Saran Scout

Saran Scout

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saran Scout, Legal, Chhapra.

Photos from Saran Scout's post 13/04/2022

आवश्यक सूचना*

*भारत स्काउट और गाइड सारण के वैसे स्काउट और गाइड जो वर्ष 2021 तक तृतीय सोपान उत्तीर्ण हो गए है उनका राज्य पुरुस्कार का फॉर्म भरा जाना है।आप सभी दिनांक 14/04/2022 दिन गुरुवार को दिल्ली प्ले स्कूल में दोपहर 01:00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।विशेष जानकारी हेतु सहायक जिला सचिव उमाशंकर गिरि के मोबाइल संख्या 9304192905 एवं स्काउट मास्टर अमन राज मोबाइल संख्या 8709604192 पे संपर्क स्थापित करे।राज्य पुरुस्कार फॉर्म दिल्ली प्ले स्कूल में उपलब्ध रहेगा।*

*निम्नलिखित दस्तावेज लेके आना अनिवार्य है।*
*4 प्रति में फॉर्म,4 पासपोर्ट साइज वर्दी में फ़ोटो,जन्म तिथि प्रमाण पत्र संस्था से,तृतीय सोपान उत्तीर्ण प्रमाण पत्र(यदि उपलब्ध हो तो),राज्य शुल्क---₹20*

*अतः आप सभी निश्चित रूप से दिल्ली प्ले स्कूल में 14/04/2022 दिन गुरुवार को 1 बजे दिन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।*

21/01/2022

"एक परिवर्तनकर्ता के रूप में , मैं अपने समुदाय में प्लास्टिक टाइट टर्नर चैलेंज को लागू करके प्लास्टिक प्रदूषण को हराने के लिए ,अपनी टीम के साथ काम करने के लिए वादा करता हूं और मैं 2025 के अंत तक भारत को प्लास्टिक मुक्त राष्ट्र बनाने का प्रतिज्ञा करता हूं।

#अमन #राज
#यूनिट #लीडर
सारण






03/12/2021

आपके जन्मदिन पर बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं…
आने वाला प्रत्येक नया दिन आपके जीवन में ढेरों खुशियां
और अनेकाे सफलताएँ लेकर आये, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है !

Photos from Saran Scout's post 18/10/2021

#क्लीन #इंडिया #प्रोजेक्ट के तहत शहर को बनाया जा रहा स्वच्छ एवं सुंदर : #जिला #शिक्षा #पदाधिकारी

भारत स्काउट और गाइड सारण क्लीन इंडिया प्रोजेक्ट के तरह चलाया स्वच्छता अभियान

छपरा:-भारत स्काउट और गाइड के #राष्ट्रीय #मुख्यालय #के #क्लीन #इंडिया #प्रॉजेक्ट के तहत शहर को भी स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाना है. जिसको लेकर स्काउट गाइड के द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उक्त बातें #जिला #शिक्षा #पदाधिकारी #अजय #कुमार #सिंह #ने #कही. उन्होंने कहा कि भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा रविवार को छपरा के सबसे बेहतरीन सार्वजनिक स्थल शिशु पार्क में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया है. उनके द्वारा अपनी देख रेख में इस स्वच्छता अभियान को चलाया गया. स्वच्छता अभियान का नेतृत्व #डिस्ट्रिक्ट #ओपन #ट्रूप #के #स्काउट #मास्टर #अमन #राज और #गाइड #कैप्टेन रितिका सिंह ने किया. जिसमें डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के 40 स्काउट और 10 गाइड शामिल हुए.

इस अभियान को संबोधित करते हुए भारत स्काउट एवं गाइड के मुख्य जिला आयुक्त हरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी स्मारक स्थल, नदी, तालाब, स्कूल, कॉलेज, पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर उसे स्वच्छ और सुंदर बनाया जाना है. इस अभियान की कड़ी में शहर के शिशु पार्क में स्वछता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई है. इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत स्काउट और गाइड सारण के जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, सहायक जिला सचिव उमाशंकर गिरि,सारण अकेडमी के शिक्षक अरविंद शर्मा,युवा समाज सेवी संजीव चौधरी सहित अन्य स्काउट एवं गाइड उपस्थित रहे.

Photos from Saran Scout's post 26/09/2021

#भारत #स्काउट #गाइड #सारण #के #द्वारा #जिला #स्तरीय #तृतीय #सोपान #परीक्षण #शिविर #का #किया #गया #आयोजन

#स्काउट #गाइड #से #बच्चो #के #अंदर #होता है #नैतिक #विकास---- #ज्योति सिंह

छपरा:-भारत स्काउट गाइड के सारण जिला स्तरीय तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन शहर के प्रभुनाथ नगर स्थित #स्वस्तिका #पब्लिक #स्कूल में किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के निदेशिका ज्योति सिंह और प्रबंधक सुबोध कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण के साथ किया।इस शिविर में जिले के अलग-अलग प्रखण्डो से 45 स्काउट और गाइड भाग ले रहे हैं. 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले शिविर में भारत स्काउट गाइड के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के सारण जिला मुख्य आयुक्त सह शिविर प्रधान हरेन्द्र प्रसास सिंह ने कहा कि इस शिविर में स्काउट गाइड को प्राथमिक सहायता, सिग्नलिंग, अनुमान लगाना, तैरना, रूढ़ि चिन्ह, हाइक, शिविर जीवन एवं नैतिक मूल्यों के साथ-साथ राष्ट्र प्रेम की भवना सभी के अंदर जागृत करने के लिए का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वही स्वस्तिका पब्लिक स्कूल की निदेशिका ज्योति सिंह ने कहा कि इसे स्काउट शिविर में बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा. शिविर को लेकर जहां बच्चे उत्साहित हैं. वहीं विद्यालय प्रशासन भी शिविर की सफलता को लेकर पूरी व्यवस्था संगठित रूप से कर रहा है.

इस शिविर में शिविर प्रधान स्काउट जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह और गाइड में संयुक्त सचिव मंजू वर्मा तथा शिविर सहायक के रूप में एडवांस स्काउट मास्टर अमन राज, जयप्रकाश कुमार उपस्थित रहे. वहीं गाइड में जिला आयुक्त गाइड ज्ञान्ती सिंह और एडवांस गाइड कैप्टेन रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है. सभी प्रशिक्षक की टीम स्काउट गाइड के तृतीय सोपान शिविर में प्रशिक्षण देने का कार्य करेगी।

19/08/2021

Aaj chapra ke leye bhoot hi bada din h kyu chapra ke central public school ke Abhinav Arun ne national me 3 raknk parpt kiya or saran Scout name roushan kiya.pure saran scout ki tharf se Abhinav Arun or unke parents ABHA SINGH,ARUN KUMAR RAI ko bhoot bhoot congratulations

ऐ दिल तू जी ज़माने के लिए | Story by : Aman Raj & Ritika Singh | RJ Abhinandan | Radio Mayur 90.8 FM 16/06/2021

https://youtu.be/5ORV5cexkdM
Keep it up

ऐ दिल तू जी ज़माने के लिए | Story by : Aman Raj & Ritika Singh | RJ Abhinandan | Radio Mayur 90.8 FM ऐ दिल तू जी ज़माने के लिएकहानियाँ उनकी जो दूसरों के लिए जीते है...Story by : Aman Raj & Ritika SinghIn Conversation with : RJ AbhinandanRadio Mayur 90.8 FM ...

16/05/2021
14/04/2021

Any scout information follow this page

Want your practice to be the top-listed Law Practice in Chhapra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Chhapra
841301