Pawan Kumar

Pawan Kumar

Share

प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी,
जनता दल (यूनाईटेड) दिल्ली

23/05/2026

स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार समावेशी सोच, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा की नई पहचान बनकर उभरे हैं। उनकी संवेदनशील कार्यशैली समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश देती है।

स्वास्थ्य और मानवता के प्रति उनका समर्पण एक मजबूत, स्वस्थ और सौहार्दपूर्ण बिहार के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक है।

Nitish Kumar Nishant Kumar - निशांत कुमार

Photos from Shailendra Kumar's post 21/05/2026
19/05/2026

विपक्ष की घटिया राजनीति और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ जनता दे चुकी है करारा जवाब : शैलेन्द्र कुमार

पटना:बिहार के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जिस प्रकार की भ्रामक, अशोभनीय और स्तरहीन टिप्पणियां की जा रही हैं, वह विपक्ष की राजनीतिक हताशा और मानसिक दिवालियापन का प्रमाण है। कुछ अराजक और जंगलराज की मानसिकता वाले राजनीतिक तत्व निशांत कुमार जी की बढ़ती लोकप्रियता, सादगीपूर्ण जीवनशैली और जनहितकारी कार्यों से भयभीत होकर अनर्गल प्रचार कर रहे हैं।

जदयू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि निशांत कुमार जी की सादगी, ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। एक जनप्रतिनिधि का साधारण पहनावा, सामान्य चप्पल पहनना और जमीन से जुड़े रहना यदि विपक्ष को खटक रहा है, तो यह उनकी सोच और संस्कारों का परिचायक है। बिहार की जनता दिखावे की राजनीति नहीं, बल्कि काम करने वालों को पहचानती है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लिए जा रहे कई महत्वपूर्ण निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता के भीतर संतोष और विश्वास की भावना मजबूत हुई है। यही कारण है कि बिहार की जनता का भरोसा लगातार निशांत कुमार जी के प्रति बढ़ रहा है और विपक्ष इसी जनसमर्थन से घबराया हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग आज नैतिकता का ढोंग कर रहे हैं, वही लोग जंगलराज, भ्रष्टाचार, अपराध और सामाजिक अराजकता के प्रतीक रहे हैं। कम से कम निशांत कुमार जी पर न तो भ्रष्टाचार का कोई आरोप है, न किसी प्रकार के अनैतिक आचरण का दाग। उनके खिलाफ व्यक्तिगत और परिवारिक स्तर पर की जा रही टिप्पणियां न केवल निंदनीय हैं बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार की जागरूक जनता सोशल मीडिया के झूठ और भ्रम के जाल में फंसने वाली नहीं है। जनता जानती है कि कौन विकास की राजनीति करता है और कौन केवल अफवाह, नफरत और भ्रम फैलाने का काम करता है। कम से कम निशांत जी पर किसी अन्य धर्मों की लड़की से शादी व किस भी कुवारी लड़कियों को बहकाने व फुसलाने का आरोप तो नही हैं और न ही भ्रष्टाचार के किसी मामले में इनका कोई संलिप्तता है। ये व्यक्तिगत टिप्पणियां कमसेकम राजनैतिक विषय तो नही ही होना चाहिए। निशांत बिहार के भविष्य हैं। निशांत नही ये आंधी हैं आने वाला गांधी है।

प्रदेश महासचिव सर्वेश कश्यप ने उक्त बातों का समर्थन करते हुए आगे कहा कि निशांत कुमार जी बिहार के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। उनकी कार्यशैली, सरलता और जनसेवा का संकल्प आने वाले समय में बिहार को नई दिशा देगा। विपक्ष यह समझ ले कि अब बिहार की जनता जंगलराज की राजनीति को हमेशा के लिए नकार चुकी है।

विपक्ष की घटिया राजनीति और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ जनता दे चुकी है करारा जवाब - 19/05/2026

विपक्ष की घटिया राजनीति और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रम के खिलाफ जनता दे चुकी है करारा जवाब - बिहार के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जिस प्रकार की भ्रामक, अश...

Delhi JDU president on 2027 Delhi MCD election upcoming full podcast #delhimcdelection #jdu 19/05/2026

Delhi JDU president on 2027 Delhi MCD election upcoming full podcast #delhimcdelection #jdu Delhi JDU President Shailendra Kumar about the upcoming 2027 Delhi ...

18/05/2026

केरल की नई नेतृत्व यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌿

माननीय V. D. Satheesan जी को केरल के मुख्यमंत्री बनने पर हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी की विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति से प्रेरणा लेते हुए आपके नेतृत्व में केरल नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर आदरणीय जनता दल (यूनाईटेड) दिल्ली प्रदेश परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ। 🙏🌸

Nitish Kumar Nishant Kumar - निशांत कुमार Sanjay Kumar Jha Janata Dal (United) Pawan Kumar Shailendra Kumar Club Janata Dal United - Delhi Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh Rajiv Ranjan Prasad Shrawon kumar

#सुशासन #विकास #जनकल्याण

18/05/2026

निशांत कुमार जी सरल एवं व्यवहारकुशल व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी सोच में बिहार का सर्वांगीण विकास समाहित है। जनसेवा के माध्यम से वे निरंतर अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं।
हर बिहारवासी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित हों, इसके लिए वे कर्तव्यपथ पर दृढ़ता से डटे हैं।

Nitish Kumar Nishant Kumar - निशांत कुमार

16/05/2026

जनता दल (यूनाईटेड) दिल्ली प्रदेश की ओर से माननीय विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ जी को बिहार विधान परिषद के उप नेता मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, संगठन क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से पार्टी और संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा बिहार विधान परिषद में जनता की आवाज़ और अधिक प्रभावशाली ढंग से उठेगी।

आपका नेतृत्व बिहार के विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करे, यही मंगलकामना है।

Nitish Kumar Nishant Kumar - निशांत कुमार Sanjay Kumar Jha Janata Dal (United) Pawan Kumar Shailendra Kumar Club Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh Rajiv Ranjan Prasad Shrawon kumar

16/05/2026

जनता दल (यूनाईटेड) दिल्ली प्रदेश की ओर से माननीय विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह जी (गांधी जी) को बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, संगठन क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से पार्टी और संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा बिहार विधान परिषद में जनता की आवाज़ और अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी।

आपका नेतृत्व समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायी बने और बिहार विकास एवं जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, यही शुभकामना है।

Nitish Kumar Nishant Kumar - निशांत कुमार Sanjay Kumar Jha Janata Dal (United) Pawan Kumar Shailendra Kumar Club Janata Dal United - Delhi Rajiv Ranjan Singh Lalan Singh Rajiv Ranjan Prasad Shrawon kumar

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Delhi
110001