Rajesh

Rajesh

Share

तो जुड़िए, पढ़िए और मुस्कुराते हुए सोचिए!

25/05/2025

ब्रह्मांड में एक ही सच्चा दरबार जहां सच्ची भावना की अर्जियां स्वीकार होती हैं

आज सबसे सुंदर श्री राम मंगल मूर्ति

25/05/2025

☀️ सुप्रभात ☀️
हर सुबह एक नया अवसर लेकर आती है
सपनों को साकार करने का
खुशियाँ बाँटने का
और खुद को बेहतर बनाने का

मुस्कुराइए, आज का दिन आपका है 😊🌸

शुभ दिन की शुभकामनाएँ 🌼🙏

Photos from Rajesh's post 24/05/2025

फ्रेशर्स का स्वागत या "संस्कृति का विसर्जन"?

नॉएडा की धरती, एमिटी यूनिवर्सिटी का नाम... और वीडियो में दिख रही "आत्मनिर्भर संस्कृति"

फ्रेशर्स पार्टी हो रही है संगीत बज रहा है मंच हिल रहा है, और नैतिकता कहीं कोने में खांस रही हैं शिक्षक खड़े हैं मानो कोई वेब सीरीज़ की शूटिंग चल रही हो और वो निर्देशक हों

बच्चे नाच रहे हैं, जैसे डिग्री नहीं डिस्को जीतना हो क्लासरूम की जगह क्लब का माहौल बस फर्क इतना है कि टिकट फ्री है और दर्शक खुद प्रबंधन

शिक्षा अगर ऐसे स्वागत से शुरू हो रही है,
तो डिग्री के साथ-साथ चरित्र भी "पास" हो पाएगा या नहीं, ये सोचने की बात है

फ्रेशर्स पार्टी है या "संस्कारों का फेयरवेल" अब तय आपको करना है

जय शिक्षा... और शांति बनी रहे।

24/05/2025

क्या आप इन्हें पहचानते हैं?

24/05/2025

क्या लगता है राहुल गांधी अगली बार देश का PM बन सकते है ?

24/05/2025

🌸 शाही लीची: बिहार की मिठास, जो दुनिया भर में छा रही है! 🍒

क्या आप जानते हैं कि भारत लीची उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर है? और उसमें भी बिहार सबसे आगे है! 💪

🚩 बिहार का योगदान
बिहार देश की कुल लीची का 40% उत्पादन करता है।
मुज़फ़्फ़रपुर को तो “लीची की राजधानी” कहा जाता है। यही नहीं, यहाँ की शाही लीची को 2018 में GI टैग भी मिल चुका है – यानी इसकी मिठास अब कानूनी तौर पर खास है! 🏅

🥭 बिहार के प्रमुख लीची जिलों में शामिल हैं:
🔸 मुज़फ़्फ़रपुर
🔸 वैशाली
🔸 समस्तीपुर
🔸 चंपारण
🔸 बेगूसराय

🧪 अनुसंधान और नया विकास
मुज़फ़्फ़रपुर में स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र (NRCL) ने कई नई लीची किस्में विकसित की हैं जैसे:
✅ गंडकी संपदा
✅ गंडकी लालिमा
✅ गंडकी योगिता

📦 चुनौतियाँ भी हैं…
लीची एक नाज़ुक फल है – जल्दी खराब हो जाती है। इसलिए भंडारण और ट्रांसपोर्ट एक बड़ी चिंता है।
लेकिन अब तो रेलवे ने विशेष ‘लीची ट्रेन’ भी शुरू कर दी है जो दिल्ली-मुंबई तक लीची को ताज़ा पहुँचाती है! 🚂

🍭 अब ज़रूरत है…
👉 लीची प्रोसेसिंग यूनिट को दोबारा चालू करने की
👉 स्थानीय किसानों को बेहतर तकनीक और बाज़ार से जोड़ने की
👉 ताकि शाही लीची सिर्फ मिठास न बने, रोज़गार और गौरव का जरिया भी बने! 🙌

❤️ अगर आप भी चाहते हैं कि बिहार की लीची और ऊँचाई तक जाए —
तो इस पोस्ट को शेयर करें और किसान भाइयों के हौसले को सलाम करें! 🙏

फोटो रितु सिंह जी का है जिनका खुद का बगीचा है

23/05/2025

महशूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को कर्नाटक सरकार ने Mysore Sandal Soap का ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

सरकार ने तमन्ना भाटिया को ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए 6.2 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है.

तमन्ना भाटिया को ब्रांड एंबेसडर बनाने पर राज्य में विवाद हो रहा है. लोकल नेता और सोशल एक्टिविस्ट तमन्ना भाटिया को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं,

इन लोगों का कहना है मैसूर साबुन का ब्रांड एंबेसडर किसी कन्नड़ अभिनेत्री हो बनाया जाना चाहिए.

कुछ दिनों से दक्षिण में ऐसे असामाजिक तत्वों की तादाद बढ़ती जा रही है जो हर मुद्दे को भाषा की अस्मिता से जोड़कर भावना भड़काने का काम कर रहे हैं.

दक्षिण भारत की फिल्मों में उत्तर भारत की श्रेया शरण, काजल अग्रवाल, राकुल प्रीत सिंह, राशी खन्ना और तमन्ना भाटिया काफी पॉपुलर हैं.

Photos from Rajesh's post 23/05/2025

महिला : बाबा जी कुछ दिनों से मेरा मन मेरे पति सुखिलाल में नही लग रहा है. मुझे ऑटो रिक्शा चालक श्याम बहुत पसंद है,

पति बीड़ी सिगरेट पीता है. विमल केसरी तंबाकू खाता है. किस के समय उसका मुंह बास मारता है. बाबा जी मैं श्याम के साथ भागना चाहती हूँ.

सुपरस्टार ओशो : मन बड़ा चंचल है. इस मन ने कभी सुखिलाल को पसंद किया था आज वही मन ऑटो चालक श्याम को पसंद कर रहा है.

मन का काम है पसंद करना. सड़क पर चलने वाला कोई न कोई पुरूष पसंद आता होगा, आज श्याम पसंद है, कल कोई और पसंद आएगा.

कल को श्याम ने भी अगर बीड़ी सिगरेट तंबाकू सेवन करना शुरू किया तब क्या करोगी ?

पति से बात करो, अपनी समस्या बताओ. हो सकता है वो अपने में सुधार लाए. फिर भी ना माने तो कानूनी प्रक्रिया से अलग हो जाना.

22/05/2025

सलमान ख़ान के अपार्टमेंट वाली ख़बर सुनी , पुलिस ग़ज़ब काम करती है महाराष्ट्र की ❤️

22/05/2025

📌 बाइज्जत बुढ़ापा

103 साल की उम्र में लखन जेल से छूटे। 43 साल कैद रहे।

अदालत ने कहा — "बाइज्जत बरी!"
अब पूछिए अदालत से कि जब आदमी की जवानी, उसका परिवार, उसकी दुनिया सब छिन गई —
तो इज़्ज़त लौटाई या शोक संदेश दिया?

जिस दिन उन्हें जेल भेजा गया, तब देश आपातकाल से निकल रहा था।
आज जब रिहा हुए, तब देश डिजिटल हो चुका है।
पर बीच में अदालत एक पेज भी आगे नहीं बढ़ सकी।

न्याय ने खुद को अंधा कहा,
अब जनता कह रही है — “आपको चश्मा नहीं, श्राद्ध का निमंत्रण भेजना चाहिए।”

लखन अब न गुस्से में हैं, न दुःखी।
वो बस थके हुए हैं।
जैसे कोई आदमी आखिरी बस पकड़ कर घर लौटे —
और दरवाज़ा बंद मिले।

बाइज्जत बरी होना अब एक तंज है, इनाम नहीं।
क्योंकि यह देश कभी समय पर न्याय नहीं देता —
यह न्याय को सजा की तरह टालता है।

"इस लेख को पढ़ने वाले हर इंसान से यही गुज़ारिश है — अगली बार जब किसी को 'अदालत में भरोसा' कहते सुनें, तो लखन का चेहरा याद कर लीजिए। शायद जवाब खुद मिल जाए।"

राजेश
(व्यंग्यकार, न्याय की प्रतीक्षा में बूढ़ा होता देश)

Photos from Rajesh's post 22/05/2025

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रही है,

इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लेता है, वह व्यक्ति ज़रा भी देर नहीं करता है और

पहले वह अपनी पत्नी का सिंदूर लोटे से पानी डालकर बहा देता है उसके बाद उसके प्रेमी को सिंदूर देकर उसकी मांग में भरवा देता है,

वह अपनी पत्नी को बिना देरी किए ही उसके प्रेमी से ब्याह देता है।

आपको पति का यह कदम कैसा लगा?

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Buxar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Buxar
802101