DCC DATIA

DCC DATIA

Share

Political Party
Official Instagram Account Of Datia Madhya Pradesh Congress Committee. #incdatiamp

Photos from DCC DATIA 's post 17/03/2026

गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता त्रस्त

- Ashok Dangi Bagda

दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले में घरेलू रसोई गैस की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने एक अनूठे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी के सामने सीतासागर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने बयान पर तंज कसते हुए सीतासागर में पाइप डालकर गैस चूल्हा जलाने का सांकेतिक प्रयास किया।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि गैस की कमी और महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा
केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम आदमी महंगाई से परेशान है रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं और दूसरी ओर गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता त्रस्त है सरकार को तुरंत गैस की कीमतों में की गई वृद्धि वापस लेना चाहिए और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि जिससे जनता को राहत मिल सके।
विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,रिंकू यादव,वासुदेव कमरिया, रामकुमार मोंगिया,हंसमुखी राजपूत,डॉ राकेश खरे,रामदास उत्साही, दिनेश यादव,आशीष तिवारी,अमरीश वाल्मीक,सद्दाम खान,स्वदेश अहिरवार,राघवेंद्र जादौन,अमित पाठक,हरिमोहन जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,जाकिर मंसूरी आदि उपस्थित रहे!

Indian National Congress - Madhya Pradesh
Indian National Congress
Rahul Gandhi
K.C. Venugopal
Mallikarjun Kharge
Jitu Patwari
Umang Singhar
Harish Chaudhary
Sanjna Jatav

Photos from DCC DATIA 's post 04/03/2026

सभी को होली की शुभकामनाएं। प्यार भरी, नफरत मिटाने वाली होली!

- आदरणीय राहुल गांधी जी

Rahul Gandhi
Indian National Congress - Madhya Pradesh
Jitu Patwari
Ashok Dangi Bagda

04/03/2026

🌸 होली की हार्दिक शुभकामनाएं 🌸

दतिया कांग्रेस परिवार की ओर से समस्त जिलेवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह पर्व प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। आइए, इस होली पर हम आपसी मतभेदों को भुलाकर विकास, न्याय और जनहित के रंगों से अपने दतिया को और मजबूत बनाएं।

हम सब मिलकर ऐसा समाज बनाएं जहाँ हर वर्ग सुरक्षित हो, किसान खुशहाल हो, युवा रोजगार पाए और हर परिवार में खुशहाली के रंग बिखरें।

आप सभी का जीवन खुशियों, समृद्धि और सफलता के रंगों से सदा सराबोर रहे।

आपका अपना,
दतिया कांग्रेस परिवार

🌈✨ रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में नई ऊर्जा और नई उम्मीद लेकर आए।

Indian National Congress - Madhya Pradesh
Jitu Patwari
Ashok Dangi Bagda

Photos from DCC DATIA 's post 02/03/2026

मोहन यादव जी,
बड़वानी केवल कैबिनेट स्थल नहीं,
यह प्रदेश की आत्मा का जनजातीय चेहरा है!
आज घोषणाएं नहीं, ज्वलंत सवालों के
जवाब चाहिए!

Indian National Congress - Madhya Pradesh
Jitu Patwari

01/03/2026

दतिया आज जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर शनिवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि मनाई गई सर्वप्रथम डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की एवं कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र गुर्जर जिला संगठन महासचिव ने किया कार्यकम संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि बिहार की पावन धरती पर जन्मे इस महान सपूत ने स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक यात्रा को दिशा दी जब देश आज़ादी के बाद नई राह तलाश रहा था,तब उन्होंने राष्ट्रपति पद की गरिमा को सादगी, शुचिता और नैतिकता से परिभाषित किया सत्ता के सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी उनका जीवन तपस्वी जैसा रहा न अहंकार,न दिखावा,केवल राष्ट्रहित सर्वोपरि! कार्यकम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका शर्मा,जिला संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला, नारायण बाबू जी,पुष्पराज राजपूत,डॉ राकेश खरे,मोहन कुशवाहा,बी के नामदेव,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,विक्रम दांगी दतिया, वासुदेव सरपंच,रामदास उत्साही,आशीष तिवारी,राघवेंद्र जादौन,प्रिंस वाल्मीकि,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव,जाकिर मंसूरी,पवन बेडर,उमेश साहू सिंधवारी,मानस दुबे,रवि विदुआ आदि उपस्थित रहे!

📍जवाहर भवन, दतिया

Jitu Patwari Indian National Congress - Madhya Pradesh
Ashok Dangi Bagda

Photos from DCC DATIA 's post 27/02/2026

आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी एवं मध्य प्रदेश विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा द्वारा बहुत महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की खासतौर से दतिया में संगठन और दतिया में खुलेआम चल रहा जुआ सट्टा कट्टा बढ़ते अपराध के संबंध में चर्चा हुई दतिया में बड़ा आंदोलन करने का दोनों नेताओं से आग्रह किया

Indian National Congress - Madhya Pradesh
Jitu Patwari
Umang Singhar
Ashok Dangi Bagda

27/02/2026

नगर पालिका में पदस्थ रहे मृतक बाबू दिलीप गौड़ के घर पर कांग्रेस नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर,शोक संवेदना व्यक्त की

दतिया नगरपालिका में परिषद की स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू दिलीप गौड़ ने उत्तर प्रदेश की झांसी स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी शुक्रवार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,कांग्रेस पार्षद जीतू प्रजापति,स्वदेश अहिरवार,आशीष तिवारी जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि कांग्रेस नेता गोंड के परिवार से मिलने झांसी पहुंचे सभी ने मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त की जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया!



Indian National Congress - Madhya Pradesh
Jitu Patwari
Ashok Dangi Bagda

24/02/2026

ट्रेड डील के विरुद्ध किसान महाचौपाल ✊
📍भोपाल.

24/02/2026
Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Datia?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Datia
475661