MPCGexpress

MPCGexpress

Share

12/06/2026

बकस्वाहा नगर परिषद का स्वच्छता अभियान

12/06/2026

छतरपुर जिले की बड़ी चर्चित खबरें
12/06/26 शुक्रवार की बड़ी खबरें

12/06/2026

30 जून तक आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन, अधिकाधिक युवाओं को लाभ दिलाने के निर्देश

छतरपुर। जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया जारी है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिले की शासकीय आईटीआई छतरपुर, बड़ामलहरा, चंदला, बक्सवाहा एवं बिजावर में प्रवेश के लिए विभाग के अधिकृत पोर्टल पर 26 मई से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पात्र युवाओं तक प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, शहरी विकास अभिकरण तथा मध्यप्रदेश डे-राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारियों को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई छतरपुर के नोडल प्राचार्य रंजीत सिंह जादौन से मोबाइल नंबर 6263839973 पर अथवा संस्था की ई-मेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है।

12/06/2026

सटई रोड पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो से अधिक गांजा व बाइक जब्त
छतरपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा और एक होंडा मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सटई रोड स्थित पीतांबरा माता मंदिर के आगे निर्माणाधीन फोरलेन के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान बाइक की डिग्गी से गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान चंद्रकिशोर उर्फ राना बिन्दुआ निवासी अनगौर के रूप में हुई।
जांच में आरोपी के पिता बाल स्वरूप बिन्दुआ की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

11/06/2026

फिर पकड़ा गया अवैध सेमल लकड़ी परिवहन करता हुआ ट्रक

छतरपुर। मुख्य वन संरक्षक छतरपुर नरेश यादव के निर्देशन में,वन मंडल अधिकारी छतरपुर ऋषि मिश्रा और उप वन मंडल अधिकारी नरेश चन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी छतरपुर बुद्ध सेन कोल के हमराह वन स्टाफ छतरपुर के द्वारा मुखबिर की सूचना अनुसार एक ट्रक यूबी 83 बीटी 8995 को मोरवा तिराहा पर रोक कर जांच की गई तो ट्रक में सेमल प्रजाति की लकड़ी भरी पाई गई। मौके पर ट्रक में लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई भी कागजात नहीं पाए गए। मौके पर उक्त ट्रक को मय सेमल लकड़ी के जप्त कर आरोपी रामबालक यादव तनय थान सिंह यादव निवासी सेंदरी जिला निवाड़ी पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं में वन अपराध 11 जून को पंजीबद्ध किया गया। जप्त वाहन को वन परिक्षेत्र छतरपुर परिसर में सुरक्षित रखा गया है। उक्त जप्ती की कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी छतरपुर बुद्ध सेन कोल, डिप्टी रेंजर लक्ष्मण अहिरवार ,डिप्टी रेंजर रामनरेश पांडे, वनरक्षक देवेंद्र अहिरवार, वनरक्षक राजकुमार प्रजापति, वनरक्षक पवन कुमार शर्मा, वनरक्षक लक्ष्मीनारायण सेन एवं राकेश कुशवाहा शासकीय वाहन चालक शामिल रहे।

11/06/2026

बकस्वाहा के मझौरा गांव में गहराया जल संकट, 15 दिनों से नलों में नहीं आ रहा पानी

11/06/2026

मझौरा गांव में गहराया जल संकट, 15 दिनों से नलों में नहीं आ रहा पानी
बकस्वाहा। जनपद पंचायत बकस्वाहा अंतर्गत ग्राम मझौरा में भीषण जल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। करीब एक हजार की आबादी वाले इस गांव में पिछले 15 दिनों से नलों में पानी नहीं आने के कारण लोगों को पेयजल के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप है, जिससे उन्हें हैंडपंपों और दूरस्थ जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई परिवार प्रतिदिन करीब दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के कुएं और तालाब लगभग सूख चुके हैं, जबकि बचा हुआ पानी भी दूषित हो गया है। ऐसे में लोगों के साथ-साथ पालतू पशुओं के लिए भी पानी का संकट खड़ा हो गया है। गांव के लखन यादव, रामचरण यादव, गिल्ला अहिरवार, चन्दु यादव और गोवर्धन यादव ने बताया कि पशुओं को पानी पिलाने और घरेलू उपयोग के लिए भी काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में जनपद पंचायत बकस्वाहा के सीईओ लक्ष्मी नारायण रावत ने कहा, "आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। मैं संबंधित सचिव और सरपंच से चर्चा कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाऊंगा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।"

11/06/2026

बकस्वाहा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोले मीनाक्षी नटखटराज' और 'उपहास कार्यक्रम' किया गया कांग्रेस द्वारा

10/06/2026

ईशानगर में 20 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त 3 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई

10/06/2026

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे, बकस्वाहा में जनसेवा अभियान के तहत लगा नेत्र शिविर

Want your business to be the top-listed Media Company in Chhatarpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Mpcg Expresss
Chhatarpur
471318