Ajit Rathi

Ajit Rathi

Share

Ajit Singh Rathi, has experience of more than 25 years in the field of political journalism in India

03/09/2026

देहरादून। सरकारी नौकरी तो छोड़िये, छात्रों को डिग्री के लिए हर हफ़्ते टंकी पर चढ़ना पड़ रहा है। हर बार झूठे आश्वासन मिलते हैं, जिस आयुर्वेद विश्वविद्यालय को छात्रों को तराशकर आयुर्वेद के क्षेत्र में देश में अपना योगदान देना था वो डिग्री रोककर बैठा है, डिग्री नहीं देनी थी तो कई सालों तक फीस क्यों ली, परीक्षा क्यों कराई ?
इस समय भी आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्र टंकी पर चढ़े है, लेकिन कोई पूछने वाला नहीं, गलती से कोई कूद गया तो सारा सिस्टम आ जाएगा लीपा पोती करने।
pushkardhami

03/09/2026

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जगत प्रकाश नड्डा के नाम एक पाती भेजी है। यह मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी में रैली के बाद मंच शुद्धिकरण का है। खड़गे ने नड्डा को 13 अगस्त को राज्यसभा में स्वयं द्वारा उठाये गए इस मुद्दे को याद दिलाया है, जिस पर नड्डा ने खेद व्यक्त किया था और जाँच का आश्वासन दिया था। जाँच तो नहीं हुई लेकिन इसी बीच राहुल गांधी के ख़िलाफ़ हल्द्वानी में SC/ST एक्ट में मुक़दमा क़ायम हो गया। खड़गे ने सभी बिंदुओं का विस्तार से जिक्र करते हुए शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ FIR की माँग की है।

02/09/2026

19 जून को सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि फुटपाथ पर चलने वालो का अधिकार मोटर वाहनों की आवाजाही से ऊपर है, इसलिए फुटपाथ अतिक्रमणमुक्त हो।
लेकिन देहरादून में तो सरकार ने फुटपाथों पर अवैध कब्जे करवा दिए हैं, ये वीडियो देखिए, राज्य सचिवालय के पास से गुजरती सड़क पर आधा किमी की दूरी में एक ही जगह ग़ैर जरूरी तरीके से दो दो बस स्टॉपेज फुटपाथ पर थोप दिए गए, एडवरटाइजिंग कंपनी के पोल बीचोबीच गाड़ दिए गए। लोग फुटपाथ पर चलते है और फिर कूदकर सड़क पर आते है और फिर फुटपाथ पर चढ़ते है।
ये सभी बस स्टॉपेज और पोल विज्ञापन कंपनियों के है, क्या एक कल्याणकारी सरकार के पास कमाई के सारे स्रोत समाप्त हो गए जो फुटपाथ बेच दिए गए ? ये हाल केवल इसी सड़क का नहीं है, पूरे देहरादून के फुटपाथो पर अवैध कब्जे की भरमार है।

01/09/2026

Nepal: ऐसी प्राकृतिक आपदा पहले कभी नहीं देखी। नुवाकोट में एक ही घर से 23 शव बरामद किए गए। नेपाल देश इस समय बड़ी चुनौती से गुज़र रहा है, दुनिया को उसकी निःस्वार्थ मदद करनी चाहिए।

01/09/2026

Dehradun. कांग्रेस ने कल हुए कमजोर प्रदर्शन की आज क्षतिपूर्ति की। राहुल गांधी के ख़िलाफ़ हुई FIR के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, सचिवालय कूच कर रहे कांग्रेसियों को रोकने में पुलिस को अच्छी ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम बड़े नेता और दर्जन भर विधायक भी मौजूद रहे।

01/09/2026

Uttarakhand. मसूरी रोड वाशआउट, पानी वाले बैंड के पास पानी में बह गई सड़क, पहाड़ को काटकर बनाया जा रहा है रास्ता, दोनों तरफ़ फँसे पर्यटक और स्थानीय लोग। मार्ग खुलने का कर रहे है इंतज़ार।

31/08/2026

नेपाल : यह देखना किसी चमत्कार से कम नहीं था, तीन दिन बाद मौत को पीछे हटना पड़ा और जिंदगी जीत गई। तीन दिन तक आपदा के कीचड़ में दबी छह साल की बच्ची को नेपाल के सुरक्षा बलों ने रेस्क्यू किया।
घटना नेपाल के रसुवा जिले के टिमोरे गांव की है। बाढ़ और भूस्खलन के मलबे में दबी रहने के बाद 6 साल की बच्ची मनीषा को जिंदा बाहर निकाला गया।

Photos from Ajit Rathi's post 30/08/2026

Uttarakhand. हल्द्वानी में राहुल गांधी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज हो गई है, अमित कुमार नाम के व्यक्ति की तहरीर पर यह मुक़दमा SC/ST एक्ट में दर्ज हुआ है।
ये सियासी इत्तेफाक है जिस हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच शुद्धीकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुक़दमा दर्ज कराने की माँग कर रहे थे, उसी शहर में उल्टे राहुल गांधी के ख़िलाफ़ ही मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।
सूत्र बता रहे है कि राहुल के ख़िलाफ़ अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी मुकदमे दर्ज हुए है, हालांकि उत्तराखंड के अलावा अभी किसी अन्य राज्य से पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पंजाब के अमृतसर में भी कोई जीरो FIR दर्ज हुई है।

30/08/2026

UP: आईएएस दिव्या मित्तल ने आईएएस की नौकरी छोड़ दी, अभी देवरिया की जिलाधिकारी थी। इस्तीफा दिया और जाते जाते कुछ कह गई।
आप भी सुनिए, आख़िर भारत की सबसे बड़ी सर्विस मात्र तेरह साल में छड़ने वाली दिव्या ने क्या कहा,,, महत्वपूर्ण है।

30/08/2026

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर भारी भूस्खलन, दोगांव के पास पहाड़ी से गिरे बड़े बोल्डर।
मलबा हटाने का काम जारी, फिलहाल रास्ता बंद।

Category

Address


Dehradun
Dehra Dun
248001