Dehradoon

Dehradoon

Share

फ्री प्रोमोशन हर पहाडी के लिये ।

04/06/2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। बुधवार को खराब मौसम के चलते उनके हेलीकॉप्टर की पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा पहुंचना संभव नहीं हो सका, जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल से लौटते नजर आए।

02/06/2026

देहरादून में वीरा फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला (Workshop) आयोजित की जा रही है। रोजगार के अवसरों के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो में दिए गए नंबर पर तुरंत कॉल करें।

01/06/2026

रीच और व्यूज़ की होड़ में हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने सोशल मीडिया पर ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद अब माफी मांगती फिर रही है। । वीडियो में उन्होंने कहा, "पति फौज में और बीबी मौज में"

मामला बढ़ने पर अब दीक्षा पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। विवाद गहराने के बाद उन्होंने वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि यदि उनकी बात से किसी सैनिक या उसके परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए क्षमा चाहती हैं।

01/06/2026

शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में आग लग गई।
कई दिन से परीक्षा घोटाले की जांच की मांग चल रही थी।
जब भी सरकार के किसी भी मंत्रालय पर आरोप लगते हैं तो वहाँ के ऑफिस में आग कैसे लग जाती होगी ?

30/05/2026

🚨 Shooting Incident in Kasol: Local Man Injured After Tourists Allegedly Fire Gunshots.

Hills are Crowded…and Chaos is Coming! 🙌🏼

30/05/2026

देहरादून में बारिश का 86 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 24 घंटे में 69 मम्मी बारिश दर्ज, 1940 के बाद मई की दूसरी सबसे अधिक बारिश..

30/05/2026

बेहद दुःखद : रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों ने तोड़ा दम 💔😥

रुद्रप्रयाग। जनपद के कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

उथिंड गांव की ओर जा रही एक सेलेरियो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर गई और एक पेड़ पर अटक गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में महेंद्र सिंह पुत्र रूप सिंह (68 वर्ष), अंजन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह (42 वर्ष) तथा संगीता देवी पत्नी पंकज सिंह (32 वर्ष) की मृत्यु हो गई।

30/05/2026

3–4 दिन के उत्तराखंड ओर हरियाणा के झगड़े में कॉकरोच पार्टी फेसबुक से बिल्कुल ही गायब हो गई 🤣🤣

29/05/2026

जिस भूमि पर महर्षि व्यास ने पुराण लिखे, जहाँ से गंगा-यमुना जैसी जीवनदायिनी नदियां निकलती हैं, जहाँ शिव-पार्वती का विवाह हुआ और पांडवों ने मोक्ष पाया। उसे यह बैल-बुद्धि 'सिर्फ प्रचार' कह रहा है। पहाड़ों को सिर्फ पिकनिक स्पॉट समझने वाले कभी इसकी दिव्यता को नहीं समझ सकते।

28/05/2026

हरिद्वार की युवती पर पाकिस्तान कनेक्शन का शक

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर क्षेत्र की एक युवती को हिरासत में लिया है। युवती पर करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन और पाकिस्तान से जुड़े लोगों के संपर्क में होने का शक जताया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए एक संदिग्ध से पूछताछ के बाद जांच हरिद्वार तक पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए युवती को हिरासत में लिया। मामले में साइबर फ्रॉड, हवाला और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Dehra Dun?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Jogiwala Dehradun
Dehra Dun