DIG Chhatarpur Range
देश भक्ति जन सेवा
20/03/2026
छतरपुर पुलिस लाइन में 60 बेड क्षमता वाली 3 मंजिला पुलिस बैरक का आईजी, डीआईजी एवं एसपी द्वारा किया गया शिलान्यास
छतरपुर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस जवानों के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं बेहतर आवासीय व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए नई पुलिस बैरक निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 20 मार्च 2026 को पुलिस लाइन परिसर में 60 बेड क्षमता वाली तीन मंजिला पुलिस बैरक के निर्माण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ. श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास उपरांत बैरक निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे पुलिस जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी, डीएसपी श्री हर्ष राठौर, डीएसपी श्री रविंद्र मिश्रा, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक प्रशांत सेन, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन से एसडीओ आनंद पाठक, सब इंजीनियर सोनिका अरजरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh SP Chhatarpur
नौगांव में नवनिर्मित बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र का किया गया लोकार्पण
सीसीटीवी कैमरा, अनाउंसमेंट सिस्टम इत्यादि सुविधाओं से लैस
नगर पालिका एवं जन सहयोग से निर्मित यह पुलिस सहायता केंद्र जन सेवा हेतु समर्पित
छतरपुर जिले के थाना नौगांव क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड नौगांव परिसर पर नगर पालिका एवं जन सहयोग से निर्मित आधुनिक पुलिस सहायता केंद्र का आज पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन एवं विधायक महाराजपुर श्री कामाख्या प्रताप सिंह द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया।
यह पुलिस सहायता केंद्र पूर्णतः आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें वातानुकूलन, वेंटिलेशन, प्रकाश, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा, अनाउंसमेंट सिस्टम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से संपूर्ण बस स्टैंड परिसर में कवरेज रहेगी, जिसकी मॉनिटरिंग पुलिस सहायता केंद्र से की जाएगी। यात्रियों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को देखते हुए अनाउंसमेंट सिस्टम भी सक्रिय रहेगा। चौकी 24 घंटे जनसेवा हेतु खुली रहेगी। यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश के जिलों एवं जिला टीकमगढ़ सीमा का क्षेत्र है, बाहरी लोगों के आवागमन अत्यधिक रहता है।
यह मार्ग फोरलेन हाईवे सहित विभिन्न अंतराज्यीय मार्गो से लिंक मार्ग भी है। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के मूवमेंट पर निगरानी रहेगी एवं आपराधिक गतिविधि पर नियंत्रण रहेगा। आकस्मिक पुलिस सेवा डायल 112, थाना के मोबाइल, चीता मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल पार्टी निरंतर पेट्रोलिंग में रहेंगे।
पूर्व में क्षेत्रवासियों द्वारा जनसंवाद के माध्यम से पृथक पृथक क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र की आवश्यकता जताई गई थी, जिसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार देरी तिराहा, संकट मोचन तिराहा, बस स्टैंड छतरपुर, छत्रसाल चौक, जानराय टोरिया महोबा रोड, थाना राजनगर अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण कराया गया था जो वर्तमान में सक्रिय है एवं सकारात्मक प्रभावी है।
लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जनसंवाद में आपराधिक गतिविधि में नियंत्रण हेतु विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस जनसंवाद, ऑनलाइन शिकायतकर्ताओं से संवाद, साइबर फ्रॉड वित्तीय राशि वापसी इत्यादि अभियानों की प्रशंसा की गई।
यह केंद्र क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, क्षेत्र वासियों, आगुन्तकों, राहगीरों की सहायता तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु एक सक्रिय केंद्र के रूप में कार्य करेगी। उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण किया। आवश्यक व्यवस्थाओं एवं जन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। नगर पालिका एवं जन सहयोग से निर्मित यह पुलिस सहायता केंद्र जन सेवा हेतु समर्पित है, क्षेत्र वासियों एवं पुलिस अधिकारियों ने परस्पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री मानवेंद्र सिंह "भंवर राजा", नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनूप तिवारी, सीएमओ श्री आरएस अवस्थी, एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम, थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक बाल्मीक चौबे, नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकारबंधु, क्षेत्रवासी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police SP Chhatarpur
28/02/2026
28/02/2026
पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में डीआईजी छतरपुर द्वारा ली गई वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक
अपराधों की समीक्षा कर लंबित अपराधों के निकाल, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं विवेचना संबंधी दिए गए दिशा निर्देश
आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
आयोजित वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री द्वारा छतरपुर जिले के समस्त थानों के अपराधों की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन उपस्थित रहे। लंबित गंभीर, महिला संबंधी, एससी एसटी संबंधी अपराधों, शिकायतों के त्वरित निकाल , फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। त्रिवर्षीय तुलनात्मक आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा की गई।
नाबालिक बालक बालिका एवं गुम इंसान दस्तयाबी, फरार इनामी बदमाश एवं स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, अवैध हथियार, अवैध शराब, जुंआ सहित लघु अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही इत्यादि की जानकारी ली गई।
साइबर संबंधी वित्तीय अपराधों, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस के कार्यों, जमानत निरस्तीकरण, चिकित्सीय एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट, ई-एफआईआर इत्यादि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक में समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police SP Chhatarpur
26/01/2026
पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय कुमार खत्री द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस परेड ग्राउंड पुलिस लाइन छतरपुर में आयोजित परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह में सम्मिलित हुवे।
Home Department of Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police
Jansampark Madhya Pradesh
31/12/2025
✨ Year 2025 was full of Achievements & successes in many aspects of Policing in MP due to team efforts..🍨🙏🏻
Wishing you & your families a very Happy, Prosperous & Successful New Year 2026...💐🌹
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
CHHATARPUR
Chhatarpur
471001