Kavid Sound & Events
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kavid Sound & Events, Event Planner, Main Bustand Protha (Saho), Chamba.
21 जून से 24 जून 2023 तक जालपा हडिंबा माता जातर मेला मैहला का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोकल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी मुख्य आकर्षण ईशांत भारद्वाज, काकू राम ठाकुर, लकी ठाकुर,ऋषभ पठानिया, अनु नीशु चौहान, प्रियंका आर्य, रीता पुरहान, राजीव चंबा, सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप चंबा रहे।
स्पेशल थैंक्स भुवनेशवर कटोच मुन्ना भाई
जालपा हडिंबा माता जातर मेला कमेटी मैहला
जय जालपा माता
17 जून 2023 को डलहौसी (रोहला) में शिवांश भारद्वाज म्यूजिकल ग्रुप शाहपुर के साथ मिल कर महामाई के जागरण मे हाजरी लगाने का शुभ अवसर मिला
जय माता दी।।
15 जून 2023 को नाग जातर मेला कमेटी ब्रेही दुनाली द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे बहुत से लोकल गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी।स्टार नाइट में विनोद ठाकुर व इशांत भारद्वाज म्यूजिकल ग्रुप ने समा बांधा और सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगाए।
15 16 मई 2023 को ऐतिहासिक नाग जातर मेला सलूणी मे मनाया गया जिसमें पहली सांस्कृतिक संध्या भावना जरियाल व सावन जरियाल ने अपनी प्रस्तुति दी।
और दूसरी संध्या में ईशांत भारद्वाज म्यूजिकल ग्रुप के नाम रही। ऐतिहासिक नाग जातर मेला सलूणी के सफल आयोजन के लिए सलूणी वासियों को बहुत-बहुत बधाई।
जय नागराज
16/03/2023 को भाषा एवं संस्कृति विभाग चंबा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता की झलकियां।
भाषा एवं संस्कृति विभाग चंबा
19/09/2022 को बन्नी माता मेला कमेटी उलांसा द्वारा संस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मीरा कासव जी, ललिता जी व हिमाचल के मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध गायक ईशांत भारद्वाज म्यूजिकल ग्रुप ने समा बांधा और सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगाए।
#समस्त_बन्नी_माता_मेला_कमेटी_उलांसा
05/09/2022 को खुंडी माता कमेटी ओथल में जागरण का आयोजन किया गया।जिसमे महामाई के जागरण
में गायक प्रदीप सरियाल,सुभाष प्रिंस,सेवन स्टार बैंड चंबा,विनय झांकी ग्रुप पठानकोट,ने मां खुंडी के चरणों मे हाजरी लगाई।खुंडी माता कमेटी ओथल का बहुत बहुत आभार जिन्होंने हमें माता रानी के चरणों में हाजरी लगाने का अबसर दिया!
❤️
02/09/2022 को गद्दी जनजातीय विकास महासभा भरमौर (गरोला) द्वारा छिंज मेला व सांस्कृतिक संध्या
का आयोजन किया गया। जिसमें गरोला के कई लोक गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। मुख्य आकर्षण गायक
अनुरागिनी ठाकुर, सुरेंद्र पटियाल, अजय भरमौरी,
बहादुर भारद्वाज, रहे। एंकर रितिका ठाकुर व रितिका डांस ग्रुप चंबा, शुभी म्यूजिकल ग्रुप के साथ काम करने का मौका मिला। इस मेले के सफल आयोजन के लिए सभी गरोला वासी,गद्दी जनजातीय विकास महासभा भरमौर गरोला व सभी सहयोगियो का धन्यवाद।
23/24 अगस्त 2022 को त्रिदेवी जातर मेला कमेटी (गलोटी) कुंर द्वारा जातर व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गलोटी कुंर के बहुत से लोकल गायक मनीष शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, बबलू सीपी
व अन्य गायकों ने भाग लिया। मुख्य आकर्षण गायक अजय भरमौरी, बहादुर भारद्वाज, सुभाष प्रिंस रहे।
महादेव बैंड चंबा व सभी सहयोगियों के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।
ाता_दी_
20/21/22 अगस्त को कुंर मे जातर मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुंर बेली के बहुत से लोकल कलाकार प्रवीण भारद्वाज, तुषार वशिष्ठ, मनीष शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। मुख्य आकर्षण गायक कमल नेहरिया जी, ईशांत भारद्वाज जी, रहे । जिसमें शिवालिक बैंड चंबा व
सभी सहयोगियो के साथ कम करने का अवसर मिला।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Main Bustand Protha (Saho)
Chamba
176314