Rohit Pathak
Reporter News chenal Peptech time chhatarpur (M.P.)
16/06/2025
ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर
सागर लोकायुक्त ने 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गहरवार को रंगे हाथों पकड़ा,
वसीयत का नामांतरण करने की एवज में मांगी थी 5 हजार की रिश्वत,
पटवारी श्यामलाल अहिरवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा,
फरियादी पुष्पेंद्र अहिरवार निवासी निवरिया से मांगी थी रिश्वत,
सागर लोकायुक्त की टीम की कार्यवाही,
पटवारी को उसके निवास देरी रोड कृष्ण कॉलोनी से किया गिरफ्तार,कार्यवाही जारी।
06/04/2025
आप सभी को श्री राम नवमी की शुभकामनाएँ 🙏🙏
30/03/2025
*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालगाँव में हुआ कार्यक्रम*
राजनगर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत तालगाँव में आज शासन की योजना, जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम जन-भागीदारी से जन-संचालन का संकल्प है, जो 30 मार्च से 30 जून, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया द्वारा सफाई कर लोगों को जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सभा में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने उपस्थित ग्रामवासियों को वर्तमान में पेयजल संरक्षण और संवर्धन के महत्व को बताते हुए, समस्त ग्रामवासियों से अपने-अपने खेतों में खेत-तालाब एवं गाँव में निर्मित पुरानी जल संरचनाओं को संरक्षित करने का आह्वान किया तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, जनपद सीईओ राकेश शुक्ला, ग्राम पंचायत के सरपंच मनोज पटेल एवं सचिव, रोजगार सहायक के अलावा ग्राम के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।
28/03/2025
सांसद के प्रयासों से खजुराहो में 100 बिस्तरीय नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सालय खुलना संभव
खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के द्वारा आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री द्वारा खजुराहो में 100 बिस्तरीय नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सालय खोले जाने की राह संभव हुई। सांसद खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा के द्वारा दिनांक 28 मार्च 2025 को तारांकित प्रश्न क्र.-403 का उत्तर देते हुए केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रताप राव जाधव द्वारा सदन में आश्वासन दिया गया कि खजुराहो संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के छतरपुर जिले के खरोही गाँव में 25 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। राज्य सरकार द्वारा जैसे ही यह प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव प्राप्त होता है, तो यह चिकित्सा केंद्र खोला जाएगा। तत्पश्चात् सांसद खजुराहो के माध्यम से अवगत कराया गया है कि संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश के पत्र क्रमांक 3608, भोपाल, दिनांक 16.09.2021 के माध्यम से डायरेक्टर, सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योगा एंड नेचुरोपैथी, नई दिल्ली को प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है।
अतः मंत्री के आश्वासन के आधार पर प्रस्ताव प्रेषित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में खजुराहो में 100-बिस्तरीय नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सालय खोले जाने के मार्ग खुल चुके हैं। कालांतर में यह चिकित्सालय खजुराहो में खोला जाना संभव हो गया है, जिससे क्षेत्र के साथ-साथ संपूर्ण मध्य प्रदेश राज्य को इसका लाभ मिलेगा।
खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी द्वारा लगातार खजुराहो संसदीय क्षेत्र हेतु सौगातें प्रदान की जा रही हैं।
26/03/2025
*नए शिक्षण सत्र से खजुराहो में शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय।*
*डिप्टी कमिश्नर के साथ विधायक ने किया भवन का निरीक्षण।*
छतरपुर। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में नए शिक्षा सत्र से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएँ शुरू हो जाएँगी। क्षेत्रीय सांसद वी.डी. शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया के विशेष प्रयास से खजुराहो को यह सौगात मिली है। यूथ हॉस्टल के भवन में कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। बुधवार को जबलपुर से आए डिप्टी कमिश्नर एवं विद्यालय प्राचार्य के साथ-साथ विधायक अरविंद पटैरिया ने इस भवन का निरीक्षण किया। भवन विद्यालय संचालन के लिए लगभग तैयार हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, खजुराहो को केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिल गई है, लेकिन अभी भवन तैयार नहीं हो पाया है। इसी शिक्षण सत्र से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएँ शुरू की जानी हैं। प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने से पहले किसी न किसी भवन में विद्यालय के संचालन की व्यवस्था आवश्यक है। खजुराहो स्थित यूथ हॉस्टल का भवन इसके लिए चिन्हित किया गया है और कक्षाएँ संचालित करने के लिए इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यूथ हॉस्टल में चल रही तैयारी की जानकारी लेने जबलपुर से डिप्टी कमिश्नर दीपराज मीणा खजुराहो पहुँचे। उन्होंने पूरे भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया और विद्यालय प्राचार्य मनीष रूसिया भी उपस्थित रहे। इसी सत्र से कक्षाएँ प्रारंभ किए जाने को लेकर भवन की अंतिम रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जाएगी। प्रयास यह है कि खजुराहो एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।
VD Sharma Arvind Pateriya BJP Madhya Pradesh PRO Jansampark Chattarpur Dr.mohan yadav Collector Office Chattarpur Mukesh Pandey
20/03/2025
होली मिलन कार्यक्रम में विधायक ने कहा सब मिलकर करें क्षेत्र का विकास
खजुराहो। राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया की ओर से टूरिस्ट विलेज खजुराहो में रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने इसमें भाग लिया। अबीर-गुलाल लगाकर सबको शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में क्षेत्र भर के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थकगण, विधानसभा क्षेत्रवासी शामिल हुए। विधायक अरविंद पटैरिया ने आयोजन में शामिल होने आए सभी लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया। वहीं उनके समर्थकों ने उन्हें रंग गुलाल लगाते हुए फूलों की माला पहनाई। इस मौके पर विधायक अरविंद पटेरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, जो आपसी बुराई और मनमुटाव की खत्म करके खुशियों के रंग भर देता है, हमारी संस्कृति आपसी मेलजोल और भाईचारे से रहने की रही है, आपसभी के सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। विधायक श्री पटैरिया ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है। समूचे क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही विकास संभव है। उन्होंने सबके जीवन में खुशियों का रंग घुला रहे यह मतंगेश्वर भगवान से कामना की।
जानकारी के मुताबिक खजुराहो के टूरिस्ट विलेज के प्रांगण में राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इधर होली मिलन कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। लोगों ने विधायक श्री पटैरिया को गुलाल लगाते हुए उनकी मंगलकामना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल,नप अध्यक्ष अरुण पप्पू अवस्थी,राजीव वाजपेई, मुकेश पाण्डे, संजय मिश्रा, देवेन्द्र सोनी, श्याम बाबू त्रिवेदी, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र अवस्थी, नीरज चतुर्वेदी, गौरव अग्रवाल, डॉ.रामअवतार चौबे खर्रोही, शिव शंकर खरे, राकेश दुबे पहाड़ी बावन, प्रदीप डेंगा, भैयाजी अचनार, महेश शुक्ला, श्रीकांत मिश्रा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ राजनगर विधानसभा क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विधायक ने क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से की भेंट
विधायक अरविंद पटैरिया ने विगत रोज को मुख्यमंत्री से भेंट किए जाने के संबंध में सभी क्षेत्रवासियों को अवगत कराते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र की लगातार चिंता करते रहते हैं। क्षेत्र के विकास के संबंध में मुख्यमंत्री से तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि उनके क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे। विधायक ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन पर उनका धन्यवाद दिया।
Dr.mohan yadav VD Sharma BJP Madhya Pradesh Arvind Pateriya
19/03/2025
राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विषयो के विकास कार्यों की चर्चा की..
छतरपुर।राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेट की इस दौरान विधायक राजनगर ने अपने विधासनभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सभी गतिविधियों से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी को अवगत कराया,साथ ही में अपने क्षेत्र में और होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की
मुलाकात में क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई जिन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सकारात्मक आवश्वासन दिए है।
PMO India , BJP Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
18/03/2025
बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात
छतरपुर। बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र की गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया,साथ ही अपने क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा की। मुलाकात में क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई जिन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सकारात्मक आवश्वासन दिए है।
PMO India Dr.mohan yadav Rajesh Shukla - Bablu BJP Madhya Pradesh
बिहार में बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम में आस्था का सैलाब..
मैदान पंडाल फुल
09/03/2025
भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार बने के विजेता 🇮🇳
09/03/2025
गर्व से लहराया तिरंगा, भारत बना 2025 का विजेता 🇮🇳
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Chhatarpur