Local News Bihar

Local News Bihar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Local News Bihar, Media/News Company, chapra, Patna.

https://www.localnewsbihar.in.net लोकल न्युज बिहार एक विश्वसनीय डिजिटल न्युज चैनल है हमारा उद्देश्य आम लोगो के जरूरी मुद्दो और समस्याओ को सरकार तक पहुंचाना है । किसी भी प्रकार का विज्ञापन लाखों लोगो तक पहुंचाने के संपर्क कर सकते है ।
🙏सत्यमेव जयते🙏

14/06/2026

छपरा में विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर सारण के दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान...

14/06/2026

ज्ञान बिंदु वाले शिक्षक रौशन आनंद सर के छोटे भाई प्रिंस का नेपाल में संदिग्ध मौत

13/06/2026

छपरा में जर्जर ग्रामीण सड़कों का जल्द ही होगा कायाकल्प, जिलाधिकारी ने भौतिक सत्यापन करने का अधिकारीयों को दिया निर्देश....

13/06/2026

बिहार में प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अब बड़ा अभियान चलाया जाएगा। परिवहन विभाग ने राज्यभर में विशेष जांच अभियान चलाने का फैसला किया है। अधिकारियों के अनुसार प्रेशर हॉर्न लगाने, बेचने और उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना, वाहन जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह अभियान सभी जिलों में चलाया जाएगा। पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम वाहनों की जांच करेगी। सरकार ने वाहन मालिकों और विक्रेताओं से अपील की है कि वे प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल न करें और सड़क सुरक्षा तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

13/06/2026

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से मुलाकात कर शिक्षकों, पुस्तकालयाध्यक्षों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की वर्षों पुरानी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
डॉ. राहुल राज ने वेतन विसंगति, प्रोन्नति, स्थानांतरण, सेवा सुरक्षा, लंबित वेतन भुगतान, वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों की समस्याओं समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शिक्षकों को समान सेवा शर्तें, सेवानिवृत्ति लाभ, ई-सर्विस बुक, शोक अवकाश और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु जैसी मांगें भी रखीं।
अपर मुख्य सचिव ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षक समाज केवल सुविधाएं नहीं, बल्कि सम्मान, समानता और न्याय चाहता है। शिक्षक हितों के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

13/06/2026

बिहार के बक्सर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डुमरांव क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल टावर साइट से लगभग 40 मीटर ऊंचा मोबाइल टावर चोरी हो जाने की घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है। इतना ही नहीं, चोरों ने साइट पर लगा 15 KVA का डीजल जनरेटर और अन्य दूरसंचार उपकरण भी गायब कर दिए।

जानकारी के अनुसार, जब टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी नियमित निरीक्षण के लिए साइट पर पहुंचे तो वहां टावर और अन्य उपकरण गायब मिले। इसके बाद कंपनी की ओर से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 40 मीटर ऊंचे टावर को चोरों ने कैसे उखाड़ा और ले गए, जबकि इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इस अनोखी चोरी की खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग भी हैरान हैं कि इतनी बड़ी संरचना को चोरी कर लेना आखिर कैसे संभव हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा कर रही है।

13/06/2026

सारण जिले के माझी प्रखंड में करीब 30 साल बाद दुर्लभ हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध दिखाई देने से वन विभाग और पक्षी प्रेमियों में उत्साह है। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने गिद्ध का सुरक्षित रेस्क्यू किया। अधिकारियों के अनुसार यह पक्षी संभवतः अपने झुंड से भटककर यहां पहुंच गया था और लंबी दूरी तय करने के कारण कमजोर हो गया था।
वन विभाग ने बताया कि हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध सामान्यतः हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है और इसका इस क्षेत्र में दिखना बेहद दुर्लभ घटना है। बेहतर इलाज और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गिद्ध को पटना स्थित चिड़ियाघर भेजा गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह दुर्लभ पक्षियों का नए क्षेत्रों में दिखाई देना पर्यावरण और जैव विविधता के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण संकेत है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घायल या दुर्लभ वन्यजीव की सूचना मिलने पर उसे स्वयं पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत विभाग को जानकारी दें।

13/06/2026

सारण जिले के एकमा प्रखंड क्षेत्र में सांप काटने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान अतरसन पंचायत निवासी सरवन ठाकुर के पुत्र कुणाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम कुणाल घर में खेल रहा था, तभी उसे सांप ने काट लिया। आनन-फानन में उसे एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सांप काटने के इलाज के लिए एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं था। इसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर छपरा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

| Snake Poison | Death News | Local News Bihar | Chapra News | Saran News | Medical Issue |

12/06/2026

छपरा में घर में घुसकर महिला की हत्या, शरीर पर के गहने गायब, मोबाइल फोन से पहचान, गांव में तनाव...

| Murder News | Crime News | Local News Bihar | Chapra News | Saran News | Chapra jila | Saran police | Crime Control |

12/06/2026

सारण में घर में घुसकर महिला की हत्या, इलाके में तनाव...

Want your business to be the top-listed Media Company in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Chapra
Patna
841301