AVM digital
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AVM digital, Sport & recreation, Delhi.
09/01/2024
"मेरी कोशिश है मैं अपनी जॉब, अपने पैशन अपने प्रफेशन पर फोक्स करता हूं, लेकिन ये अवॉर्ड मिला है, सभी का शुक्रिया प्यार के लिए, सम्मान के लिए, इस अवॉर्ड के लिए, बस मेरी कोशिश यही है कि मैं टीम के लिए अच्छा करता रहूं, देश के लिए अच्छा करता रहूं."
मोहम्मद शमी, भारतीय तेज गेंदबाज
07/01/2024
"विराट कोहली और रोहित शर्मा काफी अलग तरह से टी20 वर्ल्ड कप को देख रहे होंगे। वे भारत के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं और वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। "
पीयूष चावला, पूर्व स्पिनर टीम इंडिया
06/01/2024
356 इंटल। मैच 👌
9031 इंटल। रन 🙌
687 इंटल। विकेट 👏… See more
05/01/2024
अधिकतम x 2⃣ 💥💥
कौन सा Shafali Verma 6 देखने में आपको अधिक आनंद आया 😉… See more
05/01/2024
एक जीत का पटाखा! ⚡️ ⚡️
ने दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 7⃣ विकेटों से हराया ताकि न्यूलैंड्स, केप टाउन म… See more
04/01/2024
1️⃣2️⃣ घंटे की तीव्र कार्रवाई और गुणवत्ता तेज गेंदबाजी⚡
एक लाल गेंद की जीत याद रखने के लिए 🇮🇳💙… See more
04/01/2024
क्रिकेट की भावना 👏
|
04/01/2024
टेस्ट हो या वनडे श्रीलंका हो या दक्षिण अफ्रीका घर की पिच हो या विदेशी पिच जिस दिन मोहम्मद सिराज लय में होते हैं विपक्षी टीम 50 रन बनाकर सिमट जाती है। मोहम्मद सिराज के 15 रन देकर 6 विकेट लेने की वजह से साल के पहले ही टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को महज 55 रन पर आलआउट कर दिया है। यह धमाका तब हुआ है जब भारत पहला टेस्ट मैच हारकर भीषण दबाव में था। आज सिराज के अलावा बुमराह और मुकेश कुमार ने भी 2-2 विकेट लिए हैं।
कार्यवाहक कप्तान डीन एल्गर ने जब टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था तब सपने में भी नही सोचा रहा होगा कि उनकी टीम इतने स्कोर पर सिमट जाएगी। यह दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका का भारत के विरूद्ध न्यूनतम स्कोर 79 रन था। आज भारतीय गेंदबाजो और खासकर सिराज की लय देखने लायक थी। प्रसिद्ध कृष्णा एक भी विकेट नही निकाल पाए।
भारतीय टीम ने रचा इतिहास दूसरा टेस्ट मैच जीतकर INDIA vs South Africa 2nd Test Match Highlights
13/08/2023
जब से हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर 49 पर खेल रहे तिलक वर्मा को अर्धशतक नहीं पूरा करने दिया, दुनिया को माही बहुत याद आ रहा है। लोग कह रहे हैं कि हमने धोनी जैसा निस्वार्थ खिलाड़ी और कप्तान दूसरा नहीं देखा। 2014 के T-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में विराट कोहली 43 गेंद पर 68 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने अकेले ही टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था। भारत को जीत के लिए 1 रन की दरकार थी और माही ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद रोक ली। धोनी चाहते थे कि विराट कोहली ही बड़ा शॉट खेल कर इस मैच को फिनिश करें क्योंकि सारी मेहनत उन्होंने की थी। आज बात माही की एक ऐसी पारी की, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की मिट्टी पलीत होने से बचा ली थी।
29 पर 5 विकेट आउट से 227/6 का सफर! तारीख थी 30 दिसंबर 2012 और जगह चेपॉक स्टेडियम, चेन्नई। पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत ने 9.4 ओवर में 29 के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए। गौतम गंभीर (8), वीरेंद्र सहवाग (4), युवराज सिंह(2) और रोहित शर्मा 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फर्स्ट डाउन खेलने आए विराट कोहली का खाता नहीं खुल सका था। इन 5 विकेटों में से 4 जुनैद खान के हिस्से गए थे। सिर्फ एक गौतम गंभीर मोहम्मद इरफान का शिकार बने थे। यहां से अधिकतर क्रिकेट पंडित कह रहे थे कि भारत 50 के अंदर सिमट जाएगा।
अब वह खिलाड़ी मैदान पर आया, जिसे आजकल के नए बच्चे टुकटुक माही कहकर खुद को बहुत बड़ा क्रिकेट एक्सपर्ट समझते हैं। हो सकता है उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की यह पारी ना देखी हो। आधी भारतीय टीम के पवेलियन लौटने के बाद धोनी ने सुरेश रैना के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 148 गेंद पर 70 रनों की साझेदारी बनाई। कैप्टन कूल टीम इंडिया को संकट से हर हाल में बाहर निकालना चाहते थे। आखिरकार 88 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे रैना मोहम्मद हफीज की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारत का स्कोर 102 रन और 6 खिलाड़ी आउट। अब साफ नजर आ रहा था कि भारत 50 ओवर भी नहीं खेल पाएगा। सबकुछ शुरू से शुरू करना था। भारत को सम्मानजनक स्कोर तक भी ले जाना था।
यकीन मानिए, धोनी ने अगली 100 गेंदों पर अश्विन के साथ 125 रनों की अटूट साझेदारी बनाई। जो भारत 50 के नीचे ऑलआउट हो सकता था, उसने महेंद्र सिंह धोनी की शतकीय पारी के बदौलत पूरे 50 ओवर खेले। टीम इंडिया ने 50 ओवरों की समाप्ति के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। धोनी 125 गेंद पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 113 रन बनाकर नाबाद रहे। अश्विन ने भी 39 गेंद पर 31* रनों की पारी खेली। माही का स्ट्राइक रेट 90.40 का रहा। पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य जरूर हासिल कर लिया, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक ने कहा कि ऐसी पारी सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की खेल सकते हैं।
धोनी ने ऐसी एक नहीं बल्कि अनगिनत पारियां खेली हैं। मौजूदा दौर में जितने भी दिग्गज खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा हैं, सबकी मेंटरशिप में माही का योगदान रहा है। 350 वनडे मुकाबलों की 297 पारियों में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए 50.57 की औसत से 10773 रन कोई बच्चों का खेल नहीं है। जो लोग धोनी को आज टुकटुक करने वाला खिलाड़ी बोलकर खुद को बड़ा तीस मार खां समझते हैं, उनके लिए यह पोस्ट लिखी है। अगर धोनी उस दिन शतक नहीं लगाता, तो हिंदुस्तान पाकिस्तान के खिलाफ 50 का आंकड़ा भी शायद ही पार कर पाता। उस मैच में के बीच धोनी बल्लेबाजी के दौरान सर पर पानी के छींटे मारते रहे और पाकिस्तानी गेंदबाजों को पानी पिलाते रहे। लव यू लेजेंड। 🌻
आज भी करोड़ों फैंस की जान है
अपना माही हिंदुस्तान की शान है ❤️
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Culinary Team
Attire
Contact the business
Telephone
Address
Delhi
110001