for :
*Best RAM*
*Best SITA*
*Best LAXMAN*
*Best HANUMAN*
*Best RAVAN*
*Best CONCEPT & DESIGN*
*Best MUSIC*
*Best STAGE MANAGEMENT*

देखिए रामायण एक नए अंदाज़ में इस वर्ष की सम्पूर्ण रामलीला में।

👉 Rehersals for more than three months by artists...
👉 भव्य LED BACKGROUND
👉 HI-TECH SOUND & LIGHTS
👉 Beautifully designed Costumes & Jwellery
👉 Make-up & Styling by Profession Teams
👉 Highly advanced Stage with different automatically operated equipments...

🌸🌸🌸And much more to make the Show an unforgettable experience for audiance...

।। आपका हार्दिक अभिनंदन है ।।

Photos from Raj A***n's post 24/07/2025

श्री राजेंद्र नाथ सर को मेरे श्रद्धा सुमन
🌺🌺🌺🌺🌺🌷🌷🌷🌷🌷🌷
थियेटर करने की इच्छा स्कूल के समय से ही थी मगर कभी कुछ अच्छा करने या किसी से सीखने का मौका न मिला। कहीं fee अधिक थी तो कहीं दूरी, कभी पढ़ाई तो कभी काम...
फिर कॉलेज के बाद job शुरू करने के साथ साथ अपना ही लिखना और जहां मौका लगे perform करने लगा, दोस्तों ने बड़ा साथ दिया। बेचारे मेरे पागलपन के शिकार वही होते और जो मैं कहता करते। एक दिन newspaper में Shri Ram Center for Performing Arts Delhi यानी SRC के दो साल के एक्टिंग डिप्लोमा का इश्तिहार देखा तो सोचा try करने में क्या हर्ज़ है भला। SRC गया और form भर आया।

लगा शायद नाम आए न आए क्योंकि ऐसा कोई धांसू experience नहीं था मेरे पास किसी के साथ काम करने का या कोई नाटक का। SRC से Interview/audition Call आ गया तो मैंने अपने ऑफिस में बताया, मेरी Boss हमेशा से ही बेहद supportive रहीं और मुझे permission मिल गई। Audition के लिए NSD की तरह ही कुछ प्रसिद्ध नाटकों के monologue भेजे गए थे जिसमें से कोई एक तैयार करना था। न जाने क्या सोच कर मैंने मोहन राकेश जी के "आधे अधूरे" का ’काले कोट वाला आदमी’ याद कर लिया।

समय से पहुंच कर प्रतीक्षा में लग गया और देखा कई सारे कलाकार आए हुए थे, घबराहट में किसी से ख़ास बातचीत नहीं हुई, तभी पता चला कि जो ऑडिशन ले रहे हैं वो बहुत ही जानेमाने निर्देशक और सख्त अध्यापक हैं। मेरा नाम पुकारा गया तो भीतर जाने पर देखा "श्री राजेंद्र नाथ" सर बैठे हैं अकेले ही। एक छवि मन में बन चुकी थी कि वो बहुत परखी और सख़्त हैं। अपना नाम आदि बताया तो उन्होंने कहा चली करके दिखाओ। मैंने काले कोट वाला आदमी शुरू किया और लगभग चौथी पांचवीं लाइन आते ही सब गायब और मैं चुप... मेरी तो हालत खराब कि ये क्या हो गया।

"क्या हुआ"... Sorry Sir ऑफिस से सीधा भाग कर आया और न जाने कैसे आगे का भूल गया।
"कोई बात नहीं कुछ और आता है तो वो कर दो, इसे रहने दो, कुछ भी अपना सुना दो"
कुछ समय पहले ही "मीरा" नाटक किया था जिसमें मैने श्री कृष्ण का किरदार किया था मगर उसे में जो राणा भोजराज के कुलगुरु थे उनका संवाद काफ़ी हद तक याद था जब वो मीरा को ज़हर पीने का आख़िरी फ़ैसला सुनाते हैं। अब क्योंकि अपना करना था तो स्क्रिप्ट का बंधन भी नहीं था तो बस मैं तो फैल गया और पूरे दमखम से कर डाला।

"तुमनें अब तक थियेटर क्यों नहीं किया कहीं से", मैंने आसान सा और सच उत्तर दिया कि "सर जब कर सकता था तब पैसे नहीं थे अब पैसे हैं तो करने को नहीं मिल रहा"

"अब पैसे हैं"... जी सर

"जॉब के साथ कैसे करोगे, शाम पांच बजे से आठ बजे तक class होगी"... कर लुंगा सर, ऑफ़िस नौ बजे की जगह 8.30 to 4.30 की shift मिल जाएगी, boss ने permission दे दी है।

"चलो बताते हैं Good Luck"

और मैं प्रणाम करके बाहर आ गया और ऑफ़िस चला गया। कुछ दिनों बाद मेरे मोबाइल पर गुप्ता जी (Admn SRC) का कॉल आया बोले तुम्हें पहला कॉल कर रहा हूं क्योंकि तुम पहले नंबर पर आए हो, बहुत अच्छा किया होगा तुमने कि राजेंद्र नाथ सर ने चुना है TOP पर। मेरी आँखें नम हो गईं थीं।
और फिर मेरे जीवन के बेहतरीन दो साल बीते SRC में।

उसके बाद कई बार सर से मिलने का अवसर मिलता रहा, जो ये फ़ोटो है ये उनके द्वारा निर्देशित और गिरीश करनाड जी द्वारा लिखित नाटक "बिखरे बिंब" के जिसमें सुषमा सेठ जी मुख्य भूमिका में थीं। शुक्र है ये फ़ोटो उस दिन ले ली थी जो एकमात्र फ़ोटो है सर के साथ। पिछले सप्ताह ही सुषमा सेठ जी से फिर मिलना हुआ और मैंने सबसे पहले उनसे राजेंद्र नाथ सर का ही ज़िक्र किया और बिखरे बिंब की बातें की।

मेरी एक short film "A Pair of Shoes" के लिए जब मैने सुषमा सेठ जी को approach किया था तो शायद मेरे राजेंद्र नाथ सर का student होने के कारण ही उन्होंने मुझे कॉल किया, स्क्रिप्ट मांगी और पढ़ी भी।

मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरा रंगमंच से विधिवत् साक्षात्कर श्री राजेंद्र नाथ सर जी के सानिध्य में हुआ।

सर आप हमेशा हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे... आपके स्नेह और आर्शीवाद के साथ रंगमंच और कला का ये अनंत सफ़र चलता ही रहेगा...
विनम्र श्रद्धांजलि
💐💐💐💐💐

In photo
Rajendra Nath Sir
Smt SUSHMA SETH JI
Manju Hooda Arti Divedi

06/05/2025

जय हिंद जय जवान जय भारत

कर दो सिंदूर सा लाल
मच जाए हाहाकार
याद रखें हर आतंकी
ये है सेना हिन्दुस्तान

04/04/2025

हमारे मनोज कुमार जी
यानी भारत के भारत कुमार जी
आपको विनम्र श्रद्धांजलि
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

13/03/2025

Opt for safer colours but keep animals away. While organic Holi colours are a safer alternative, it's best to avoid applying them to animals altogether. Even natural ingredients can cause irritation, especially if they lick it off their fur. This Holi, let's make kindness the most vibrant colour of all.

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Delhi
110049