RamRagg
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RamRagg, Arts and entertainment, Delhi.
कन्हैया रंग तोपे डारेगो | आज बिरज में होरी रे रसिया ।अनन्या सिंह | Ananyya Singhh | Holi Song 2026
देखिए और सुनिए ये शानदार सा होली गीत और खूब आनंद उठाइए इस रंगों के त्योहार का ❤️🩵🧡💙💚🩷💛💜
NEW HOLI SONG OUT NOW🥰🌸🧿
जल्दी जाइए सुनिए और देखिए इस बार का धमाकेदार होली गीत ………🌸🎊😍🧿
पसंद आए तो अपना ढेर सारा प्यार दीजिए इस होली गीत को शेयर कर के…….साथ ही लाइक करिए कॉमेंट करिए और चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करिए 🤍🥰
03/03/2026
New Holi song releasing today 😍🧿🥰🌸…….
Watch full video on the your channel of RamRagg🤍
23/02/2026
🌸मोर पंख वाला मिल गया🌸
New bhajan releasing tomorrow only on the YouTube channel of RamRagg……
Singer & music:
Label : RamRagg
21/12/2025
🌸 रामराग लोक संस्कृति संस्थान की पहल से सशक्त हुई नारी शक्ति का साक्षी बनने का सौभाग्य 🌸
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित “सशक्त नारी सम्मान कार्यक्रम” में मुझे कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायन एवं भजन प्रस्तुति के माध्यम से करने का अवसर मिला।🙏🧿☺️
मिशन शक्ति 5.0 की भावना पर आधारित भजनों को प्रस्तुत करते हुए मेरा प्रयास यही था कि मेरी आवाज़ के माध्यम से नारी शक्ति, श्रद्धा और संकल्प की ऊर्जा सभागार के हर कोने तक पहुँचे।
यह गरिमामय आयोजन 19 दिसंबर, हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में रामराग लोक संस्कृति संस्थान की सोच और पहल से तथा गाजियाबाद जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में माननीय जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल जी, आईएमटी के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल जी, अपर जिलाधिकारी श्री विवेक कुमार मिश्रा जी, डीपीओ श्री मनोज कुमार पुष्कर जी सहित प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिले के 11 विभागों से चयनित 60 सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपनी बुलंद आवाज से नारियों के लिए बेहतरीन गीत प्रस्तुत हुए श्री ब्रह्मपाल नागर जी द्वारा और श्रीमती पूनम जी के संचालन से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
हजारों महिलाओं की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि आज की नारी आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
✨ रामराग लोक संस्कृति संस्थान मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से महिला सम्मान, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रेरणादायी कार्य कर रहा है—इस मंच का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व का विषय है।
नारी शक्ति को नमन | सम्मान को समर्पण🙏☺️🌹
18/12/2025
🌸 सशक्त नारी सम्मान कार्यक्रम 🌸
✨ मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित
सशक्त नारी के सम्मान कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित हैं 🙏
🗓 दिनांक: 19 दिसंबर (शुक्रवार)
⏰ समय: दोपहर 1:00 बजे से
📍 स्थान: हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद
🤝 आयोजक:
जिला प्रशासन, गाजियाबाद
एवं
रामराग लोक संस्कृति संस्थान
नारी शक्ति को नमन, सम्मान को समर्पण
🌷आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।🌷
आपकी
अनन्या सिंह
अध्यक्षा
राम राग लोक संस्कृति संस्थान
+91 78956 19855
16/12/2025
मेरठ मंडल कारागार में बंदी महिलाओं को मिशन शक्ति के विषय में दी जानकारी
🙏🧿☺️
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से प्रेरणा पाकर
मिशन शक्ति 5.0 को आगे बढ़ाते हुए निरन्तर जिले दर जिले शहर दर शहर मिशन शक्ति के लिए काम करने का सौभाग्य मिल रहा है । इसी कड़ी में मेरठ मंडल जेल में बंदी महिलाओं से संवाद कर उन्हें कंबल वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर बंदी महिलाओं को समाज में नारी के सम्मान, अस्तित्व, स्वाभिमान एवं आत्मनिर्भरता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति के मूल उद्देश्य महिलाओं की सेवा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने हेतु उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया।
यह पहल इस विश्वास को और मजबूत करती है कि नारी केवल सृजन की प्रतीक नहीं, बल्कि समाज की आधारशिला है। हर परिस्थिति में नारी का सम्मान और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम के दौरान मेरे बड़े भाई जेल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीरेश राज शर्मा जी,
सीनियर जनरलिस्ट एवं टीवी न्यूज़ एंकर गौरव किशोर शर्मा जी एवं
वरिष्ठ समाजसेवी राजा सैफी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी बनाया।
मिशन शक्ति — नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण का संकल्प।
नारी सशक्त होगी तभी समाज सशक्त बनेगा🙏🌸
MyGovIndia MYogiAdityanath Ministry of Culture, Government of India संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India Narendra Modi
07/12/2025
हमारे महाराज जी माननीय मुख्यमंत्री मेरे प्रेरणाश्रोत योगी आदित्यनाथ जी महाराज से प्रेरणा पाकर रामराग लोक संस्कृति संस्थान द्वारा ग्रेटर नोएडा के IIMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में मिशन शक्ति 5.0 महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, और मुझे हर्ष है कि इस भव्य कार्यक्रम में मैंने मिशन शक्ति का थीम सॉन्ग लॉन्च करते हुए अपनी प्रस्तुति दी।
यह पल मेरे लिए बेहद खास रहा नारी शक्ति, सम्मान और स्वावलंबन के इस अभियान का हिस्सा बनना किसी सौभाग्य से कम नहीं।
कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से उत्साह बढ़ाने वाली आदरणीय हस्तियों का हृदय से आभार—
मुख्य अतिथि: श्री राजीव नारायण मिश्र जी, अपर पुलिस कमिश्नर, गौतम बुद्ध नगर
विशिष्ट अतिथि - श्रीमती मनीषा सिंह जी DCP महिला सुरक्षा
अति विशिष्ट अतिथि - श्रीमान मयंक अग्रवाल जी , निदेशक आईएमटी समूह
साथ ही, इस आयोजन को सफल बनाने हेतु IIMT Group of Colleges एवं गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का विशेष धन्यवाद।
अनेक प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित होते देख मन गर्व से भर गया।
इस मंच ने मुझे फिर यह विश्वास दिलाया कि नारी शक्ति सिर्फ प्रेरणा नहीं, बल्कि परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Delhi