Chhapra Times

Chhapra Times

Share

जनता की आवाज

03/09/2026

सारण जिला अंतर्गत अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी गस्ती एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले को 6 zone में विभाजित करते हुए प्रतिदिन रात्रि में सुपर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।

सुपर पेट्रोलिंग करने वाले पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित zone के थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर रात्रि में पुलिसिंग व अपराध नियंत्रण की जांच करते हुए।

03/09/2026

🌍 विदेश जाने का सपना अब होगा आसान! ✈️

अगर आप विदेश जाना चाहते हैं और रियाल, डॉलर जैसी विदेशी मुद्रा में कमाई करना चाहते हैं, तो आज ही संपर्क करें सरफराज सर से।

आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए
VISA • TICKET • SOLUTION
अब नगरा में भी उपलब्ध!

👉 विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं?
आज ही संपर्क करें और सही मार्गदर्शन प्राप्त करें।

📞 अभी बात करें:
9330657804

#विदेशजानेकासपना #विदेशीजॉब

Photos from Chhapra Times's post 25/07/2026

सारण पुलिस द्वारा विधि-व्यवस्था हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी की मुस्तैदी एवं पैदल गश्ती

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं रेलवे जंक्शन पर विधि-व्यवस्था हेतु पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ड्यूटी पर मुस्तैद हैं तथा लगातार पैदल गश्ती एवं सतर्क निगरानी की जा रही है। आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की जाती है।

Photos from Chhapra Times's post 25/07/2026

सरण पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन जांच अभियान जारी

छपरा। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जिले में विधि-व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Photos from Chhapra Times's post 25/07/2026

छपरा। पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात द्वारा आक्रोश मार्च के मद्देनजर संवेदनशील स्थलों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं बल की तैनाती का किया गया निरीक्षण एवं दिए गए विभिन्न दिशा निर्देश ।

आक्रोश मार्च के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वारा विभिन्न चौक-चौराहे, रेलवे स्टेशन तथा संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया जा रहा है।

इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

Photos from Chhapra Times's post 25/07/2026

प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट,नगरा-खैरा के चौक-चौराहों पर दिनभर मुस्तैद रहे पुलिस प्रशासन.

20/07/2026

वर्षों से जलजमाव की मार झेल रहा खैरा बाजार। आखिर कब बनेगा नाला और कब मिलेगी लोगों को राहत? आपकी क्या राय है ?

कमेंट में बताइए।

#जलजमाव

17/07/2026

खैरा थाना में नए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने संभाला पदभार.

15/07/2026

छपरा।जिले के तीन थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, तत्काल योगदान कर. संभालेंगे कमान.

Address


Chapra Saran
Chhapra
841301