Azad Press

Azad Press

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Azad Press, Media/News Company, Dehra Dun.

28/12/2025

टिहरी गढ़वाल की खास पट्टी के श्रीकोट पैन्डुला गांव में दिन दहाड़े भालू नें एक अधेड उम्र के आदमी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह गांव मेरे बगल का गांव है और आये दिन इस क्षेत्र में बाघ का आंतक था और अब भालू का आंतक भी शुरू हो गया है.
शासन-प्रशासन ने कसम खा रही है जब तक पूरा पहाड़ खाली नहीं कर देंगे तब तक दम नहीं लेंगे...
पहले सड़क पानी, बिजली जैसी मूल आवश्यकताओ और स्कूलों, अस्पतालों का बुरा हाल किया अब जंगली जानवरों से पहाड़ के लोगों मरवा रहें हैं..
नेता अधिकारी सब गहरी निद्रा में सोकर पहाड़ के पहाड़ को वीरान होने का इंतजार कर रहें हैं...
आखिर में सवाल उठता है उत्तराखंड प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान निकालेगा ?
कब तक जंगली जानवरों के आंतक से मरते रहेंगे पहाड़ के लोग

06/11/2025

उत्तराखंड की पवित्र धरा, देवभूमि उत्तराखंड के लाल, विश्वप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची सफलता वही है, जो अपने समाज और अपनी मिट्टी के लिए समर्पित हो।
जुबिन ने हाल ही में अपने नए म्यूजिक लेबल “Himalayan Pulse” का भव्य शुभारंभ किया — एक ऐसा मंच जो विशेष रूप से उत्तराखंड एवं सम्पूर्ण हिमालयी क्षेत्र के कलाकारों को समर्पित है। इसमें गढ़वाली कुमांऊनी और जौनसारी भाषा के कलाकारों को मंच देकर पहाड़ की प्रतिभा को नया मंच दिया जायेगा.
जुबिन के Himalayan Pulse” म्यूजिक लेबल पर उत्तराखंड़ी लोक गायक सौरभ मैठाणी की आवाज में गढ़वाली गीत मैं सच्ची बोन्नू छौऊ लॉन्च किया गया. जिसमें उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध अभिनेता संजय सिलोड़ी और अभिनेत्री रूचि रावत ने अपना शानदार अभिनय किया है..
इस पहल के माध्यम से जुबिन नौटियाल ने एक सशक्त संदेश दिया है कि अब पहाड़ की प्रतिभा को पहाड़ों में ही पंख मिलेंगे।
उन्होंने कहा, “इस पहाड़ के लिए कुछ भी करूँ कम है। ये मेरी मातृभूमि है, मेरे संगीत की जड़ें यहीं से निकली हैं।”
“Himalayan Pulse” केवल एक म्यूजिक लेबल नहीं, बल्कि एक आंदोलन है — जो उत्तराखंड की संस्कृति, बोली-बानी और लोकसंगीत को विश्व पटल पर सम्मान दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
यह मंच उन स्थानीय कलाकारों, गायकों, गीतकारों और संगीतकारों के लिए एक सुनहरा अवसर बनेगा, जो लंबे समय से पहचान की तलाश में थे।
इसके साथ ही इस मौके पर जुबिन के पिता और भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड को जुबिन नौटियाल ने बहुत कुछ दिया है अब जुबिन की बारी है वो उत्तराखंड के कलाकारों को मंच देकर यहां की लोक संस्कृति और बोली भाषा को विश्व पटल पर पहुंचाने का काम करेंगे..
जुबिन की यह पहल उत्तराखंड के युवाओं को न केवल प्रेरणा देगी, बल्कि उन्हें अपने हुनर को दुनिया तक पहुँचाने का रास्ता भी दिखाएगी।
देवभूमि की घाटियों से लेकर जौनसार-बावर के पर्वतों तक, अब हर सुर में गूँजेगी “Himalayan Pulse” की गूंज —
एक ऐसी धड़कन, जो पहाड़ की आत्मा को दुनिया तक पहुँचाएगी। इस मौके पर उत्तराखंडी सिनेमा से जुड़े संजय सिलोड़ी, रूचि रावत, सोहन चौहान, आशीष नेगी, गोविंद नेगी समेत कई लोग मौजूद रहे
Jubin Nautiyal fans

31/10/2025

उत्तराखंड की शान और बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने इगास बग्वाल पर समस्त उत्तराखंडवासियों को दी शुभकामनांए.....
उन्होने कहा कि उत्तराखंड में इगास बग्वाल को लेकर लोगों काफी क्रेज बढता जा रहा जिससे युवा पीढ़ी को अपनी रीति-रिवाजों और त्योहारो से जुडने का मौका मिल रहा.. उन्होने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनांए देते हुए परिवार के साथ इगास को धूमधाम से मनाने कहा.... इगास के मौके पर जुबिन नौटियाल का गढ़वाली गीत फिर बौडी ऐगी ईगास बग्वाली चल बौडी कु घर जौला ऐशू का साल लोगों के जमकर देखा और सुना जा रहा है.. जुबिन के गाये इगास के गढ़वाली गीत पर लोगों द्वारा जमकर रील भी बनाई जा रही हैं......
Jubin Nautiyal

27/10/2025

देहरादून: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने विपुल मैन्दोली

05/06/2025

देहरादून में लगातार बढ़ रहा बाहरी लोगों का आतंक, भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या....

25/05/2025

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष के अध्यक्ष का बड़ा आरोप
#उत्तराखंड #उत्तराखंड_बेरोजगार_संघ

10/05/2025

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते बांध प्रशासन अलर्ट,सीआईएसएफ जवानों की छुट्टी की गई रद्द..।।

26/04/2025

#देहरादून दून अस्पताल में बनी मजार पर रातों रात चलाया गया Dhami का #बुलडोजर, सीएम पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायत. ऋषिकेश के एक स्थानीय ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की तो जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए। कागज़ नही मिले।

27/03/2025

बिग ब्रेकिंग :- उक्रांद नेता आशुतोष नेगी व आशीष नेगी को पुलिस ने किया गिरप्तार

23/02/2025

प्रेमचंद अग्रवाल मुद्दे पर सदन में भिड़े विधायक लखपत बुटोला।

26/01/2025

विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में 3 गाड़ियों में आए लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग।

Want your business to be the top-listed Media Company in Dehra Dun?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Dehra Dun