Political View
The ring is my kingdom.
30/05/2026
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने से पहले सीएम योगी अभी से बड़ी तैयारी कर रहें है. सीएम योगी ने एयरपोर्ट के बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पहले चरण में 110 इलेक्ट्रिक बस चलाने का आदेश दिया है. इसके साथ ही चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा.
30/05/2026
भारत ने पाकिस्तान जाने वाले पानी के उपयोग को बढ़ाने के लिए 2 बड़ी परियोजनाओं की तैयारी की है. इन परियोजनाओं की कुल लागत 2600 करोड़ रु है. पहली परियोजना चिनाब-ब्यास लिंक है. इस पर 2352 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसमें 8.7 किलोमीटर लंबी सुरंग बनेगी. साथ ही लाहौल घाटी में 19 मीटर ऊंचा बराज भी बनाया जाएगा. दूसरी परियोजना सलाल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर से जुडी है. इस पर 268 करोड़ रुपये खर्च होंगे. रियासी जिले में नई बाईपास सुरंग बनेगी.
30/05/2026
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कहा पुरे दुनिया में जितना प्यार इजरायल से भारत के लोग करते है उतना कोई नही करता. इजराइली लोगों को भारत में बहुत सम्मान मिलता है.
30/05/2026
भारत अब स्वदेशी अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल का उत्पादन बड़े स्तर पर बढ़ाएगा. DRDO ने निजी रक्षा कंपनियों को भी निर्माण प्रक्रिया में शामिल करने का फैसला लिया. अभी इसका निर्माण BDL करती है. सरकार भविष्य के युद्ध हालात को देखते हुए बड़ा उत्पादन नेटवर्क बना रही है. अस्त्र भारत की पहली BVRAAM मिसाइल है. अस्त्र Mk2 की मारक क्षमता 160 किलोमीटर तक होगी. यह माक 4.5 की गति से उड़ सकती है.
30/05/2026
भारत वैश्विक हेलीकॉप्टर निर्माण हब बनने की ओर बढ़ रहा है. इसी कड़ी में कर्नाटक के कोलार जिले के वेमगल में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस हेलीकॉप्टर्स की साझेदारी है. यहां H125 हेलीकॉप्टर का निर्माण और परीक्षण होगा. यह हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट पर लैंडिंग का रिकॉर्ड रखता है. इस प्लांट में हर साल 10 हेलीकॉप्टर बनेंगे. यह पहला मेड इन इंडिया हेलीकॉप्टर होगा.
29/05/2026
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में एथेनॉल आधारित कुकिंग स्टोव तकनीक का अनावरण किया हिया. यह स्टोव पारंपरिक किरासन और एलपीजी स्टोव की तुलना में सस्ता है. इसमें एथेनॉल और पानी का मिश्रण इस्तेमाल होता है, जिससे खाना पकाने के लिए सुरक्षित और उपयुक्त लौ मिलती है. गडकरी का कहना है कि यह तकनीक स्वदेशी है और जीवाश्म ईंधन के टिकाऊ विकल्प के रूप में काम करेगी. एथेनॉल के उपयोग से आयातित तेल पर निर्भरता कम होगी. मात्र 7% एथेनोल और पानी के मिश्रण से यह तैयार हो जाता है.
29/05/2026
देशभर में ईद का पर्व मनाया जा रहा है. इसे लोग कुर्बानी का त्योहार भी कहते है.लेकिन गाजियाबाद के एक मुस्लिम परिवार ने इस प्रथा को ही बदल दिया. इस परिवार ने ईद के दिन बकरे की जगह केक काट कर पुरे परिवार के साथ धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया और एक अलग ही संदेश दिया.
29/05/2026
पश्चिम बंगाल की धरती पर भारत को बड़ा खजाना हाथ लगा है. कोलकाता से लगभग 48 किलोमीटर दूर नॉर्थ 24 परगना जिले में स्थित इस तेल क्षेत्र से दोबारा तेल निकालने की खबर ने एक बार फिर से चर्चा शुरू कर दिया है. अब अशोकनगर ऑयल फील्ड को भारत के उर्जा के लिए सबसे अहम माना जा रहा है.
29/05/2026
नीट रीटेस्ट को लेकर अब सरकार कोई भी कमी नही छोड़ना चाहती है. यही कारण है की देश में पहली बर कोई परीक्षा का पेपर पहुँचाने के लिए वायुसेना के विमान का उपयोग किया जाएगा. आपने सही सुना नीट के कवेश्च्न पेपर वायुसेना के विमान से पहुंचाया जाएगा. जिसके लिए विचार किया जा रहा है. इतना ही नही पीएम मोदी खुद इसकी निगरानी कर रहें है.
29/05/2026
चीन ने भारत के नॉन बासमती चावल की 70 से अधिक खेपें रिजेक्ट कर दी हैं. चीन ने इन पर GMO का आरोप लगाया है. लेकिन भारत सरकार ने आरोप को गलत बताया है अब चीन और भारत में व्यापार को लेकर फिर से अनबन शुरू हो गई है. यह मामला भारत चीन व्यापार तनाव को बढ़ा रहा है. चीन ने मार्च और अप्रैल में भी कई खेप लौटाईं करीब 200 कंटेनर रोके गए हैं.
29/05/2026
बंगाल में अबैध बांग्लादेशियों को लेकर अब सख्ती को बढ़ा दिया गया है. इस पर सीएम सुभेंदु अधिकारी भी एक्शन में नजर आ रहें है. सीएम का कहना है की अबैध रूप से रह रहें लोगों को वापस जाना होगा. उन्होंने साफ़ कहा की सरकार जेल में रख कर पैस खर्च नही करना चाहती. उनके लिए हर चीज पर खर्च होता है. जो अब नही होगा.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Address
New Delhi
Delhi
110004