Anil Doot

Anil Doot

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Anil Doot, Politician, Delhi.

निदेशक - पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (भारत) ॥ पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य @bjpkm4kisan ।। @BJYM ।। धर्म और राष्ट्र सर्वोपरि ।। स्वयंसेवक @RSSorg

28/08/2026

जन-जन के लिए जन-धन, यही है नए भारत की नई शक्ति! 🇮🇳

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने 12 वर्ष पूर्ण कर करोड़ों देशवासियों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी है।

💰 59 करोड़ से अधिक जन-धन खाते
🏦 ₹3.1 लाख करोड़ से अधिक जमा राशि
👩‍🦱 56% खाते महिलाओं के नाम
🏡 78% खाते गांवों, छोटे शहरों और कस्बों में
📲 JAM के माध्यम से DBT का सीधा लाभ

यह सिर्फ बैंक खाते खोलने की योजना नहीं, बल्कि गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का अभियान है।

मोदी सरकार का संकल्प स्पष्ट है—हर नागरिक आर्थिक रूप से सशक्त हो, हर परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

जन-धन से जन-जन का सशक्तिकरण, और सशक्त जन से विकसित भारत! 🇮🇳
PMO India

28/08/2026

संस्कृतं केवलं भाषा न, अपितु भारतस्य सनातनज्ञानपरम्परायाः जीवन्तं स्वरूपम् अस्ति। 🇮🇳

अस्याः देववाण्याः संरक्षणं, संवर्धनं च अस्माकं सामूहिकं दायित्वम् अस्ति। संस्कृते निहितं ज्ञानं, दर्शनं, विज्ञानं च भावीपीढीपर्यन्तं नयामः।

विश्वसंस्कृतदिवसस्य हार्दिकाः शुभकामनाः।
संस्कृतं वर्धताम्, संस्कृतिः वर्धताम्, भारतं वर्धताम्। 🙏🚩

28/08/2026

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आइए, हम उस अटूट रिश्ते का उत्सव मनाएँ, जो केवल भाई-बहन के प्रेम का नहीं, बल्कि विश्वास, संस्कार, सुरक्षा और संकल्प का प्रतीक है।

भारतीय संस्कृति में रक्षा का अर्थ केवल किसी व्यक्ति की सुरक्षा नहीं, बल्कि परिवार, समाज, संस्कृति और राष्ट्र के मूल्यों की रक्षा भी है। बहन की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।

भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के पवित्र स्नेह से लेकर आज के भाई-बहन के रिश्ते तक, रक्षाबंधन हमारी सनातन परंपरा में प्रेम, मर्यादा और संरक्षण की भावना को मजबूत करता है।

आइए, इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि नारी सम्मान, परिवार के संस्कार, समाज की एकता और राष्ट्र की अखंडता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

रक्षासूत्र केवल कलाई पर नहीं, हृदय में भी बंधे—
भाई-बहन का प्रेम सदैव अटूट रहे, और हमारा राष्ट्र सदैव सुरक्षित, समृद्ध एवं सशक्त रहे।

🙏 जय श्रीराम। भारत माता की जय। 🇮🇳

27/08/2026
27/08/2026

ओलंपिक्स में जितने अलग-अलग स्पोर्ट्स होते हैं... भारत की टीमें उसमें से आधे स्पोर्ट्स में हिस्सा ही नहीं लेती।

यानि मेडल टैली के एक बहुत बड़े हिस्से के लिए तो हम कंपीट ही नहीं करते।

और दशकों से ऐसा ही चला आ रहा है: प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी

27/08/2026

खेल हमें केवल champion बनना नहीं सिखाता... बल्कि खेल हमें एक बेहतर competitor बनना भी सिखाता है।

उठना, गिरना... गिरकर फिर से उठना... Sports, ये ज़ज्बा हमारे भीतर लाता है: प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी

27/08/2026

श्री ए. बालकृष्णन जी का निधन राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है।

स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन का ध्येय बनाकर उन्होंने पाँच दशकों से अधिक समय तक राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपना जीवन समर्पित किया। विशेषकर पूर्वोत्तर भारत में शिक्षा, सेवा और सामाजिक जागरण के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल विवेकानंद केंद्र परिवार एवं उनके सभी अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

27/08/2026

हमारी सरकार भारत में 21वीं सदी का आधुनिक sports ecosystem बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आज sports universities से लेकर आधुनिक ट्रेनिग सेंटर्स तक देश में एक ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है, जिसमें प्रतिभा को पहचानने से लेकर उसे दुनिया के मंच तक पहुंचाने तक हर स्तर पर सहयोग मिले।

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी

27/08/2026

PM Narendra Modi ji LIVE. Khelo India Dialogue.

Khelo India

26/08/2026

22,000 फीट की ऊंचाई पर भारत की स्वदेशी शक्ति ने रचा नया कीर्तिमान! 🇮🇳

DRDO और ADRDE द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित Military Combat Parachute System (MCPS) का न्योमा-मुध के दुनिया के सबसे ऊंचे ड्रॉप ज़ोन में से एक पर सफल परीक्षण, भारत की बढ़ती रक्षा आत्मनिर्भरता का शानदार प्रमाण है।

−15°C के कठिन तापमान में 22,000 फीट से जंप, 20,000 फीट पर पैराशूट डिप्लॉयमेंट और 13,700 फीट पर सुरक्षित लैंडिंग ने चरम ऊंचाई पर इसकी विश्वसनीयता और सामरिक क्षमता को सिद्ध किया है।

स्वदेशी पैरा कंप्यूटर, ऑक्सीजन सिस्टम और विशेष जंपसूट से सुसज्जित यह प्रणाली भारतीय रक्षा तकनीक की आत्मनिर्भर क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।

आत्मनिर्भर भारत, सक्षम भारत और सुरक्षित भारत की दिशा में यह एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। 🇮🇳

Narendra Modi PMO India DRDO

Category

Telephone

Address


Delhi