Astrokundli.com
Astrokundli.com….. is a leading astro products manufacturer and supplier and provider of highly qualified pundits for paurohitya karmas and Jyotishacharyas
29/03/2015
Enjoy the little things in life...
for one day you'll look back
and realize they were big things
Shivoham ........ Shivoham ........Shivoham ........
Amar Atma Satchidananda Main hoon,
Shivoham Shivoham Shivoham Shivoham
Akal Vishwa ka jo paramatma hai,
Sabhi Praniyo ki wahi atma hai,
Wahi Atma Satchidananda Main hoon,
Shivoham ........
Jise shastra kate na agni jalaye,
Ghalaye na paani na mritu mitaye,
Wahi Atma Satchidananda Main hoon,
Shivoham ........
Ajar aur mar jisko vedo neih gaya,
Wahi gyan arjun ko hari neih sunaya,
Wahi Atma Satchidananda Main hoon,
Shivoham ........
Amar atma hai maranshil kaya,
Sabhi praniyo ke jo bhitar samaya,
Wahi Atma Satchidananda Main hoon,
Shivoham ........
Hai taro sitaro meih awahas jiska,
Hai chanda aur Suraj meih prakash jiska,
Wahi Atma Satchidananda Main hoon,
Shivoham ........
Jo vyapak hai kana kana hai wahas jiska,
Nahi teen kalo meih ho nash jiska,
Wahi Atma Satchidananda Main hoon,
Shivoham ........
25/03/2015
what are the stars
saying about you today ?
one call can change your life.
03/03/2015
JAI GAU MATA
03/03/2015
THE BEST ASTROLOGY
28/02/2015
25/02/2015
हस्तरेखा विज्ञान में हथेली में खींची हुई रेखाओं से व्यक्ति के भाग्य, धन और जीवन के कई राज को जाना जा सकता है। लेकिन अक्सर लोग अपने भाग्य और धन संपत्ति के बारे में जानकर हथेली की अन्य रेखाओं के बारे में जानने की कोशिश भी नहीं करते। एक रेखा ऐसी है जो धन संपत्ति और भाग्य से बढ़कर भी बड़े रहस्य खोलती है। आइये देखें यह कौन सी रेखा है और यह आपके बारे में क्या कहती है।
संसार में सोने, चांदी से भी महंगा धन स्वास्थ्य को बताया गया है। अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा तो धन दौलत होते हुए भी आपको उनका सुख नहीं मिलेगा। उदाहरण के तौर पर मधुमेह रोगी को लीजिए उनके पास पैसा होते भी वह मिठाई नहीं खा सकते। इसलिए किसी भी रेखा को जानने से पहले स्वास्थ्य रेखा को जानिए और देखिए आपकी सेहत कैसी रहेगी, कौन सा रोग आपको पीड़ित कर सकता
जिस व्यक्ति की हथेली में स्वास्थ्य रेखा द्वीप के रुप में समाप्त होती है उन्हें छाती और फेफड़े से संबंधित रोग होने की आशंका रहती है।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर स्वास्थ्य रेखा को कोई तिरछी रेखा आकर काट रही हो तब व्यक्ति को अधिक सावधान रहना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को भयंकर दुर्घटना का सामना करना पड़ता है।
जिस व्यक्ति की हथेली में स्वास्थ्य रेखा पीले रंग की होती है उन्हें गुप्त रोग होने की आशंका रहती है।
जिस व्यक्ति की हथेली में स्वास्थ्य रेखा लहरदार होती है और मंगल बलवान होता है उन्हें आंत के रोग, पथरी, अल्सर होने की संभावना रहती है।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिनकी हथेली में स्वास्थ्य रेखा जीवनरेखा से निकल रही हो या जीवन रेखा का स्पर्श करती हो और स्वास्थ्य रेखा पर तारे का चिन्ह बना होना अशुभ फलदायी होता है। ऐसे व्यक्ति को यात्रा के समय और वाहन चलाते हुए अधिक सतर्क रहना चाहिए क्योंकि ऐसे व्यक्ति की मृत्यु यात्रा के दौरान होने की आशंका रहती है।
जिनकी हथेली में स्वास्थ्य रेखा के साथ-साथ कोई अन्य सहायक रेखा चलती है उनका स्वास्थ्य उत्तम रहता है। ऐसे व्यक्ति जल्दी बीमार नहीं होते हैं। इन्हें गंभीर रोग होने की भी संभावना कम रहती है।
जो भाग्य में है , वह भाग कर आएगा,
जो नहीं है , वह आकर भी भाग जाएगा...!"
यहाँ सब कुछ बिकता है ,
दोस्तों रहना जरा संभाल के , बेचने वाले
हवा भी बेच देते है , गुब्बारों में डाल के , सच
बिकता है , झूट बिकता है, बिकती है हर कहानी ,
तीनों लोक में फेला है , फिर भी बिकता है बोतल में
पानी , कभी फूलों की तरह मत जीना, जिस दिन
खिलोगे , टूट कर बिखर्र जाओगे , जीना है
तो पत्थर की तरह जियो; जिस दिन तराशे गए ,
"भगवान" बन जाओगे....!
25/02/2015
शिव पुराण में शिव पूजन के लिए बिल्वपत्र(बेल के पत्तों) का इस्तेमाल करने का वर्णन है, किन्तु बहुत से लोगों के मन में प्रश्न आता है कि बिल्वपत्रों को इतना महत्वपूर्ण क्यों माना गया है।
शिवपुराण से ही जानते हैं शिव-पूजन के बारे में।
पार्थिवलिंगों की पूजा कोटि कोटि यज्ञों का फल देने वाली है। कलयुग में लोगों के लिए शिवलिंग-पूजन जैसा श्रेष्ठ दिखाई देता है, वैसा दूसरा कोई साधन नहीं है। यह समस्त शास्त्रों का निश्चित सिद्धांत है। शिवलिंग भोग और मोक्ष देने वाला है।
लिंग तीन प्रकार के कहे गए हैं (1) उत्तम (2) मध्यम (3) अधम। जो चार अंगुल ऊंचा और देखने में सुन्दर हो तथा वेदी से युक्त हो, उस शिवलिंग को शास्त्रज्ञ महर्षियों ने 'उत्तम' कहा है। उससे आधा 'मध्यम' और उससे भी आधा अधम माना गया है।
इस प्रकार तीन प्रकार के शिवलिंग कहे गए हैं, जो उत्तरोत्तर श्रेष्ठ हैं।
ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र सभी वर्णों को शिवलिंग की उपासना करनी चाहिए।
स्त्रियों तथा अन्य सभी लोगों को शिव लिंग का पूजन वैदिक अथवा तंत्र-मंत्र अनुसार करनी चाहिए।
विधिपूर्वक भगवान शंकर का नैवेद्यान्त पूजन करके उनकी त्रिभुवनमयी आठ मूर्तियों भी पूजन करें। पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश, सूर्य, चंद्र तथा यजमान - ये भगवान शंकर की आठ मूर्तियां कही गयी हैं। इनके साथ शर्व, भव, उग्र, भीम, ईश्वर, महादेव तथा पशुपति ये सात नाम कहे गए हैं तथा इन नामों की उपासना की जानी चाहिये।
ईशान, नन्दी, चण्ड, महाकाल, भृंगी, वृष, स्कन्द, कपर्दीश्वर, सोम तथा ये शिव-परिवार कहे गए हैं। अक्षत तथा बिल्वपत्र द्वारा शिव-परिवार का पूजन करना चाहिए।
विद्वान-ज्ञानी भष्म का ललाट में त्रिपुण्ड(अभाव में मिटटी) लगाकर, रुद्राक्ष माला तथा बिल्वपत्र का संग्रह करके ही पूजन करें।
बिल्व का महत्त्व --- बिल्वपत्र महादेव का ही रूप है।
देवताओं ने भी इसकी स्तुति की है। फिर जिस किसी तरह से इसकी महिमा की जा सकती है। तीनों लोकों में जितने पुण्य तीर्थ हैं, वे सम्पूर्ण तीर्थ बिल्व के मूलभाग में निवास करते हैं। जो पुण्यात्मा मनुष्य बिल्व के मूल में लिंगस्वरूप अविनाशी महादेव जी का पूजन करता है, वह निश्चय ही शिव-पद को प्राप्त होता है। जो बिल्व की जड़ के पास जल से अपने मस्तक को सींचता है, वह सम्पूर्ण तीर्थों में स्नान का फल पा लेता है और वही इस भूतल पर पावन माना जाता है।
बिल्व की जड़ के परम उत्तम थाले को जल से भरा हुआ देखकर महादेव जी पूर्णतया संतुष्ट होते हैं।
जो मनुष्य गंध, पुष्प, आदि से बिल्व के मूल भाग का सेवन करता है, वह शिव लोक को प्राप्त करता है और इस लोक में भी सुख-संतति बढ़ती है।
जो बिल्व की जड़ के पास दीपावली जलाकर रखता है, वह तत्वज्ञान से संपन्न होकर भगवान महेश्वर में मिल जाता है।
जो बिल्व की शाखा थामकर हाथ से उसके नए नए पल्लव उतारता और उनसे बिल्व की पूजा करता है वह पापों से मुक्त हो जाता है।
जो बिल्व की जड़ के पास शिव में अनुराग रखने वाले एक भक्त को भी भक्तिपूर्वक भोजन कराता है उसे कई गुना पुण्य प्राप्त होता है। जो बिल्व की जड़ के पास शिवभक्त को खीर और धृत से युक्त अन्न देता है वह दरिद्र नहीं होता।
हे देवों के देव!
हे महादेव!
हे नीलकण्ठ!
हे विश्वनाथ!
हे आदिदेव!
हे उमानाथ!
हे काशीपति!
आपको बारम्बार नमस्कार है। आप मुझे ऐसी कृपा शक्ति दो जिससे मैं दिन के चार और रात्रि के चार पहरों मे आपकी अर्चना कर सकूं और मुझे क्षुधा, पिपासा, लोभ, मोह पीड़ित न करें, मेरी बुद्धि निर्मल हो मै जीवन को सद्कर्मों, सन्मार्ग में लगाते हुए इस धरा पर चिरस्मृति छोड़ आपकी परम कृपा प्राप्त करूं।
23/02/2015
मीन - हाल की किसी समस्या में कोई नजदीकी व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है और इससे आपका दृष्टिकोण बदलेगा। अपने आपको अकेला न समझें, कोई न कोई आपकी मदद करता रहेगा। इस सप्ताह आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जिनसे आपका स्वभाव और निखर कर सामने आएगा। आप दूसरों की काफी मदद करेंगे। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आप ऐसे लोगों को एकजुट करेंगे, जो आपके किसी उद्देश्य में कारगर हो सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होगी। आपको अपने लक्ष्यों में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। संतान के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
आज मीन राशि वालों के मन में नए विचार, नए अनुसंधान तो आएंगे, लेकिन आपको अपने बॉस को उनसे सहमत कराना होगा। आपको पुत्र से सहयोग मिलेगा। किसी व्यक्ति विशेष से संबंधों में खींचतान होगी। भूमि, भवन, वाहन से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप अपने लंबे लक्ष्य की ओर ज्यादा ध्यान देंगे। यात्राएं होंगी। आपकी राशि का चंद्रमा इन सात दिनों में धन भाव से चौथे भाव तक जाएगा। धन लाभ होगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह शुभ है। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने मे संतुलन बनाएं।
लव- लव लाइफ में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकते हैं। इन सात दिनों में कुछ उतार चढ़ाव होंगे।
प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अच्छा चलेगा। साथ ही आपको धन लाभ भी होगा।
हेल्थ- इन सात दिनों में सेहत थोड़ी नरम जरूर रहेगी, लेकिन कोई खास समस्या नहीं है।
करियर- विद्यार्थियों के लिए पूरा सप्ताह शुभ रहेगा। ग्लैमर जगत के विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं।
23/02/2015
कुंभ - यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। आपको संपर्कों का भारी लाभ मिलेगा। इस सप्ताह कुछ बदलाव होना है और आपको उस बदलाव का अंदाज लग जाएगा। आपके कार्य की तारीफ होगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इन सात दिनों में चंद्रमा पराक्रम भाव से शुरू होकर पांचवें भाव तक जाएगा। नए करियर के बारे में सलाह करेंगे या सलाह देंगे। नौकरी बदलने का इरादा छोड़ दें।
अपने ऑफिस की नियमितता पर ध्यान दिए रहें, यह महत्वपूर्ण है। स्वार्थ से परे रहना और दूसरों की बात समझने की कोशिश करना आपको बड़ा लाभ दिला सकता है। इन सात दिनों में आपको फायदे के बड़े मौके भी मिलेंगे। आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और कार्यक्षेत्र में किसी पर दबाव न बनाएं। अचानक शुभ समाचार मिलेंगे। दोस्तों, परिवार के साथ यात्रा के योग है। किसी कार्य की चिंता बनी रहेगी परन्तु जल्दी ही समाधान हो जाएगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
लव- आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी। इन सात दिनों में कुछ खास बदलाव होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र में चिंताओं और गुस्से के कारण इन सात दिनों में परेशान होना पड़ सकता है।
हेल्थ- पेट के रोग हो सकते हैं सावधान रहें।
करियर- सॉफ्टवेयर और मेडिकल विद्यार्थियोंं के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। मेडिकल छात्र भी इस सप्ताह सफल होंगे। फिल्म, फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को कम मेहनत से भी अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
23/02/2015
मकर - नए लोग और नए विचारों से इस सप्ताह आप खुश रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि का चंद्रमा चौथे भाव मे रहेगा तो परेशानी जरूर रहेगी लेकिन सप्ताह के बीच में आपको फायदा मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही नई उर्जाएं आपका मनोबल, आपका प्रभाव कई गुना बढ़ा देंगी। सप्ताह पूरा होते-होते यह स्थिति एक ठोस रूप भी ले लेगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी, सकारात्मकता का संचार होगा। आप अपनी प्रशंसा के प्रति ज्यादा से ज्यादा संवेदनशील होते जाएंगे। स्वार्थ की भावनाएं कुछ कम होती जाएंगी, और आप दूसरों की खातिर ज्यादा से ज्यादा संवेदनशील होंगे।
इन सात दिनों में आपको आर्थिक लाभ होगा। काम भले ही कम हो, लेकिन योजनाएं लंबी बनेंगी। विदेशों से संपर्क होगा। ये सप्ताह उठापटक भरा हो सकता है। ऐसे माहौल में भी आप अपनी जगह डटे रहेंगे तो आपके काम भी बनते रहेंगे। नए संपर्कों से नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आनंद और खुशियों के अवसर सप्ताह के आखिरी में मिलेंगे। नए काम की योजनाएं बनेंगी। आप लोगों को आकर्षित करेंगे। यात्राओं के योग हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। साक्षात्कार और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
लव- ये सात दिन अपने पार्टनर के साथ अच्छे से बीतेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार वालों का सहयोग आज आपको मिलेगा।
प्रोफेशन- नए काम की योजनाएं बनेंगी। रुके काम पूरे होंगे। पैसा बनेगा और सहयोग मिलेगा। सप्ताह अच्छा रहेगा।
हेल्थ- पुरानी बीमारियां फिर परेशान कर सकती हैं। गले की या टॉन्सिल्स की समस्या हो सकती है।
करियर- मेडिकल और एमबीए के विद्यार्थियोंं के लिए समय सामान्य रहेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर और आर्किटेक्चर इंजीनियर, निर्माण से जुड़े विद्यार्थी कड़ी मेहनत के बाद ही सफल होंगे।
23/02/2015
धनु - सप्ताह की शुरूआत में योजनाओं से पूरा धन लाभ मिलेगा। पूरा सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। भविष्य को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। इस सप्ताह आप पुरानी बातों को भूलकर आगे बढऩे की कोशिश करें। अच्छी घटनाएं, अच्छे दोस्त, अच्छे और भाग्यशाली मौके खुद-बखुद आपके पास आते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां भी रहेंगी, लेकिन कोई खास काम आपको सौंपा जाएगा, जो आपको बहुत पसंद भी आएगा। कोई पुराना ऋण लौटने का समय आ रहा है। अगर यह पैसे का ऋण नहीं है, तो किसी पुराने उपकार का बदला चुकाना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर कोई छोटा ऑपरेशन भी करवाना है, तो सप्ताह के अंतिम दिनों से उसका योग बनने लगेगा।
इन सात दिनों में आपको किसी अपने का सपोर्ट मिलेगा और आपको वर्तमान समस्याओं से बाहर निकालने का रास्ता मिलेगा। इन सात दिनों में बिगड़ती बातें संभल जाएंगी। लंबे खिंचाने वाले मुद्दों में समझौता होगा। थोड़ा समझौता करके आप स्थिति को काफी कुछ संभाल लेंगे। परेशानी और चिंता का समाधान मिल जाएगा। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। कोई नया काम शुरू न करें। पूरे सप्ताह सावधान रहें।
लव- इन सात दिनों में लव लाइफ में कुछ गलतफहमियां जो थी वो खत्म हो सकती हैं। पार्टनर का गुस्सा आपको पूरे सप्ताह डराता रहेगा।
प्रोफेशन- पूरे सप्ताह सावधान रहने की जरूरत है। कोई बड़ी परेशानी तो नहीं आएगी, लेकिन आपकी ही गलती से खुद परेशान भी हो सकते हैं। किसी काम मेंं लापरवाही न करें। समझौता करने या थोड़ा झुकने के लिए तैयार रहें।
हेल्थ- इन सात दिनों में सेहत संबंधित उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
करियर- इस सप्ताह मेडिकल विद्यार्थी बहुत चिंतित रहेंगे। टेक्निकल विद्यार्थियोंं के लिए समय अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। फैशन डिजाइनिंग से संबंधित स्टूडेंट्स इस सप्ताह सफल होंगे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Delhi
110075