Agricultural Produce Market Committee Chamba
official page
हमारा नज़रिया :-
चम्बा जिले में किसानों की समृद्धि।
हमारा विशेष कार्य :-
किसानों को कुशल, प्रभावी और सुलभ विपणन सुविधाएं प्रदान करना.
📰 कृषि उपज मंडी समिति चंबा में बागवान ने की सेब की ग्रेडिंग।
आज दिनांक 19 अगस्त को कृषि उपज मंडी समिति चंबा में स्थानीय किसान बागवान ने अपनी उपज की ग्रेडिंग की। मंडी परिसर में सुबह से ही आए बागवान सेब को आकार, गुणवत्ता और ताज़गी के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में छाँटते दिखाई दिए।
कृषि उपज मंडी समिति के सदस्य सचिव/कार्यकारी अधिकारी के अनुसार, ग्रेडिंग की इस प्रक्रिया से किसानों को बेहतर मूल्य मिलने में मदद मिलती है और खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण उपज उपलब्ध होती है।
कृषि उपज मंडी समिति चम्बा के अध्यक्ष Lalit Thakur ने कहा, “ग्रेडिंग व्यवस्था से व्यापार अधिक पारदर्शी होता है और इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ती है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक किसान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य मिले।”
किसानों ने भी इस पहल को सराहा। गैहरा गाँव से आए बागवान ललित भूषण ने कहा, “पहले हमारी उपज का सही दाम नहीं मिल पाता था, लेकिन अब ग्रेडिंग से हमें उचित मूल्य मिलेगा। यह हमारे लिए बहुत राहत की बात है।”
इस प्रकार, कृषि उपज मंडी समिति चंबा में शुरू की गई ग्रेडिंग व्यवस्था न केवल किसानों व बागवानों की आय बढ़ाने का साधन बनेगी साथ ही उपभोक्ताओं तक बेहतर गुणवत्ता वाली उपज पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करेगी। और इसके साथ-साथ कृषि उपज मंडी समिति चम्बा की आय मे भी बढ़ोतरी होगी।
Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla
fans 𝑭𝒐𝒍𝒍𝒐𝒘𝒆𝒓𝒔.
08/08/2025
SMY तीसा का 80% काम पूरा, अध्यक्ष Lalit Thakur बोले—जल्द खुलेगा किसानों-बागवानों के लिए यार्ड
कृषि उपज मंडी समिति चम्बा के अधीन बन रहे SMY तीसा का आज समिति अध्यक्ष ललित ठाकुर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति देखी और कार्य की गुणवत्ता का जायज़ा लिया।
अध्यक्ष ने बताया कि यार्ड का लगभग 80% कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कार्य करवा रहे ठेकेदार को निर्देश दिए कि शेष काम जल्द से जल्द निपटाया जाए, ताकि यह यार्ड किसानों और बागवानों की सुविधा के लिए शीघ्र खोला जा सके।
उन्होंने कहा कि यार्ड के शुरू होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर मंच और सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी आमदनी और बाज़ार तक पहुँच में सुधार होगा।
Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla Lalit Thakur
25/07/2025
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के खड़ामुख में खुलेगी नई "सब्जी मंडी", किसानों और बागवानों को मिलेगा लाभ #
कृषि उपज मंडी समिति चंबा के अध्यक्ष श्री Lalit Thakur जी द्वारा दिनांक 25 जुलाई 2025 को खड़ामुख में किसानों और बागवानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। भरमौर और होली के मध्य स्थित खड़ामुख में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (HPMC) की वर्षों से निष्क्रिय पड़ी बिल्डिंग की ऊपर वाली मंजिल को अब "उप-सब्जी मंडी" के रूप में विकसित किया जाएगा।
यह मंजिल उपायुक्त चम्बा तथा ADM भरमौर के सहयोग से HPMC द्वारा आधिकारिक रूप से कृषि उपज मंडी समिति चंबा को सौंप दी गई है। अध्यक्ष श्री ललित ठाकुर ने मौके पर उपस्थित होकर इस मंजिल को उप-सब्जी मंडी के रूप में तैयार करने हेतु सचिव कृषि उपज मंडी समिति चंबा को निर्देश दिए कि भवन की आवश्यक मरम्मत तथा अन्य सभी कागजी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण करवाई जाएं, ताकि इसे जल्द से जल्द किसानों और बागवानों के लिए खोल दिया जा सके।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और आशा जताई कि इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति चंबा के सचिव, तहसीलदार होली, हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (HPMC) के क्षेत्रीय प्रबंधक (RM), कार्यालय के अन्य कर्मचारी तथा स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
fans
Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla Lalit Thakur
21/07/2025
आज दिनांक 21-07-2025 को कृषि उपज मंडी सिमिति चम्बा ने त्रिमासिक बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता कृषि उपज मंडी सिमिति चम्बा के अध्यक्ष श्री Lalit Thakur जी ने की। बैठक मे विभिन्न विभागों और कृषि उपज मंडी सिमिति चम्बा के अधिकारीयों व कर्मचारीयों समेत कमेटी सदस्यों ने हिस्सा लिया।
बैठक मे बजट के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गयी।
जिसमे मुख्यता:-
1. सलूणी के भंडार मे सब मार्किट यार्ड (SMY) का निर्माण किया जाये।
2. तीसा मे सब मार्किट यार्ड (SMY) का कार्य प्रगति पर है जैसे ही कार्य पूरा होता है तो दुकानों की नीलामी आबंटन नीति के अनुसार कर दी जाएगी।
3. अध्यक्ष जी ने सचिव कृषि उपज मंडी समिति चंबा को निर्देश दिए की भटियात में proposed सब मार्केट यार्ड (SMY) के भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही को जल्द से जल्द पूरा किया जाये |
Lalit Thakur Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla
𝑭𝒐𝒍𝒍𝒐𝒘𝒆𝒓𝒔.
12/06/2025
🙏🙏👍👍
17/05/2025
14/04/2025
दिनांक 14-04-2025 को कृषि उपज मंडी समिति चम्बा के अध्यक्ष Lalit Thakur Lalit Thakur ने अपने विधानसभा क्षेत्र की पांगी घाटी मे हिमाचल के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर Sukhvinder Singh Sukhu जी उनके साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी तथा कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुंदर सिंह ठाकुर जी की उपस्थित मे पांगी के किलाड़ क्षेत्र मे कृषि उपज मंडी सिमिति चम्बा के अधीन 2.13 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले उप बाजार केंद्र (Sub Market Yard) का शिलान्यास किया। जिससे पांगी घाटी की तमाम जनता ने ख़ुशी ज़ाहिर की।
इस यार्ड के निर्माण से घाटी के लगभग 5 से 6000 किसानों एवं बागवानों को लाभ मिलेगा गौरतलब रहे उक्त मंडी निर्माण का पिछले कई वर्षों से घाटी के किसान इंतजार कर रहे थे इस निर्माण से घाटी के फल एवं सब्जी व्यापार की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और किसानों को अपनी फसल का उचित दाम घर द्वार पर ही मिल जाएगा।
विदित रहे किसान पहले अपने उत्पादों को पठानकोट एवं कुल्लू की मंडियों में कम दामों मे पहुंचाते थे अब उन किसानों की समस्या का समाधान हमेशा के लिए हो जाएगा
इस शिलान्यास मे कृषि उपज मंडी सिमिति चम्बा के सचिव व कार्यालय के अन्य अधिकारीयों ने हिस्सा लिया।
Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla
ललित ठाकुर विचार मंच
17/03/2025
आज दिनांक 17-03-2025 को कृषि उपज मंडी समिति चंबा के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति चंबा श्री Lalit Thakur जी ने की |
बैठक में आने वाले वित्तीय वर्ष 2025-2026 में किस प्रकार से कृषि उपज मंडी समिति चंबा की आय की बढ़ोतरी की जाए उस पर मंथन किया गया।
इस बैठक में कृषि उपज मंडी समिति चंबा के समस्त कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
Himachal Pradesh State Agricultural Marketing Board, Shimla
Lalit Thakur ललित ठाकुर विचार मंच
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Sabji Mandi Balu, Near RTO Office
Chamba
176310