OperationAsmita
महिलाओं को आत्मसम्मान के साथ जीने के अवसर देने की अनूठी पहल
बूंदी जिला प्रशासन का नवाचार
22/04/2022
बूंदी के नवाचार ऑपरेशन अस्मिता की बड़ी सफलता
देह व्यापार में लिप्त समुदाय को नई दिशा देने की अभिनव पहल "ऑपरेशन अस्मिता"
जिला कलेक्टर रेणु जयपाल के निर्देशन में बूंदी जिले के रामनगर, मोहनपुरा और भवानीपुरा में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को मुख्यधारा में लाने का प्रयास
देह व्यापार के दलदल से मुक्त कर नया आकाश देने की अभिनव पहल "आपरेशन अस्मिता"
जिला प्रशासन का महिला सशक्तिकरण के लिए नवाचार
बूंदी जिले के कुछ गांवों में निवासरत एक समुदाय विशेष के पिछड़ेपन को दूर करने, बालिकाओं को बेहतर बचपन, उत्कृष्ट शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की राह पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा "ऑपरेशन अस्मिता" की शुरुआत की गई है ।इस नवाचार के जरिए विभिन्न विकासोन्मुखी गतिविधियों द्वारा शिक्षा और रोजगार से जोड़कर समाज को मुख्यधारा में लाने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर कुमारी रेणु जयपाल के निर्देशन में "ऑपरेशन अस्मिता" बूंदी जिले के रामनगर, हिंडोली के शंकरपुरा तथा इंद्रगढ़ के मोहनपुरा में आरंभ किया गया है।
"ऑपरेशन अस्मिता" के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चयनित गांवों में चिन्हित परिवारों के लक्षित समूह के साथ विभिन्न स्तरों पर कार्य हो रहा है।शिक्षा से वंचित या ड्रॉपआउट के लिए सायं कालीन विद्यालय शुरू किया गया है। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ काउंसलिंग, जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ब्रेन वाशिंग कर स्वास्थ्य एवं कैरियर निर्माण के प्रति जागरूक बनाया जाएगा।
परिवार की आजीविका के दृष्टिगत संबंधित विभागों के सहयोग से कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिलवाले जाएंगे।
समय-समय पर विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित गांवों के लिए प्लेसमेंट शिविर आयोजित करवाए जाएंगे और शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
31/03/2022
Dmbundi
#ऑपरेशनअस्मिता दिखा रहा युवाओं को नई दिशा
सामाजिक कुरीति से दूर दांपत्य की ली राह
31/03/2022
#ऑपरेशनअस्मिता दिखा रहा युवाओं को नई दिशा
सामाजिक कुरीति से दूर दांपत्य की ली राह
:
Initiative of Bundi District For Community change
बूंदी में एक समुदाय विशेष में व्याप्त देह व्यापार एवं अन्य कुरीति के अंत के लिए जिला कलेक्टर कुमारी रेणु जयपाल की पहल पर शुरू किया गया #ऑपरेशनअस्मिता
देह व्यापार के दलदल से मुक्त हो दांपत्य में बंधे 6 जोड़े, कलेक्टर ने किया कन्यादान
31/03/2022
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Collectorate Bundi
Bundi
323001