Shweta Khanna Rsp
राष्ट्रीय सनातन पार्टी मे राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख एवं अतिरिक्त प्रभार दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष।
25/11/2024
राष्ट्रीय सनातन पार्टी का गठन और उसका धर्मनिष्ठ दृष्टिकोण:
जय सनातन साथियों, आज हम एक ऐतिहासिक समय में खड़े हैं, जब हमारे समाज और संस्कृति पर कई प्रकार के आक्रमण हो रहे हैं। हमारे प्राचीन संस्कारों, हमारे देवी-देवताओं, हमारे धर्म और हमारे राष्ट्र की पहचान को खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में, राष्ट्रीय सनातन पार्टी का गठन एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमारे सनातन धर्म की रक्षा और पुनर्निर्माण के लिए है।
इस पार्टी का गठन सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी के रूप में नहीं, बल्कि हिन्दू धर्म और उसकी अनमोल परंपराओं की रक्षा के लिए किया गया है। सनातन धर्म न केवल एक विश्वास है, बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है, जो हमें सत्य, शौर्य, और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हमारी संस्कृति और हमारे धर्म ने सृष्टि के आदिकाल से दुनिया को एकता, वीरता और शांति का संदेश दिया है, और अब इसे बचाने की आवश्यकता है।
हमने देखा है कि भाजपा और कांग्रेस जैसी स्थापित पार्टियों ने हमारी संस्कृति को कमजोर किया है, और धर्म के नाम पर केवल राजनीति की है। इन पार्टियों ने कभी भी हिन्दू समाज के वास्तविक मुद्दों पर गंभीरता से काम नहीं किया। न तो उन्होंने हमारी संस्कृति की रक्षा की और न ही हमारे धार्मिक अधिकारों की। इन पार्टियों के नेतृत्व में, हिन्दू समाज दिन-ब-दिन उपेक्षित हो रहा है, और उनका ध्यान केवल सत्ता के खेल पर है, न कि हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा पर।
अब समय आ गया है, जब हमें एक मजबूत धर्मनिष्ठ हिन्दूवादी पक्ष की आवश्यकता है, जो हमारी आस्था, हमारी धार्मिक परंपराओं और हमारे राष्ट्र की महानता को स्थापित करने के लिए काम करे। राष्ट्रीय सनातन पार्टी का गठन यही सुनिश्चित करेगा कि हिन्दू समाज को वो सम्मान मिले, जो उसका अधिकार है। हमारी पार्टी केवल एक राजनीतिक मोर्चा नहीं, बल्कि एक संघर्ष है जो हिन्दू धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए उठ खड़ा हुआ है।
हम जानते हैं कि जब धर्म की यात्रा बढ़ती है, तो राक्षसी प्रवृत्तियाँ उसकी बाधा बनने के लिए सक्रिय हो जाती हैं। यही कारण है कि आज विधर्मियों में बेचैनी है, क्योंकि हमारे सनातन धर्म की पुनर्स्थापना उनके भ्रमित और विकृत विश्वासों के लिए खतरा बन सकती है। वे जानते हैं कि अगर हम जागरूक हुए और अपने धर्म को फिर से जीवित किया, तो उनका अस्तित्व संकट में आ जाएगा।
रामायण और महाभारत के संदर्भ में यह स्पष्ट है कि जब धर्म की प्रतिष्ठा होती है, तो अधर्म और राक्षसी प्रवृत्तियाँ नष्ट हो जाती हैं। यही कारण है कि राष्ट्रीय सनातन पार्टी उन सभी शक्तियों को चुनौती देती है जो हमारे धर्म और संस्कृति को नष्ट करने के लिए काम कर रही हैं।
हम इस पार्टी के माध्यम से एक मजबूत हिन्दू समाज की स्थापना करेंगे, जो अपने अधिकारों के लिए खड़ा हो, जो अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए लड़ सके। हम हर हिन्दू को अपने धर्म और अपने राष्ट्र के प्रति गर्व महसूस कराने के लिए कृतसंकल्प हैं।
आज हम संकल्प लेते हैं कि हम किसी भी बलिदान के लिए तैयार हैं, ताकि सनातन धर्म की पुनः प्रतिष्ठा हो, और हमारी संस्कृति को भविष्य में कोई खतरा न हो। हमारी पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि यह हमारे धर्म की पुनर्स्थापना का प्रतीक है।
जय सनातन!
जय श्रीराम!
#राष्ट्रीय_सनातन_पार्टी से जुडने के लिए संपर्क करें 9410073474
अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पार्टी की वेबसाइट पर जाए
https://www.rashtriyasanatanparty.org
26/09/2024
मंदिर हिन्दुओं की आस्था व संपत्ति से बना है।
मंदिर का धन हिंदू देव श्रद्धा अर्पण निधि होने के कारण सरकारी खजाने में न जाकर सनातन धर्म के उत्थान, हिन्दू समाज के सामाजिक धार्मिक आर्थिक स्वास्थ्य के लिए होना चाहिए।
हिन्दू मंदिरों का धन हिन्दूहित में खर्च होने से धर्मान्तरण चक्र उलट जाएगा। बौद्ध, ईसाई व मुसलमान आदि विधर्मी सनातन धर्म में घर वापसी करते हुए नजर आएंगे।
हमारे विचारों से सहमत हो तो पोस्ट को आगे तक पहुंचाइए।
#राष्ट्रीय_सनातन_पार्टी
26/09/2024
कथाकारों, मठाधीशों, आचार्य एवं गुरुजनो....
सनातन धर्म के साथ संवैधानिक भेदभाव, वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक योजनाएं, धर्मांतरित बौद्ध व मुसलमानों को अनुसूचित जाति/जनजाति का दर्जा, अयोध्या में निर्माणाधीन संसार की सबसे बडी मस्जिद और तिरुपति बालाजी मैटर पर खुलकर बोलिए....!
यदि डर लगता है और आज अन्याय देखकर भी भीष्म बने रहे....
तो, कल उन्हीं की तरह बाणों की शैय्या पर सोना पड़ेगा.
ये हम नहीं कह रहे.... बल्कि, हमारे धर्मग्रंथ कहते हैं...!
#राष्ट्रीय_सनातन_पार्टी
26/09/2024
सेवा में,
श्री डाॅ. मनसुख मंडाविया जी
केन्द्रीय खेल मंत्री, भारत सरकार
विषय : भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाली क्रिकेट टेस्ट श्रंखला को रद्द करने हेतु।
महोदय, निवेदन है कि शेख हसीना सरकार के त्यागपत्र के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमले तेज हो गए हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां हिंदू लगातार डर में रहते हैं। क्रूर मुसलमानों की भीड़ द्वारा ईशनिंदा के नाम पर हिन्दुओं को पुलिस स्टेशन के अंदर पीट-पीटकर मारा जा रहा है, जो बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ चल रही हिंसा और उत्पीड़न को अधिक स्पष्ट करता है।
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लगातार हमलों का सामना करना पड़ रहा है, 64 में से 52 जिलों में 230 लोगों की मौत हो चुकी है और हिंदू विरोधी क्रूरतम हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।
जब बांग्लादेश में कट्टरपंथी जिहादी खुलेआम हिंदुओं की हत्या कर रहे हैं, उनके घरों को जला रहे हैं, मंदिरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं, जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार कर रहे हैं, हिन्दुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कर रहे हैं, तो हम उनके साथ क्रिकेट मैच कैसे खेल सकते हैं? राष्ट्रीय सनातन पार्टी इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।
मान्यवर जिस तरह मुस्लिम देश एकजुट होकर मुस्लिम समुदाय पर होने वाले किसी भी हमले का कड़ा विरोध करते हैं, उसी तरह भारत को भी बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाकर की जा रही हिंसा के खिलाफ ऐसा ही रुख अपनाना चाहिए।
बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ जारी अत्याचार के बाद भी भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैचों का आयोजन निंदनीय और शर्मनाक कृत्य है। राष्ट्रीय सनातन पार्टी मांग करती है कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले बंद नहीं हो जाते, तब तक वह भारत-बांग्लादेश के सभी क्रिकेट मैचों के साथ-साथ बांग्लादेशी कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी तत्काल रद्द किया जाए।
प्रार्थी
विश्वजीत सिंह अनंत
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय सनातन पार्टी
प्रतिलिपि
श्री नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री भारत सरकार
श्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, केन्द्रीय विदेश मंत्री, भारत सरकार
रोजर बिन्नी, अध्यक्ष भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड
26/09/2024
राष्ट्रीय सनातन पार्टी भारत के सभी राज्यों में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी, जिनमें संस्कृत माध्यम से संस्कृत शिक्षा दी जायेगी और साथ ही संस्कृत भाषा को अर्थव्यवस्था से जोड़ा जायेगा, जिससे हमारी सनातन संस्कृति सुरक्षित हो सकें 🙏 🙏
26/09/2024
जय सनातन हर हर महादेव
आज राष्ट्रीय सनातन पार्टी की टीम ने मेरठ कलेक्ट्रेट कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और भारत में बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे क्रिकेट मैच को बंद किए जाने की मांग की।
इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से केन्द्रीय खेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जय सनातन, जय भारत।
~
राष्ट्रीय सनातन पार्टी के सदस्य या पदाधिकारी बनने के लिए लिंक पर जाए
https://forms.gle/hKDw94ikqKwLFt4H8
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9410073474
26/08/2024
*केन्द्रीय कार्यालय सूचना*
राष्ट्रीय सनातन पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण व सदस्यों को सूचित किया जाता है कि भारत में सनातन धर्म को नष्ट करने के षड्यंत्र लंबे समय से चल रहे है। संविधान ने हिन्दुओं के अधिकार सीमित कर दिए है, वहीं गैर हिन्दुओं को असीमित अधिकार दिए गए है। भारत में मोहम्मदवादी आतंकवाद के साथ ही बौद्ध आतंकवाद बहुत तेजी के साथ फैल रहा है। जिन परिस्थितियों का सामना हिन्दुओं को अफगानिस्तान, तिब्बत, चीन, फिजी, म्यांमार और बांग्लादेश में करना पड रहा है, वह परिस्थिति भारत में बने, इससे पहले ही हमें अपने अधिकारों के लिए उठ खडा होना होगा।
राष्ट्रीय सनातन पार्टी द्वारा जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें उसमें सनातन धर्म को संवैधानिक संरक्षण दिए जाने की मांग की जायेगी।
पदाधिकारीगण व सदस्य मांगपत्र के बारे में अपने विचार 9410073474 पर भेजे।
26/08/2024
पत्रांक 02 दिनांक 19/08/2024
श्रावणी उपाकर्म
आदरणीय सनातन धर्म न्यास के पदाधिकारी एवं सनातन धर्मावलम्बियों को जय सनातन, हर हर महादेव
हम सभी सनातनी वैदिक आर्य हिन्दुओं का अत्यंत महत्वपूर्ण “श्रावणी पर्व” (श्रावण शुल्क पूर्णिमा) इस बार दिनांक 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को मनाया जा रहा हैं।
सनातन धर्म न्यास की ओर से समस्त सनातनियों के लिए यह निर्देश है कि इस पर्व पर सभी सनातनी वैदिक आर्य हिन्दू धर्म साधना के कार्यक्रम करके सामूहिक रूप से श्रावणी उपाकर्म मनायें। सनातन धर्म की प्रतिज्ञा स्वयं लें तथा दूसरों को लेने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम की रुपरेखा निम्नवत रखनी है :-
1. पवित्रीकरणम्
2. आचमनम्
3. शिखा वन्दनम्
4. प्राणायामः
5. न्यासः
6. ॐ ध्वनि
7. ईश्वर स्तुति प्रार्थना
8. गायत्री मन्त्र
9. सर्वदेव नमस्कारः
10. एकता मन्त्र
11. शुभकामनाएँ
12. महामृत्युंजय मंत्र
13. शान्तिपाठ
14. जयघोष
15. सनातन धर्म प्रतिज्ञा
आशा है कि आप सनातन धर्म न्यास के निर्देशों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देते हुए अपना कर्तव्य निभाएंगे और सनातनी समाज का आध्यात्मिक बल जगाकर हिन्दुओं के धन, धर्म व जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
-पं. धर्मप्रकाश मिश्र गुरुजी
संस्थापक/अध्यक्ष
सनातन धर्म न्यास
~
नोट : धर्म साधना की पीडीएफ पुस्तक प्राप्त करने के लिए "धर्म साधना की पीडीएफ प्रदान करें" लिखकर 9412458954 पर वाट्सऐप मैसेज करें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Address
Delhi