Molitics

Molitics

Share

Molitics - For the People, by the People, From the App. http://molitics.in Molitics. For the People, by the People, From the App.

08/06/2026

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन चल रहा था, जहाँ युवा अपने हक के लिए आवाज़ उठा रहे थे। इसी बीच, रिद्धिमा शर्मा जैसे लोग वहाँ नफरत फैलाने पहुँच गए। आखिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश क्यों की जाती है? जानिए इस वीडियो में।

वीडियो: - Neeraj Jha

लिंक - youtu.be/hn1HbiHuoKA?si…

ार्टी

08/06/2026

CJP के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में जब छात्र भविष्य के लिए लड़ रहे थे, तब ध्यान भटकाने की कोशिश क्यों हुई?
क्या इस आंदोलन को नफ़रत फैलाने वालों ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई थी? क्या विवादित लोगों से बहस करना उन्हें बढ़ावा देना है?

चर्चा - Neeraj Jha और Shandilya Nivedita

लिंक - https://youtu.be/6RqNVnsfmww?si=b8bX5iZIjIYuABTc

ार्टी

08/06/2026

Cockroach Janata Party के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में एक महिला ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यों के बारे में बताया। आप भी यह वीडियो जरूर देखें।

वीडियो - गीतांजलि दूबे


ार्टी

08/06/2026

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई 'INDIA' गठबंधन की बैठक को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "INDIA गठबंधन में अहंकार इस कदर हावी है कि वे प्रधानमंत्री मोदी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इस गठबंधन में न कोई एकजुटता है और न ही कोई गंभीरता। लगातार मिल रही हार से इनका मनोबल टूट चुका है और अब ये सिर्फ अपनी सियासी जमीन बचाने के लिए साथ आने का नाटक कर रहे हैं।"

"यही कारण है कि इस बैठक से AAP, DMK और TVK जैसे दल गायब रहे। उन्हें डर है कि INDIA गठबंधन के साथ जाने पर उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। वे इस बैठक से इसीलिए दूरी बना रहे हैं क्योंकि वे कांग्रेस की असल रणनीति को समझ चुके हैं। कांग्रेस छोटे दलों को खत्म कर खुद मुख्य विपक्ष बनना चाहती है, इसीलिए क्षेत्रीय दल उससे दूर भाग रहे हैं।"

08/06/2026

मालवीय नगर आग हादसे में कई लोगों की जान बचाने वाले रिज़ाउद्दीन अब सरकार से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने क्या कहा, सुनिए...

Malviya Nagar | Fire Incident | Fire Sefty | Molitics

08/06/2026

असम में समान नागरिक संहिता (UCC) पर AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम ने कहा, "UCC 2026 का पहले भी हमने विरोध किया था और आज भी हम इसका विरोध करते हैं। हमारे अध्यक्ष ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई है। हम इसे UCC नहीं मानते, यह एक काला कानून है। दूसरों के कानून को मुस्लिम समुदाय पर थोपने के लिए यह कानून लाया गया है। आदिवासियों को इस कानून के दायरे से बाहर रखा गया है, अगर यह कानून इतना ही अच्छा है, तो उन्हें अलग क्यों किया गया? यदि इस कानून से आदिवासियों की संस्कृति प्रभावित हो सकती है, तो फिर आप मुसलमानों पर हथौड़ा क्यों चला रहे हैं?"

08/06/2026

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 2029 से पहले विपक्षी एकता की कमान राहुल गांधी को मिलने की चर्चा तेज हो गई?

चर्चा - और की

पूरी वीडियो molitics के यूट्यूब चैनल पर।

08/06/2026

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "सचिन पायलट एक षड्यंत्र का शिकार हुए हैं। इस झगड़े की जड़ अशोक गहलोत या कोई अन्य नेता नहीं हैं, बल्कि झगड़े की असली जड़ दिल्ली में है, और इस झगड़े की बुनियाद में खुद राहुल गांधी हैं। जैसे पंजाब में अमरिंदर सिंह की बेइज्जती नवजोत सिंह सिद्धू से कराई और नवजोत सिंह सिद्धू की बेइज्जती चन्नी से कराई, ठीक वैसे ही ये पानी में आग लगाकर दूर खड़े हो जाते हैं।"

08/06/2026

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता और 'पावर स्टार' पवन सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है।

नामांकन दाखिल करने के साथ ही पवन सिंह की सक्रिय राजनीतिक पारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भोजपुरी फिल्म उद्योग में अपनी लोकप्रियता के दम पर बड़ी पहचान बनाने वाले पवन सिंह अब औपचारिक रूप से चुनावी राजनीति में नई भूमिका निभाने जा रहे हैं।

नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी भी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर पवन सिंह के समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और इस कदम को उनकी राजनीतिक यात्रा का नया अध्याय बता रहे हैं।

Viral Video | Pawan Singh | Bihar | MLC | Election

08/06/2026

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी कुछ भी कर सकती है, वह आप लोगों को विज्ञापन (Advertisement) देकर हमारे खिलाफ कुछ भी करवा सकती है। नकारात्मक प्रचार के लिए जितने हजार करोड़ रुपए बीजेपी खर्च कर सकती है, दुनिया के किसी भी दल ने नकारात्मक प्रचार पर इतने पैसे खर्च नहीं किए होंगे।"

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Molitics
Delhi
110001