N.B.B
24 x 7 News Update
News Break Broadcasting
16/07/2024
As Katrina Kaif celebrates her 41st birthday, her husband, actor Vicky Kaushal, marked the occasion with a heartfelt post on Instagram.
16/07/2024
पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को सेबी से एक ‘प्रशासनिक चेतावनी पत्र’ (‘Administrative Warning Letter’) मिला है। मामला वित्त वर्ष 2021-22 में ऑडिट समिति या शेयरधारकों की मंजूरी के बिना पेटीएम पेमेंट्स बैंक्स (पीपीबीएल) के साथ संबंधित लेनदेन से जुड़ा है। कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि उसने लगातार सेबी के नियमों के अनुपालन में काम किया है। फिनटेक कंपनी ने कहा कि वह अनुपालन मानकों को बनाए रखने और पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्ध है और सेबी को अपना जवाब भी देगी।
16/07/2024
In the conversation, Chandrika also asked if she would return to selling vada pavs or enjoy the celebrity status she has gained from Bigg Boss OTT 3. Talking about succeeding in changing her public image, Chandrika shared, “My image changed, people had seen one side of me and assumed I only fight. But nobody saw the reasons why I fought; no one noticed, how loving and caring I was. Poulomi told me that the world should see the person that I am. Sai Ketan Rao and Ranvir Shorey’s opinions about me changed, so I am already a winner. I never pretended to be a different person on the show.”dixit
16/07/2024
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 19 जुलाई को होने वाले रीएग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। CUET UG री-एग्जाम आयोजित करने का फैसला प्रोविजनल आंसर-की में कई विसंगतियां पाए जाने के बाद लिया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
16/07/2024
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना आतंकियों और के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सेना के अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में भी सेना के 5 जवान शहीद हुए थे। इन बड़ी घटनाओं पर अब सरकार सख्त एक्शन के मूड में नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की है और मामले का संज्ञान लिया है। खबर है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दी है।
15/07/2024
देशभर में टमाटर की कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंचने के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तहत बेंगलुरु स्थित एक संस्थान द्वारा विकसित इसकी दो संकर किस्में, संभावित रूप से भविष्य के संकट से बचा सकती हैं। सोमवार को एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। हालांकि, इस बात की सफलता, इसे व्यापक रूप से अपनाने और खेती के रकबे में वृद्धि पर निर्भर करती है। भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (IIHR) द्वारा विकसित संकर टमाटर की किस्में अर्का रक्षक और अर्का अभेद, तीन सप्ताह तक की प्रभावशाली ‘शेल्फ लाइफ’ (खराब न होने) का दावा करती हैं, जो पारंपरिक 7-10 दिन की तुलना में काफी अधिक है। यह विशेषता, अनियमित मौसम पद्धति, विशेष रूप से भारी बारिश से बाधित आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थिर करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
15/07/2024
देश के अधिकतर राज्यों में बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गुजरात के कई जिलो में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर चल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार और असम की कई नदियां उफान पर हैं। यूपी और असम के कई जिलो में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। असम में आई बाढ़ से 1,342 गांव जलमग्न हैं। 25,367.61 हेक्टेयर फसल क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गई है। राज्य की ब्रह्मपुत्र नदी निमाटीघाट, तेजपुर और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। असम में आई बाढ़ से 109 लोगों की जान भी जा चुकी है।
15/07/2024
विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय बाजार में आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये की मजबूती के साथ 75,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शनिवार को सोना 75,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। संघ ने कहा कि घरेलू मांग में तेजी के बीच सोने की कीमतों में मजबूती रही। हालांकि, वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख से इसके लाभ पर कुछ अंकुश लगा। इसके अतिरिक्त, चांदी की कीमत 500 रुपये के नुकसान के साथ 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। इससे पिछले सत्र में चांदी 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
15/07/2024
उत्तर प्रदेश के पूर्व IAS अधिकारी अभिषेक सिंह के UPSC में चयन पर सवाल उठ रहे हैं। वह यूपी कैडर 2011 बैच के पूर्व IAS अधिकारी हैं। उन पर विकलांगता के दावे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभिषेक सिंह पर आरोप है कि उन्होंने UPSC में चयनित होने के लिए गलत जानकारी दी थी। इन आरोपों के बाद पूर्व IAS अधिकारी अभिषेक सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोप लगाने वाले लोगों को जवाब दिया है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Noida Sec 15 Film City
Delhi
201301