Kshatriya Rajput Doctors Organization
KRDRO-Kshatriya Rajput Doctors Organization, working internationally for unity of kshatriya doctors
www.krdro.com
*KRDRO देवीपाटन मंडल क्षत्रिय डॉक्टर्स बैठक*
आदरणीय वरिष्ठजन,
सादर प्रणाम 🙏
आप सभी के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि KRDRO देवीपाटन मंडल Meet 2026 का भव्य आयोजन
*दिनांक: 31 मई 2026 (रविवार)*
*स्थान: Leisure Resort Bahraich, Bahraich - Sitapur Road, Sisai Haidar, Bahraich*
में आयोजित किया जा रहा है।
*Google Map:*
https://maps.app.goo.gl/eFiEVhwfVfutETgh7?g_st=ic
यह आयोजन हम सभी के लिए आपसी संवाद, सहयोग एवं संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आप सभी वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद अत्यंत आवश्यक है।
*उद्देश्य:*
* सीनियर एवं जूनियर डॉक्टर्स के बीच परिचय एवं सहयोग स्थापित करना
* वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करना
* पेशेवर रूप से एक-दूसरे को सहयोग प्रदान करना
* क्षत्रिय इतिहास एवं पहचान का संरक्षण करना
* समाज के उत्थान हेतु सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक योजनाओं पर चर्चा करना
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ तथा अपने बहुमूल्य सुझाव एवं सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
आपकी उपस्थिति एवं आशीर्वाद हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
आपके सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा के साथ…
सादर धन्यवाद 🙏
– KRDRO देवीपाटन मंडल परिवार
KRDRO कानपुर तृतीय बैठक
www.krdro.com
तारीख २६ अप्रैल २०२६ को कानपुर के गैंग्स क्लब में डॉ. रेणु सिंह गहलौत के तत्वाधान में कानपुर के क्षत्रिय डॉक्टर्स एवं मेडिकोज़ की तृतीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग ५० पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. संगीता सेंगर जी के निरंतर प्रयासों से कानपुर में बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है।
अधिकतर सभाओं में क्षत्रिय पुरुषों की सक्रियता से कार्यक्रम आयोजित होते हैं, परंतु कानपुर में क्षत्राणियों द्वारा प्रत्येक बैठक का आयोजन सक्रियता से किया जा रहा है। यह हमें न केवल कार्य करने हेतु प्रेरित करता है, बल्कि समय के संतुलन के साथ अपनी व्यस्तता के बावजूद समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी एहसास कराता है।
आज की बैठक अकादमिक और सामाजिक—दोनों दृष्टियों से सफल रही।
मातृ शक्ति में अद्भुत ऊर्जा निहित रहती है। अधिक से अधिक मातृ शक्ति समाज के उत्थान में न केवल सहभागी बने, बल्कि सक्रिय रूप से नेतृत्व भी करे—ऐसी माँ दुर्गा से प्रार्थना है।
KRDRO परिवार
Kshatriya Rajput Doctors Organization
www.krdro.com
KRDRO Varanasi – Third Meeting
📅 Date: 24 May 2026
🕓 Time: 04:00 PM to 06:00 PM
👨⚕️ Organizer: Dr. Udaybhan Singh
📍 Venue:
Noble Star Diagnostic and Interventional Center
B-31/82 O-1, Behind BHU,
Lanka Road, Rashmi Nagar Colony,
Lanka, Varanasi
🗺️ Google Map Location:
https://maps.google.com/?q=25.279963,83.000679
🙏 All members are requested to participate in the meeting and share their thoughts and opinions for the welfare of the community
KRDRO Varanasi Parivar
*KRDRO के रजिस्टर्ड सदस्यों की अपनी व्यक्तिगत प्रोफाइल मे एडिट करने की प्रक्रिया*
नमस्ते! आज हम देखेंगे कि KRDRO वेबसाइट पर रजिस्टर्ड सदस्य अपनी पर्सनल डिटेल्स कैसे एडिट कर सकते हैं। रजिस्टर्ड सदस्य समय-समय पर अपनी जानकारी, जैसे अपना वर्तमान शहर, वर्किंग हॉस्पिटल का नाम, और डिपार्टमेंट, अपडेट करते रहें, जिससे अन्य सदस्य आप तक आसानी से पहुंच सकें।
“सबसे पहले, www.krdro.com पर जाएं। स्क्रीन के Upper Right Side Corner में ‘Login’ टैब पर क्लिक करें और अपना ईमेल और पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट में लॉग इन करें।”
“लॉग इन होने के बाद, ऊपर दाईं ओर (Top Right Corner) में Logout टैब के ठीक ऊपर दिए गए तीन लाइनों वाले मेन्यू बटन पर क्लिक करें। यहां आपको ‘My Account’ का विकल्प मिलेगा, उसे चुनें।”
“अब अपनी प्रोफाइल देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें और ‘Edit Profile’ बटन पर क्लिक करें। यहां आप अपनी जो भी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, उसे आसानी से बदल सकते हैं।”
“डिटेल्स एडिट करने के बाद, नीचे दिए गए ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। आपकी प्रोफाइल सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी।”
“अंत में, अपडेटेड प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट लें और उसे 7878785785 पर भेज दें। धन्यवाद!”
KRDRO TEAM
26/03/2026
*Kshatriya Rajput Doctors Organization (KRDRO), Varanasi Mandal Family*
*Free Surgical Camp*
On occasion of *Ram Navmi*, Under the guidance of Dr. Karmraj Singh (Orthopedic Surgeon) sir, the KRDRO Varanasi family has successfully conducted the first batch of free surgeries for 20 hydrocele patients from the destitute Apna Ghar Ashram at *Omega Plus Hospital.*
The surgical team was led *by Dr. Ashish K. Singh* (Chief Surgeon), with valuable assistance from *Dr. Rahul Singh* and *Dr. Shrikant Rana.*
Such collective and compassionate activities strengthen our organization’s presence and acceptance in society. With mutual support and a spirit of unity, every member can contribute to such noble causes at there local level according to their capacity.
हमारे समाज और संगठन की उपयोगिता जितनी बढ़ेगी, उतना ही हमारा अस्तित्व सुदृढ़ और प्रभावशाली बनेगा। इस प्रकार के सामूहिक प्रयास ही हमारी सामाजिक भूमिका को मजबूत करते हैं।
Regards,
Dr. Karmraj Singh
Dr. Ashish K. Singh
KRDRO Varanasi Mandal
KRDRO – पंजीकरण प्रक्रिया (Permanent Membership Registration Process)
- नमस्कार!
यदि आप क्षत्रिय राजपूत चिकित्सक संगठन यानी KRDRO से जुड़ना चाहते हैं, तो सबसे पहले www.krdro.com वेबसाइट पर जाएं और ‘Member Registration’ पर क्लिक करें।”
- सबसे पहले ‘Select Stream’ में अपनी मेडिकल स्ट्रीम का चयन करें।”
- इसके बाद अपना पूरा नाम सरनेम के साथ दर्ज करें, साथ ही पैतृक गोत्र और मातृक यानी ननिहाल का गोत्र भरें।
कृपया ध्यान दें — यदि आपको इसकी जानकारी न हो, तो पहले अपने परिवार से अवश्य पूछ लें।”
- फिर अपने पैतृक और मातृक (ननिहाल) पक्ष के पुरखों के गाँव, तहसील और राज्य की जानकारी दर्ज करें।
ध्यान रखें — यहाँ वर्तमान पता मान्य नहीं होगा, केवल पुरखों के मूल गाँव की जानकारी ही स्वीकार की जाएगी।
यदि जानकारी न हो, तो अपने घर पर परिवार से पुष्टि कर लें।”
- अब जेंडर, जन्म तिथि और वैवाहिक स्थिति का चयन करें।
ध्यान दें — वर्तमान में अंतर-जातीय विवाह से जुड़े व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाता है।”
- दाईं ओर अपना व्हाट्सएप नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें और एक मजबूत पासवर्ड बनाएं।”
- इसके बाद अपनी मेडिकल क्वालिफिकेशन और डिपार्टमेंट की जानकारी भरें।”
- अब अपना वर्तमान देश, राज्य और जिला चुनें, और अपने हॉस्पिटल या क्लिनिक का नाम व पता दर्ज करें।”
- अंत में, अपनी फोटो अपलोड करें, जिसका साइज 1MB से कम होना चाहिए।
फिर ‘Terms and Conditions’ को स्वीकार करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- बधाई हो! आपका KRDRO में सदस्यता आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।
कृपया टीम को आपकी डिटेल्स वेरिफाई करने के लिए थोड़ा समय दें।
यदि सभी जानकारी सही पाई जाती है, तो 1 से 2 दिनों के भीतर आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा, अन्यथा टीम आपसे संपर्क करेगी।
धन्यवाद!
*KRDRO प्रयागराज क्षत्रिय डॉक्टर्स संगम*
www.krdro.com
जब समाज जागरूक होता है, तभी राष्ट्र मजबूत बनता है।
जब चिकित्सक एकत्रित होते हैं, तभी सेवा का विस्तार होता है—
और तभी हमारे समाज की उपयोगिता भी बढ़ती है।
प्रयागराज क्षत्रिय डॉक्टर्स संगम में विद्यार्थियों, वरिष्ठ चिकित्सकों एवं महिला डॉक्टरों ने अपने विचार प्रस्तुत कर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि विचार, सेवा और एकता का संगम था।
इस बैठक के माध्यम से भारत के विभिन्न भागों के क्षत्रिय डॉक्टरों को एकजुट होकर चिंतन और संवाद के लिए प्रेरणा मिलेगी।
याद रखिए—
समस्याओं का समाधान दूरी में नहीं, बल्कि संवाद और एकता में होता है।
जितना हम जुड़ेंगे, उतना समाज आगे बढ़ेगा।
जितनी अधिक और जितनी नियमित बैठकें होंगी, उतनी ही हमारी भ्रांतियाँ दूर होंगी और समस्याओं का समाधान संभव होगा।
KRDRO प्रयागराज क्षत्रिय डॉक्टर्स संगम
www.krdro.com
२५०० वर्षों से चली आ रही क्षत्रिय एकता की इस गौरवशाली परंपरा को इस संगम के माध्यम से पुनः जीवंत करने वाले सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
समय के प्रवाह में अनेक पीढ़ियाँ बीत गईं। कभी परिस्थितियों ने हमें कमजोर किया, कभी पतन के दौर भी आए, लेकिन हमारे मूल विचार—एकता, स्वाभिमान और संस्कार—कभी पराजित नहीं हुए। ये हमारे अस्तित्व की आत्मा हैं, जो हर युग में हमें जोड़कर रखती हैं।
आज गर्व का विषय है कि हमारी नई पीढ़ी पुनः उसी जोश, संकल्प और एकता के साथ आगे बढ़ रही है। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी विरासत के पुनर्जागरण का एक सशक्त संकेत है।
जब तक ये विचार हमारी आने वाली पीढ़ियों के मन, विचार और कर्म में जीवंत रहेंगे, तब तक हमें अटूट विश्वास है कि हमारे समाज का अस्तित्व, उसकी गरिमा और उसकी दिशा कभी समाप्त नहीं होगी।
आइए, हम सब मिलकर इस एकता को और सशक्त करें, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इसी गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ सकें।
एकता ही हमारी शक्ति है, और यही शक्ति हमें उज्ज्वल भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर करती रहेगी। 💫
KRDRO उज्जैन संभाग के परिवार द्वारा आज एक आत्मीय और प्रेरणादायक पारिवारिक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में परिवार के सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह और अपनत्व के साथ सहभागिता की तथा अपने प्रोफेशनल विकास और समाज के सामाजिक उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया।
बैठक का सबसे सुंदर पक्ष यह रहा कि सभी सदस्यों ने एक परिवार की भावना के साथ समाज, संगठन और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। जब परिवार और समाज के लोग एक साथ बैठकर सोचते हैं, तो वह केवल बैठक नहीं रहती, बल्कि एक नई ऊर्जा और दिशा का जन्म होता है।
निश्चित रूप से यह मिलन आने वाले समय में उज्जैन संभाग के पूरे परिवार को और अधिक मजबूत, संगठित और प्रेरित करेगा।
उज्जैन संभाग के पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि समाज की एकता, आपसी प्रेम और संगठन की शक्ति इसी प्रकार निरंतर बढ़ती रहे। ⚔️
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
House No. 49, Ground Floor, Block-A, PKT 4, Sector/18, Rohini, New Delhi/
Delhi
110085