Samachar Plus OTT
India’s Largest Hindi News Platform. Samachar Plus 24x7 gives you latest news of politics, entertainment, Bollywood, business and sports.
बंगाल में BJP की जीत से अखिलेश यादव की बढ़ी टेंशन!
सुलग रहा है पश्चिम बंगाल
थलापति विजय का CM बनना तय!
नियम बदला... तुरंत भरना होगा फॉर्म, नहीं तो सरकार काट लेगी पैसा!
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कदम! अमेरिका ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' पर लगाया अस्थायी ब्रेक
LPG की कीमतें बढ़ने का असर, रेस्टोरेंट में खाना होगा महंगा!
#महंगाई
X DGP आनंद लाल बनर्जी का निधन...
बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पर मुमताज़ आलम रिज़वी का बड़ा बयान
, , , ,
फैशन की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित आयोजन 'मेट गाला 2026' में भारतीय हस्तियों ने एक बार फिर अपनी रचनात्मकता और संस्कृति का लोहा मनवाया है। इस वर्ष की थीम "Costume Art" और ड्रेस कोड "Fashion Is Art" के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर ईशा अंबानी और मशहूर उद्यमी व गायिका अनन्या बिरला के लुक्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। ईशा अंबानी ने मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई सुनहरी टिश्यू साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। इस लुक की सबसे खास बात उनकी ज्वेलरी से जड़ी चोली (Bodice) थी, जिसमें नीता अंबानी के निजी कलेक्शन से लिए गए करीब 1800 कैरेट के हीरे, पन्ना और कुंदन जड़े हुए थे। पारंपरिक भारतीय बुनाई और आधुनिक मूर्तिकला (Sculptural silhouette) का यह मिश्रण वैश्विक मंच पर भारतीय कारीगरी की एक शानदार मिसाल बनकर उभरा। वहीं, अनन्या बिरला ने अपने मेट गाला डेब्यू के लिए एक बेहद साहसी और अनोखा रास्ता चुना। उन्होंने डिजाइनर रॉबर्ट वन द्वारा तैयार शार्प ब्लैक ब्लेज़र और वॉल्यूमिनस स्कर्ट पहनी थी, लेकिन सबकी निगाहें उनके चेहरे पर मौजूद 'आर्ट मास्क' पर टिक गईं। मशहूर कलाकार सुबोध गुप्ता के सहयोग से बनाए गए इस स्टेनलेस स्टील मास्क में बेलन, चिमटा और कछी जैसे भारतीय रसोई के बर्तनों का उपयोग किया गया था। अनन्या के इस 'यूटेंसिल आर्मर' लुक ने भारतीय विरासत को एक फ्यूचरिस्टिक और कलात्मक अंदाज में पेश किया, जिसे फैशन एक्सपर्ट्स 'साहसी और प्रभावशाली' बता रहे हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की घोषणा के साथ ही राज्य के कई हिस्सों में हिंसा और तनाव का माहौल बन गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों से झड़पों की खबरें आ रही हैं। सबसे गंभीर स्थिति आसनसोल के जामुड़िया इलाके में देखी गई, जहाँ आक्रोशित भीड़ ने टीएमसी के एक दफ्तर को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा, आसनसोल उत्तर और दक्षिण के अन्य इलाकों में भी भारी पथराव और मारपीट की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। हिंसा की यह आग केवल आसनसोल तक सीमित नहीं रही; कोलकाता के टॉलीगंज, कस्बा और बरुईपुर जैसे उपनगरीय इलाकों के साथ-साथ हावड़ा और बहरामपुर में भी टीएमसी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी के गंभीर आरोप लगे हैं। टीएमसी नेतृत्व ने इन हमलों के लिए सीधे तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे टीएमसी की आपसी गुटबाजी का परिणाम बताया है। राज्य में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने (CAPF) की तैनाती बढ़ा दी है और संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। यह राजनीतिक उबाल ऐसे समय में आया है जब राज्य के मुख्यमंत्री पद के चेहरों को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन चुनावी रंजिश ने लोकतंत्र के इस उत्सव को हिंसा के साये में धकेल दिया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
, ,
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात और मंगलवार सुबह आए भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। आपदा प्रबंधन विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश भर में अब तक 24 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सबसे ज्यादा नुकसान बरेली, कासगंज, संभल और गोरखपुर मंडलों में देखा गया है, जहाँ तेज हवाओं के कारण पेड़ और दीवारें गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस तबाही का केंद्र बरेली रहा, जहाँ मौसम विभाग ने हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की। अधिकारियों के मुताबिक, मई के महीने में इतनी प्रचंड हवाओं ने पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन हवाओं ने न केवल सैकड़ों पेड़ों को उखाड़ फेंका, बल्कि बिजली के खंभों और संचार लाइनों को भी भारी नुक्सान पहुँचाई, जिससे कई इलाकों में घंटों तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। बरेली के पास भमोरा में एक नवनिर्मित पानी की टंकी गिरने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी हिस्सों तक भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचा है। संभल में रिकॉर्ड 130 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों तक उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। सरकार ने मृतकों के आश्रितों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की है।
बिहार की राजनीति में एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार अब 7 मई को होने जा रहा है...पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है....बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट विस्तार में करीब 27 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है....जिससे सरकार को पूर्ण स्वरूप देने की तैयारी है....मौजूदा समय में सीमित मंत्रिमंडल के साथ चल रही सरकार अब व्यापक प्रतिनिधित्व की ओर बढ़ रही है.... एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को संतुलित तरीके से शामिल करने की रणनीति बनाई गई है...जिसमें बीजेपी, जेडीयू के साथ-साथ एलजेपी (आर), हम और RLM को भी जगह मिल सकती है...इसी बीच पटना में तैयारियां तेज हो गई हैं.. गांधी मैदान में भव्य मंच तैयार किया जा रहा है...और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.... राजनीतिक हलकों में इस विस्तार को लेकर काफी उत्साह है, और इसे आगामी चुनावों से पहले सियासी संतुलन साधने की एक अहम कवायद के रूप में देखा जा रहा है.....
,
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Address
IT Park, A9, Sahastradhara Road
Dehra Dun
248001