Science Cottage

Science Cottage

Share

For JEE/NEET/NDA/AIRFORCE/NAVY & XI/XII

20/03/2026

कूलाम का नियम: सदिश रूप (Vector Form) में - दिशा और परिमाण का सटीक विश्लेषण..

​इस विस्तृत वीडियो में हम भौतिकी (Physics) के एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय—कूलाम्ब के नियम के सदिश रूप (Vector Form of Coulomb's Law)—का गहराई से अध्ययन करेंगे. बहुत से छात्रों को विद्युत् बल (Electric Force) के परिमाण (Magnitude) को समझने में परेशानी होती है, लेकिन दिशा (Direction) को वेक्टर रूप में सटीक रूप से दर्शाना और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है. यह वीडियो उस भ्रम को पूरी तरह दूर कर देगा.

​कक्षा 12 (Class 12) भौतिकी के छात्र (CBSE, State Boards, Hindi Medium/ English Medium)
​JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काफी उपयोगी है. ​भौतिकी के मूल सिद्धांतों को समझने के इच्छुक स्नातक स्तर के छात्रों के लिए भी लाभप्रद है.

​ ​
​ ​
​ ​ ​ ​
​ ​

13/03/2026

Coulomb's Law Explained: क्या है आवेशों का गणित? ​क्या आप जानते हैं कि दो स्थिर बिंदु आवेशों के बीच लगने वाला आकर्षण या प्रतिकर्षण बल किस पर निर्भर करता है?

आज के इस वीडियो/पोस्ट में हम 'कूलाम के नियम' (Coulomb's Law) को गहराई से समझेंगे... ​
#कूलामकानियम #भौतिकविज्ञान

09/03/2026

आवेश का क्वांटमीकरण पर बेहतरीन प्रश्न...
आज के इस वीडियो में हम स्थिरवैद्युतिकी (Electrostatics) के एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय "आवेश का क्वांटमीकरण (Quantization of Charge)" पर चर्चा करेंगे. इस वीडियो में मैंने बोर्ड परीक्षा, NEET और JEE के स्तर के बेहतरीन आंकिक प्रश्नों (Numericals) को हल करना सिखाया है.

​इस वीडियो में आप सीखेंगे:
​आवेश के क्वांटमीकरण का सिद्धांत क्या है?
​Q = ne सूत्र का सही उपयोग कैसे करें?
​बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न.
​अपनी तैयारी को पक्का करने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और नोट्स बनाना न भूलें.

07/03/2026

एक रोचक तथ्य:
क्या आप जानते हैं कि 1 कूलॉम (1C) आवेश सुनने में छोटा लगता है, लेकिन इसे बनाने के लिए लगभग 6.25 * 10^{18} इलेक्ट्रॉनों की जरूरत होती है? यह संख्या इतनी बड़ी है कि अगर आप हर सेकंड एक करोड़ इलेक्ट्रॉन गिनें, तो भी आपको सारे इलेक्ट्रॉन गिनने में सैकड़ों साल लग जाएंगे!

04/03/2026

रंगों की फुहार,
खुशियों की बहार…🌸
रंग सिर्फ चेहरे पर नहीं, रिश्तों में भी लगाइए… 🌸
इस बार की होली में बस खुशियाँ उड़ाइए, गिले-‌ शिकवे भूल जाइए और मिठाई ज़्यादा खाइए! 😋 हैपी होली!

26/02/2026

⚡ क्या आप जानते हैं?आवेशों के ये गुण!
🔥 90% Students नहीं जानते!
👉 5 मिनट में पूरा चैप्टर!
😲 100% Concept Clear

वैद्युत आवेश (Electric Charge) पदार्थ का वह गुण है जिसके कारण वह विद्युत बल का अनुभव करता है। इसके मुख्य गुण निम्नलिखित हैं. इस वीडियो में हम आवेशों के गुण को आसान भाषा में समझेंगे. यह टॉपिक Class 12 Physics के साथ-साथ NEET और JEE की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

25/02/2026

वैद्युत आवेश क्या है?
धनावेश व ऋणावेश को पहले किस नाम से जाना जाता था?
स्थिरवैद्युतिकी क्या है?

02/02/2026

अगले दिन से छात्र अवश्य ध्यान दें. लापरवाही आपका भविष्य खत्म कर सकती है!

14/01/2026

समझदारी से काम लें भ्रामक विज्ञापन, बड़े कोचिंग का नाम (लोगो) या दोस्तों/ दलालों के बहकावे में किसी कोचिंग में नामांकन न लें. पूरी तहकीकात कर संतुष्ट होने पर हीं पैसा जमा करें.

फिजिक्स वल्लाह (Physics Wallah) जिसे आम तौर पर लोग गलती से फिजिक्स वाला पढ़ देते हैं का फर्जीवाड़ा सामने आया है...

बता दें कि फिजिक्स वल्लाह के जयपुर सेंटर में एक बच्चे ने एडमिशन लिया जिसने एडवान्स में ₹50,000 ले लिये. लेकिन कोचिंग के द्वारा जो बताया गया वो सुविधा नहीं मिलने से विद्यार्थी ने 5 दिन बाद ही क्लास छोड़ दी. एडवांस रुपया वापस मांगे जाने पर कोचिंग सेंटर ने राशि वापस करने से मना कर दिया. अभिभावक ने परेशान हो जिला सवाईमाधोपुर उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर कर दिया.

बहस में राष्ट्रीय आयोग के निर्णय प्रस्तुत किये जिसमें किसी भी कोचिंग संस्थान द्वारा एडवान्स राशी वसूलना अनुचित व्यापार व्यवहार सेवा माना गया है. इस आधार पर कंज्यूमर कोर्ट ने बच्चे द्वारा जमा की गयी एडवान्स जमा राशी ब्याज सहित वापस करने का देश दिया एवं क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया.

नोट: समझदारी से काम लें भ्रामक विज्ञापन, बड़े कोचिंग का नाम (लोगो) या दोस्तों/ दलालों के बहकावे में किसी कोचिंग में नामांकन न लें. पूरी तहकीकात कर संतुष्ट होने पर हीं पैसा जमा करें.

25/03/2025

आज आयेगा दोपहर 1:15pm पर बिहार इंटरमीडिएट का परिणाम.

10/03/2025

माह मार्च, 2025 में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा आयोजित करने के संबंध में आवश्यक सूचना।

माह मार्च, 2025 में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा आयोजित करने के संबंध में आवश्यक सूचना...

Want your school to be the top-listed School/college in Chhapra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Bajrang Nagar, Kashi Bazar
Chhapra
841301

Opening Hours

Monday 6am - 6pm
Tuesday 6am - 6pm
Wednesday 6am - 6pm
Thursday 6am - 6pm
Friday 6am - 6pm
Saturday 6am - 5pm
Sunday 9am - 5pm