Amit kumar Rajput

Amit kumar Rajput

Share

Amit kumar Rajput

20/05/2026

परमवीर चक्र से अलंकृत कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
1947-48 के युद्ध में पीरू सिंह जी ने जिस अदम्य साहस, असाधारण पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का परिचय दिया, वह भारतीय सैन्य इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अमर रहेगा। रणभूमि में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अंतिम सांस तक दुश्मनों का डटकर सामना किया मगर अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे।
ऐसे अमर बलिदानियों के कारण ही भारत की सीमाएँ सुरक्षित हैं और राष्ट्र का मस्तक सदैव गर्व से ऊँचा रहता है। उनका त्याग, शौर्य और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

18/05/2026

भारतीय सेना के प्रमुख ऑपरेशन

18/05/2026

𝑏ℎ𝑎𝑟𝑎𝑡 𝑚𝑒𝑖𝑛 𝑚𝑜𝑏𝑖𝑙𝑒 𝑘𝑎 𝑣𝑖𝑘𝑎𝑠 📱🇮🇳✨

#𝑚𝑜𝑏𝑖𝑙𝑒 #𝑡𝑒𝑐ℎ𝑛𝑜𝑙𝑜𝑔𝑦 #𝑖𝑛𝑑𝑖𝑎 #𝑔𝑘 📲

16/05/2026

सिक्किम राज्य स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

कंचनजंगा की प्राकृतिक छटा, जैव विविधता से परिपूर्ण वातावरण और पूर्ण जैविक खेती वाले राज्य के रूप में सिक्किम ने देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। स्वच्छता, पर्यटन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध सिक्किम देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

प्रदेश के निरंतर विकास, समृद्धि और सभी नागरिकों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।

15/05/2026

इंडिया-पाकिस्तान -चाइना

10/05/2026

1858 तक वीर कुंवर सिंह परमार अंग्रेजों को 5 बार युद्ध में हराने एवं अपने अभियान के पश्चात जगदीशपुर लौटना चाहते थे लेकिन एक अन्य ब्रिटिश सेनापति डगलस के अधीन सेना कुंवर से लड़ने के लिए आगे बढ़ी। नघई नामक गांव के निकट डगलस और कुंवर सिंह की सेनाओं में संग्राम हुआ। अंततः डगलस हार गया। कुंवर सेना के अपनी साथ गंगा की ओर बढ़े! कुंवर सिंह गंगा पार करने लगे! बीच गंगा में थे, अंग्रेजी सेना ने उनका पीछा किया! एक अंग्रेजी सैनिक ने गोली चलाई। गोली कुंवर सिंह के दाहिनी कलाई में लगी। विष फैल जाने के डर से कुंवर सिंह ने बाएं हाथ से तलवार खींचकर अपने दाहिने हाथ को कुहनी पर से काटकर गंगा में फेंक दिया! 22 अप्रैल को कुंवर सिंह ने वापस जगदीशपुर में प्रवेश किया! आरा की अंग्रेजी सेना 23 अप्रैल को लीग्रैंड के अधीन जगदीशपुर पर हमला किया! इस युद्ध में भी कुंवर सिंह विजयी रहे। कुंवर सिंह ने जगदीश पुर को स्वतंत्र करवा लिया था।

लेकिन युद्ध में घायल होने के कारण 80 वर्ष के क्रांतिकारी बाबू कुंवर सिंह जी बलिदान हो चुके थे।

बाबू वीर कुंवर सिंह परमार जी के बलिदान दिवस के मौके पर हम उनके चरणों में नमन करते हैं।"

07/05/2026

भारतीय सेना के असाधारण शौर्य के प्रतीक 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रथम वर्षगांठ पर प्रतिपल राष्ट्र की रक्षा में समर्पित सैन्य बल के जवानों और अधिकारियों का अभिनंदन।
Operation Sindoor आतंकवाद के विरुद्ध भारत का साहसिक एवं सक्रिय प्रतिशोध था। हमने विश्व को दिखा दिया कि भारत आतंक के हर स्वरूप के विरुद्ध तथा मानवता के पक्ष में दृढ़ता से खड़ा है। सेना के इस ऑपरेशन ने भारत के पराक्रम के साथ स्वदेशी तकनीक और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी दर्शाया। आज के दिन हमारे सभी जाँबाज़ सैन्यकर्मियों को नमन। देश आपका सदैव कृतज्ञ रहेगा।

07/05/2026

किस राज्य में कितने पुलिसकर्मी है।

05/05/2026

1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक, परमवीर चक्र से अलंकृत कर्नल होशियार सिंह जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन।
होशियार सिंह जी ने अदम्य साहस, धैर्य और असाधारण नेतृत्व का परिचय देते हुए रणभूमि में ऐसा पराक्रम दिखाया, जो भारतीय सेना के गौरव का प्रतीक बन गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अपने कर्तव्य से पीछे हटना स्वीकार नहीं किया और अंतिम क्षण तक मोर्चे पर डटे रहे।
होशियार सिंह जी की वीरता, त्याग और देशभक्ति की गाथा सदैव प्रेरित करती रहेगी।

30/04/2026

1962 के भारत-चीन युद्ध के अद्वितीय सेनानायक, परमवीर चक्र से अलंकृत मेजर धन सिंह थापा जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन।

सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने जिस अद्वितीय साहस, नेतृत्व और रणकौशल का परिचय दिया, वह भारतीय सैन्य इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में अंकित है। उनकी वीरता की गाथा करोड़ों भारतीयों को सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

30/04/2026

सिख पंथ के तृतीय गुरु श्री अमरदास जी के प्रकाश पर्व पर भावपूर्ण नमन एवं हार्दिक बधाई।
गुरु अमरदास जी ने अपने जीवन से समानता, सेवा और विनम्रता के उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हुए स्त्री-पुरुष समानता, छुआछूत के उन्मूलन और मानवीय गरिमा के संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

उनकी शिक्षाएँ हमें निस्वार्थ सेवा, सत्य के मार्ग पर चलने और मानवता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Chhapra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Chhapra