Devi Singh Bhati

Devi Singh Bhati

Share

MLA KOLAYAT (1980-2013) Rajasthan

1980 - 85 विधायक, सातवी राजस्थान विधानसभा

1985 - 90 विधायक, आठवी राजस्थान विधान सभा

1990 - 92 विधायक, नौवीं राजस्थान विधान सभा

1993 - 98 विधायक, दसवी राजस्थान विधान सभा

1998 - 03 विधायक, ग्यारहवीं राजस्थान विधान सभा

2003 - 08 विधायक, बारहवी राजस्थान विधान सभा

2008 - 13 विधायक, तेरहवीं राजस्थान विधान सभा

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पशुपालन विभाग, राजस्थान सरकार

( 01/06/1990 - 14/12/1

24/04/2026

- बीकाजी ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय श्री शिव रतन अग्रवाल जी के आकस्मिक निधन पर बीकाजी निवास पहुँचकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुःख की घड़ी में उनके सुपुत्र श्री दीपक अग्रवाल सहित समस्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया !!

स्वर्गीय अग्रवाल जी ने अपनी मेहनत, लगन एवं दूरदर्शी उद्यमशीलता के बल पर बीकानेर के पारंपरिक स्वाद को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने हजारों परिवारों को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रदान किया। उनका जीवन उद्योग, सेवा और समर्पण का प्रेरणास्रोत रहेगा !!

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें !!

ॐ शांति !!

23/04/2026

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं बीकाजी के चेयरमैन श्री शिवरतन अग्रवाल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं स्तब्ध करने वाला है।

बीकानेर की पारंपरिक भुजिया को बीकाजी ब्रांड के माध्यम से देश-विदेश में पहचान दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका निधन उद्योग जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति !!

19/04/2026

भगवान विष्णु के छठे अवतार एवं शस्त्र विद्या के महान गुरु भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।

17/04/2026

- प्रखर राष्ट्रवादी, जननायक, अद्भुत वक्ता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन !!

आपका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव स्वदेशी आंदोलन और जनसंघर्ष की राह में हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। आपने जिस निडरता और प्रतिबद्धता के साथ देशहित को सर्वोपरि रखा, वह आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए एक आदर्श है।

देश और समाज के प्रति आपका योगदान अविस्मरणीय और अमिट है। आपके विचार, संघर्ष और सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों को सदैव दिशा देते रहेंगे।

आपकी पावन स्मृति को सादर नमन !!

01/04/2026

- स्थगन सूचना 📢

- आज बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक से हुई मेरी मुलाक़ात में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक एवं संतोषजनक चर्चा हुई।

सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के उपरांत, गुरुवार को प्रस्तावित राजस्थान पुलिस महानिदेशक (DGP) को ज्ञापन सौंपने का निर्णय फिलहाल स्थगित किया जाता है।

प्रशासन द्वारा लिए गए सकारात्मक रुख का मैं स्वागत करता हूँ और आशा करता हूँ कि सहमत बिंदुओं पर शीघ्र प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

आप सभी साथियों के सहयोग, समर्थन एवं विश्वास के लिए हृदय से आभार !!

01/04/2026

- महत्वपूर्ण सूचना 📢

- मेरे सभी साथियों एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को सर्किट हाउस, बीकानेर में प्रातः 11:00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

इस अवसर पर मैं पुलिस महानिदेशक (DGP) से कानून व्यवस्था के संदर्भ में महत्वपूर्ण विषयों को लेकर वार्ता करूंगा।

आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें एवं इस प्रयास को मजबूत बनाएं।

Photos from Devi Singh Bhati's post 27/03/2026

- गत दिवस जयपुर में पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव जी के पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ !!

इस अवसर पर भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जी से आत्मीय मुलाकात एवं संवाद हुआ !!

इस शुभ अवसर पर नवदंपत्ति को हार्दिक बधाई एवं उनके सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं !!

19/03/2026

🚩 नया संकल्प, नया उत्साह और नई उमंग 🚩

- चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व एवं हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ आगमन पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।यह नवसंवत्सर आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई सफलताओं का संचार करे !!

- आइए, इस नववर्ष हम सभी मिलकर अपने संस्कार, संस्कृति और समाज के उत्थान का संकल्प लें !!

18/03/2026

- आज जयपुर में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास जी से शिष्टाचार भेंट हुई, जहाँ उनके द्वारा गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।इस अवसर पर श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी भी साथ में उपस्थित रहे।

प्रदेश के विकास, सिंचाई व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ !!

Photos from Devi Singh Bhati's post 09/03/2026

- माणकासर निवासी जगमालराम जी भादू के निधन के दुःखद समाचार पर आज उनके निवास स्थान पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की !!

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें !!

Photos from Devi Singh Bhati's post 09/03/2026

- कुदरतवाली (बज्जू) में सुजानाराम जी, भगवानाराम जी, हजारीराम जी, मोतीराम जी तथा स्व. शंकरलाल जी तेतरवाल की माताजी के स्वर्गवास के दुःखद समाचार पर उनके निज आवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की !!

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें !!

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Bikaner?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Barsalpur House
Bikaner
334001