Prayas
Prayas (Endeavour) is a voluntary organization working for social, political and economic development in Rajasthan.
17/04/2026
दिनांक 14 एवं 15 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ जिले के जन अधिकार प्रहरियों के लिए अजमेर में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को कार्यक्रम सबंधित समीक्षा कर रणनीति तैयार करना एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा अधिकार-आधारित कानूनों पर विशेष चर्चा करना, ताकि वे समुदाय स्तर पर इनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई—
🔹 पेंशन योजनाएं: वृद्धावस्था पेंशन, एकल नारी पेंशन, विशेष योग्यजन पेंशन एवं पालनहार योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा प्राप्त होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
🔹 स्वास्थ्य योजनाएं: जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
🔹 NCD (गैर-संचारी रोग) जागरूकता: उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों की रोकथाम, समय पर जांच (स्क्रीनिंग) और उपचार की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।
🔹 मनरेगा अधिनियम: 100 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी, बेरोजगारी भत्ता प्रावधान तथा VBGRMG कानून से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
08/04/2026
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पेयजल पोषण समिति सदस्यों की को वार्षिक सभा का आयोजन
प्रयास द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल एवं पोषण समिति (VHSNC) सदस्यों की वार्षिक सभा आयोजित की गई। इस बैठक में 18 गांवों से लगभग 80 प्रतिभागियों को सहभागिता रही जिनमें आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण, चिकित्सक,आचार्य मेडिकल कॉलेज आदि उपस्थित थे।
🔸संभागीयों से सरल भाषा में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण चर्चा की गई, जिसमें साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, संतुलित आहार और समय पर उपचार के महत्व पर जोर दिया गया।
🔸 विशेष रूप से गैर-संचारी रोग (NCD) जैसे बीपी और शुगर के बढ़ते खतरे पर चर्चा की गई। बताया गया कि बदलती जीवनशैली, तंबाकू और शराब का सेवन इन बीमारियों के प्रमुख कारण हैं।
🔸 किसी भी बीमारी की स्थिति में झाड़-फूंक या देरी करने के बजाय सीधे सरकारी अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए।
🔸 बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि VHSNC समितियों को सक्रिय और मजबूत बनाना बेहद जरूरी है, ताकि गांव स्तर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंच सकें।
कार्यक्रम के दौरान आधारशिला शैक्षणिक शिविर की बालिकाओं द्वारा बाल विवाह रोकथाम पर नाटक प्रस्तुत कर समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
08/04/2026
कला कथा कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद ब्लॉक के चयनित 34 गांवों में कला कथा कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत पेसा ग्राम सभा (PESA) एवं गैर-संचारी रोग जैसे ब्लड प्रेशर (BP) और शुगर (डायबिटीज) पर आधारित जागरूकता नाटक प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
इन नाटकों के माध्यम से समुदाय को यह संदेश दिया जा रहा है कि गांव का समग्र विकास गांव के लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
साथ ही NCD आधारित कार्यरम में समय पर जांच, सही जीवनशैली और जागरूकता से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।
नाटक के सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर समुदाय के साथ संवाद भी किया जा रहा है,
कार्यक्रम में समुदाय के सदस्य उत्साह और उमंग के साथ भाग ले रहे हैं। साथ ही सरपंच, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य हितधारकों की सक्रिय सहभागिता रही है।
27/03/2026
दिनांक 23 मार्च से 25 मार्च 2026 के मध्य, प्रतापगढ़ जिले के धारियावद क्षेत्र के मांडवी, खुंटा एवं नया बोरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), एएनएम एवं आशा सहयोगिनी सहित कुल 81 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यशाला के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई —
🔹 समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सुधार में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे उनकी जिम्मेदारियों और प्रभाव को स्पष्ट किया गया।
🔹 मानव शरीर की संरचना एवं अंगों की कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाते हुए ब्लड प्रेशर (BP) एवं शुगर (Diabetes) जैसे गैर-संक्रामक रोगों के कारण, लक्षण, प्रभाव, उपचार एवं नियमित जांच के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
🔹 बीपी एवं शुगर जांच हेतु आयोजित किए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों की प्रभावी योजना, संचालन एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
🔹 ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल एवं पोषण समिति (VHSNC) में सदस्यों की भूमिका तथा अनटाइड फंड के प्रभावी उपयोग पर चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की गई।
27/02/2026
दिनांक 26 फरवरी 2026 को प्रयास द्वारा प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र की 11 पंचायतों के 34 गांवों के मनरेगा मेटों का एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम पंचायत जवाहर नगर में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 45 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत “किसी के काम जो आए” से हुई।
प्रशिक्षण में मनरेगा कानून (2005) के तहत मजदूरों को प्राप्त अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
📌 प्रमुख बिंदु:
▪️ 15 दिनों के भीतर रोजगार देने की गारंटी
▪️ कार्य पूर्ण होने के 15 दिनों में भुगतान का अधिकार
▪️ रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता
▪️ कार्यस्थल पर पानी, छाया, दवा एवं पालनाघर की सुविधा
▪️ प्रति वर्ष 100 दिनों के रोजगार की गारंटी
साथ ही संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, जीने का अधिकार एवं देश के विकास में शिक्षा, प्राकृतिक संसाधन और प्रति व्यक्ति आय की भूमिका पर भी जानकारी साझा की गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित कर चर्चा एवं प्रस्तुतीकरण करवाया गया:
🔹 रोजगार गारंटी में मेट की भूमिका
🔹 मनरेगा के कार्यों के प्रकार
🔹 वर्तमान चुनौतियाँ
🔹 100 दिन रोजगार सुनिश्चित करने की रणनीति
प्रशिक्षण के दौरान “विकसित भारत गारंटी” एवं ग्रामीण रोजगार-आजीविका मिशन पर भी चर्चा की गई ।
27/02/2026
स्वास्थ्य सेवा प्रदाता अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
दिनांक 24 एवं 25 फरवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्यासपुर एवं देवगढ़ पर स्वास्थ्य सेवा प्रदाता अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं आशा सहयोगिनी सहित कुल 38 सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया।
🔹 कार्यशाला में समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सुधार में सेवा प्रदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
🔹 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच, उपचार एवं पोषण संबंधी देखभाल पर जानकारी साझा की गई।
🔹 प्रजनन तंत्र संक्रमण (RTI) एवं यौन संचारित संक्रमण (STI) के बीच अंतर, पहचान एवं उपचार पर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संवादात्मक चर्चा की गई।
🔹 बीपी एवं शुगर जैसे रोगों के शरीर पर प्रभाव, उनकी पहचान, उपचार एवं नियमित निगरानी के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया।
23/02/2026
दिनांक 17 से 20 फरवरी के मध्य उदयपुर स्थित कासा प्रशिक्षण केंद्र पर प्रतापगढ़ जिले के जन अधिकार प्रहरियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा अधिकार आधारित कानूनों पर विस्तृत चर्चा की गई।
🔹 पेंशन योजनाएं – वृद्धावस्था पेंशन, एकल नारी पेंशन, विशेष योग्यजन पेंशन एवं पालनहार योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ।
🔹 स्वास्थ्य योजनाएं – जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी प्रावधान।
🔹 NCD (गैर-संचारी रोग) जागरूकता – उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जैसी गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम, प्रारंभिक जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी।
🔹 मनरेगा अधिनियम – 100 दिवस रोजगार की कानूनी गारंटी, बेरोजगारी भत्ता प्रावधान तथा VBGRMG कानून से जुड़े प्रावधानों पर चर्चा।
🔹 पेसा अधिनियम – ग्राम सभा की शक्तियां, अधिकार एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्वशासन की भूमिका पर विस्तृत जानकारी।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जन अधिकार प्रहरियों को योजनाओं एवं कानूनों की समुचित जानकारी देकर समुदाय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना
12/02/2026
पेसा गांव सभा एवं वन अधिकार फेडरेशन अर्धवार्षिक बैठक सम्पन्न
दिनांक 11 फरवरी 2026 को प्रयास द्वारा प्रतापगढ़ जिले के धरियावद ब्लॉक की 11 पंचायतों के चनियत 34 गांवों की पेसा गांव सभा एवं वन अधिकार फेडरेशन की अर्धवार्षिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 102 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पेसा कानून एवं वन अधिकार मान्यता कानून से जुड़ी समस्याओं एवं पेसा गांव सभाओं को मजबूत बनाने, नियमित बैठक आयोजित करने, वन अधिकार दावों पर चर्चा कर व्यक्तिगत व सामुदायिक वन अधिकार दावों को पुनः प्रस्तुत करने की रणनीति तैयार की गई ।
11/02/2026
दिनांक 10 फरवरी 2026 प्रयास, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला समागम का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 124 संभागों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय महिला समूह द्वारा प्रेरणादायक चेतना गीत के साथ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की महिला प्रतिनिधि द्वारा की गई।
मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, एनीमिया जांच, प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी उपचार एवं दवाई वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण सलाह केंद्र लगाए गए, जहां महिलाओं को संतुलित आहार एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही प्रयास संस्था की ओर से “आओ खेलो जीतो” स्वास्थ्य प्रदर्शनी, चम्मच रेस, कुर्सी रेस जैसे रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
बालिकाओं द्वारा बाल विवाह एवं एनीमिया विषय पर नाटक का मंचन कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ द्वारा महिला पोषण, एनीमिया के कारण एवं रोकथाम पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
अध्यक्षीय उद्बोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के लिए प्रेरित करते हुए कहा गया कि महिलाएं यदि ठान लें तो हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।
03/02/2026
प्रयास द्वारा स्वास्थ्य चेतना यात्रा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का शुभारंभ
प्रयास संस्था द्वारा दिनांक 31 जनवरी 2026 से प्रतापगढ़ जिले के 30 गांवों में स्वास्थ्य चेतना यात्रा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के दुष्प्रभावों, महिलाओं एवं किशोरियों में एनीमिया, तथा महिला स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति समुदाय को जागरूक करना है।
इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामलीपठार की चिकित्सा प्रभारी, सरपंच, अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं एवं ग्रामीणजनों की गरिमामयी उपस्थिति में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
29/01/2026
धरियावद ब्लॉक, प्रतापगढ़ की 12 पंचायतों के 34 गांवों के भोपाओं हेतु गैर संक्रामक रोगों (बीपी, शुगर आदि) पर नियंत्रण को लेकर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में 34 भोपाओं सहित देवरे के सेवकों/हजूरी सहित कुल 55 संभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में स्वस्थ जीवनशैली, नशामुक्ति, संतुलित आहार, गैर संक्रामक रोगों पर नियंत्रण व बचाव एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ाव पर विस्तृत जानकारी दी गई। भोपाओं की भूमिका को सशक्त बनाते हुए गांव स्तर पर जनजागरूकता एवं रोगियों को उचित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the organization
Website
Address
8, Vijay Colony
Chittaurgarh
312001
Opening Hours
| Monday | 10am - 6pm |
| Tuesday | 10am - 6pm |
| Wednesday | 10am - 6pm |
| Thursday | 10am - 6pm |
| Friday | 10am - 6pm |
| Saturday | 10am - 6pm |