Chapra Mail
Get updated with the most recent and verified news of Chapra,Saran
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे बिहार प्रवास के दौरान आज छपरा पहुंचे उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा के अभी विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस चल रहा है जिसमें 72 लाख सदस्यों को एक करोड़ तक जोड़ने का लक्ष्य है 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक उसकी तैयारी चलेगी इसमें अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष गौ रक्षा कानून और भी कुछ आवश्यक कार्यक्रम निश्चित है इसमें बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी संस्थाएं मदद करेगी हमारा प्रयास हिंदू मंदिरों को सरकारी कब्जे से मुक्ति कानून लाना है जिसके लिए हम प्रदेशों के मुख्यमंत्री विधायक और सांसद से मिल रहे हैं क्योंकि यही लोग नीति निर्धारण करते हैं आरक्षण विवाद पर उन्होंने कहा कि हिंदू समाज गौरवशाली है आस्थावान है वह स्वयं जाति आधारित कानून को सुलझाएगा और सुलझाना चाहिए इसमें से राजनीतिक दलों को इससे अलग करना होगा केंद्र सरकार को पूर्ण को रक्षा कानून लागू करना चाहिए बिहार में जनसंख्या का संतुलन के लिए ईसाई मिशनरियों को रोकना होगा...
छपरा में छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक का आयोजन।
छपरा में आज छात्र जेडीयू के द्वारा छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक का आयोजन स्थानीय राम जय पाल कॉलेज परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय अध्यक्ष राहुल यादव ने किया तथा मनसंचालन जिला महासचिव का मुख्यालय प्रभारी इंजीनियर प्रभास शंकर ने किया। इस कार्यक्रम में छात्र जदयू प्रदेश प्रभारी सब विधायक रुहेल रंजन प्रदेश अध्यक्ष छात्र जदयू धीरज कुमार और जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद विकल् समेत कई नेताओं ने भाग लिया।
इस बैठक में छात्रों की समस्याओं पर आयोजित इस बैठक में जयप्रकाश विश्वविद्यालय और बिहार के कई विश्वविद्यालय में सेशन लेट होने का मुद्दा मुख्य रूप से छाया रहा वहीं छात्र जदयू प्रदेश प्रभारी सह विधायक रुहेल रंजन ने कहा कि हम इस विषय पर काफ़ी गंभीर है। और वे लगातार इन समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि बिहार के विश्वविद्यालय में जो लेट सेशन है वह नियमित हो सके। वही इस बैठक में बढ़ती हुई बेरोजगारी पर भी चिंता प्रकट किया गया।
छात्र जेडीयू प्रदेश प्रभारी सह विधायकरुहेल रंजन जी,प्रदेश अध्यक्ष छात्र जेडीयू धीरज कुमार,जिला अध्यक्ष श्री बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष ऋतुराज सिंह,जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महिला अध्यक्ष कुसुम देवी,शंभू मांझी,सद्दाम हुसैन, जहांगीर आलम मुन्ना, कमाल अशरफ,सतीश शर्मा,विवेक कुमार, विक्की कुमार उपस्थित थे।बाइट रुहेल रंजन विधायक जेडीयू
बाइट धीरज कुमार प्रदेश अध्यक्ष छात्र जेडीयू
बाइट बैजनाथ प्रसाद विकल जिला अध्यक्ष जदयू सारण
-नंदलाल सिंह कॉलेज के प्रोफेसर पर दिनदहाड़े चाकू से वार
-छपरा में दिनदहाड़े एक प्रोफेसर पर जानलेवा हमला हुआ है, शहर के श्याम चौक इलाके में, नंदलाल सिंह कॉलेज के प्रोफेसर श्री भगवान ठाकुर पर दुकानदार ने दूध खरीदने समय चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोगों ने घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दूध खरीदने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई, पुलिस इसी पहलू की जांच कर रही है।
विजुअल एंड बाइट
डॉ दिनेश पाल,पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर नंदलाल सिंह कॉलेज
छपरा के होटल में सुबह-सुबह पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई
छपरा। शहर के एक होटल में कथित तौर पर देह व्यापार चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुबह-सुबह छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में पहुंचकर जांच और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने होटल के कमरों की जांच की और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में वास्तव में किसी अवैध गतिविधि का संचालन हो रहा था या नहीं। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सारण। बाढ़ प्रभावित सारण जिले में जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग की तत्परता और अभियंत्रण टीम की त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप माही नदी के दाएं तटबंध के 11.90 किलोमीटर बिंदु पर हुई टूटन की मरम्मत मात्र दो दिनों में पूरी कर ली गई। तटबंध की टूटन को प्रभावी ढंग से बंद करते हुए नदी के बहाव को पूर्णतः नियंत्रित कर लिया गया है।
गत 06 सितंबर 2026 को गंगा नदी के उच्चतम जलस्तर के कारण उत्पन्न बैकवॉटरिंग की स्थिति के फलस्वरूप माही नदी के दाएं तटबंध के 11.90 किलोमीटर बिंदु पर तटबंध क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। इसकी सूचना प्राप्त होते ही जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, बाढ़ संघर्षात्मक कार्य के अध्यक्ष तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निसरण प्रमंडल, छपरा के नेतृत्व में तकनीकी टीम द्वारा तत्काल स्थल पर पहुंचकर युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य प्रारंभ किया गया।
अभियंत्रण विभाग की टीम द्वारा लगातार दिन-रात कार्य करते हुए आवश्यक तकनीकी उपाय एवं संसाधन जुटाकर 08 सितंबर 2026 की रात तक तटबंध की टूटन की मरम्मत कर ली गई तथा नदी के बहाव को पूर्णतः रोक दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से संभावित रूप से उत्पन्न होने वाली गंभीर स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।
तटबंध की मरम्मत का यह कार्य जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन, नियमित पर्यवेक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग में संपन्न कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्थल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप अत्यंत कम समय में टूटन की मरम्मत संभव हो सकी।
आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को माननीय उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण विजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा माही नदी के उक्त तटबंध स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उपमुख्यमंत्री ने तटबंध की टूटन की शीघ्र मरम्मत एवं नदी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन, पूरी प्रशासनिक टीम तथा जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, बाढ़ संघर्षात्मक कार्य के अध्यक्ष, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निसरण प्रमंडल, छपरा एवं उनकी तकनीकी टीम द्वारा किए गए त्वरित एवं प्रभावी कार्य की सराहना की।।
08/09/2026
दिनांक 8 सितंबर 2026
जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव तथा वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री रौशन कुमार द्वारा आज दिनांक 08.09.2026 को संयुक्त रूप से सदर अनुमंडल अंतर्गत रिविलगंज अंचल के जान टोला में बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु चल रहे सामुदायिक किचेन का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा कम होते जल स्तर का भी मुआयना किया गया।
अंचलाधिकारी रिविलगंज सहित सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि कल तक संदर्भित स्थल पर जल स्तर पूर्ण रूप से कम होने के उपरांत त्वरित रूप से चूना, ब्लीचिंग पावडर, गेमक्सिन पावडर आदि का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि महामारी जनित बीमारियों से बचाव हो सके।
08/09/2026
छपरा जिले के मांझी प्रखंड के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय महम्मदपुर में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक मनोज कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है।पीड़ित छात्रा के चाचा ने थाने में लिखित शिकायत दी। आवेदन में शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया गया। शिकायत पर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।घटना की खबर फैलते ही विद्यालय में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया।सूचना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी विद्यालय पहुंची और जांच की।
छपरा सदर अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग पर हुआ हंगामा.....
छपरा सदर अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग को लेकर हुए हंगामे का मामला सामने आया। परिजन डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं।
बताया जाता है कि बीती संध्या नगर थाना क्षेत्र के मौना हुस्से ढाला-44 के समीप रहने वाले मुन्ना राय की पुत्री काजल कुमारी को दुर्घटना के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान अस्पताल की व्यवस्था को लेकर घायल युवती के भाइयों और परिजनों ने बेहतर व्यवस्था की मांग करते हुए हंगामा किया। इसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मामले की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान परिजनों पर राइफल चमकाने का आरोप भी लगाया गया था। हालांकि, सामने आए वीडियो में परिजन डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधक से सदर अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवाल-जवाब करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, संबंधित डॉक्टर ने मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार किया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राम पुकार सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राइफल दिखाने वाले व्यक्ति सहित हंगामा और उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
छपरा , बाढ़ इलाके में पशु चिकित्सकों एवं चिकित्सा दल द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच, आवश्यक उपचार एवं दवा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा चारा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।।।
08/09/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार प्रत्येक दिन जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष द्वारा रॉल कॉल का आयोजन किया गया ।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष द्वारा प्रत्येक दिन रॉल कॉल किया जा रहा है। रॉल कॉल के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की जाती है तथा ड्यूटी एवं कर्तव्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रॉल कॉल के माध्यम से पुलिसकर्मियों में अनुशासन, कर्तव्य के प्रति तत्परता एवं जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव सजग रहने का निर्देश दिया गया।
Category
Website
Address
Dahiyawan Tola
Chhapra
841301