Delhi Public Library

Delhi Public Library

Share

Official account of Delhi Public Library an autonomous organization under the Ministry of Culture, Government of India. Jawaharlal Nehru, on 27th
October, 1951.

DPL network has a
collection of over 18 lakh books, provides free Hi-speed internet. DPL was established with assistance from UNESCO as a pilot project
and inaugurated by Prime Minister, Pt.

19/06/2026

भारत में राष्ट्रीय पठन दिवस प्रतिवर्ष 19 जून को मनाया जाता है। यह दिवस भारत में पुस्तकालय आंदोलन के जनक पी. एन. पाणिक्कर की स्मृति में मनाया जाता है। पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा पुस्तकालयों के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
वर्ष 2026 में राष्ट्रीय पठन दिवस 19 जून (शुक्रवार) को मनाया गया। इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के समाज शिक्षा विभाग द्वारा पाठकों में पठन-पाठन के प्रति रुचि जागृत करने एवं पुस्तकों के महत्व को रेखांकित करने हेतु विशेष पोस्टर प्रदर्शित किए गए।
प्रदर्शित पोस्टरों के माध्यम से पाठकों को नियमित अध्ययन, ज्ञानार्जन तथा पुस्तकालय के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करना, पुस्तकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पाठकों को ज्ञानवर्धक साहित्य से जोड़ना था।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

Photos from Delhi Public Library's post 19/06/2026

समाज शिक्षा विभाग, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा दिनांक 15.06.2026 से 19.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया । शिविर के अंतर्गत दिनांक 19.06.2026 को पोएट्री राइटिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, साहित्यिक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए आकर्षक एवं भावपूर्ण कविताओं की रचना की।

कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में सुश्री हिमानी ढींगरा, अंग्रेजी अध्यापिका, माउंट आबू पब्लिक स्कूल, रोहिणी, दिल्ली उपस्थित रहीं। श्री राजेश दहिया, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, तथा पुस्तकालय के अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी उत्कृष्ट साहित्यिक अभिव्यक्ति एवं रचनात्मक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, साहित्यिक रुचि, भाषा कौशल तथा कल्पना शक्ति को प्रोत्साहित करना था। यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक एवं आनंददायक सिद्ध हुई।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

19/06/2026

Delhi Public Library Wishing You A Happy National Reading Day! Let's Celebrate The Joy Of Books And The Power Of Reading.

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

Photos from Delhi Public Library's post 18/06/2026

समाज शिक्षा विभाग, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा दिनांक 15.06.2026 से 19.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के अंतर्गत दिनांक 18.06.2026 को बुक जैकेट डिजाइनिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित नियमों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकर्षक एवं सुंदर बुक जैकेट तैयार किए।
कार्यक्रम में डॉ. मो. मुज्जमिल, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही श्री राजेश दहिया, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी तथा पुस्तकालय के अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने उत्कृष्ट कला-कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, कलात्मक कौशल, पुस्तक-पठन के प्रति रुचि तथा कल्पनाशक्ति का विकास एवं प्रोत्साहन करना था। यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं मनोरंजक सिद्ध हुई।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

18/06/2026

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की ओर से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

Photos from Delhi Public Library's post 17/06/2026

आज ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 दिनांक 17/06/2026 के अंतिम दिन बच्चों के रचनात्मक और कलात्मक विकास हेतु Calligraphy Activity का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सुंदर लेखन की कला को प्रोत्साहित करना और उनकी एकाग्रता को बढ़ाना था।

इस विशेष सत्र में ग्रीन फ़ील्ड्स स्कूल की विषय विशेषज्ञ (Subject Expert) श्रीमती मंजू साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यशाला का संचालन करते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया। महोदया ने बच्चों को सुलेख के बुनियादी नियमों, अक्षरों के सही आकार, कोण (Angles) और स्ट्रोक्स के बारे में विस्तार से समझाया। विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के फोंट्स और लिखने के तरीकों का उत्साहपूर्वक व्यावहारिक अभ्यास किया। समर कैंप के प्रतिभागियों ने इस गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

श्रीमती मंजू साहू के कुशल मार्गदर्शन में यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। बच्चों ने न केवल सुंदर लिखने की कला सीखी, बल्कि अक्षरों की बनावट के प्रति उनकी रुचि भी जागृत हुई। कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार दिया गया तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

Photos from Delhi Public Library's post 17/06/2026

समाज शिक्षा विभाग, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा दिनांक 15.06.2026 से 19.06.2026 तक डॉ. सुमीत भसीन, अध्यक्ष दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के अंतर्गत दिनांक 17.06.2026 को बुक मार्क डिजाइनिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए आकर्षक एवं सुंदर बुक मार्क तैयार किए।

कार्यक्रम में डॉ. मो. मुज्जमिल, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, तथा पुस्तकालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने उत्कृष्ट कला-कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, कलात्मक कौशल, पुस्तक-पठन के प्रति रुचि तथा कल्पना शक्ति को प्रोत्साहित करना था। यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं मनोरंजक सिद्ध हुई।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

17/06/2026

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की ओर से छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की पूज्य माँ एवं साहस व त्याग की प्रतिमूर्ति वीरांगना राजमाता जीजाबाई की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

Photos from Delhi Public Library's post 17/06/2026

समाज शिक्षा विभाग, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा दिनांक 15.06.2026 से 19.06.2026 तक डॉ. सुमीत भसीन अध्यक्ष दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के अंतर्गत दिनांक 16.06.2026 को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। इस कार्यक्रम में प्रो. डॉ. नीलम गोयल, सदस्य, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड एवं डॉ. काजल,सदस्य दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड उपस्थित रहीं,उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया l कार्यक्रम में श्रीमती पूजा शर्मा, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी(प्रशा) श्री राजेश दहिया, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, डॉ. मो. मुज्जमिल, पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी, तथा पुस्तकालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, कलात्मक कौशल तथा कल्पना शक्ति को प्रोत्साहित करना था।

Narendra Modi Gajendra Singh Shekhawat Rao Inderjit Singh Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG), Government of India MyGovIndia Amrit Mahotsav National Library, Government of India Central Secretariat Library, Ministry of Culture Ministry of Culture, Government of India

Photos from National Council of Science Museums-NCSM's post 16/06/2026
Want your organization to be the top-listed Government Service in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Shyama Prasad Mukherji Marg
Delhi
110006