Zeeupdate
News portal
देश की सरहद पर जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 मई 2026 को राजस्थान के बीकानेर सेक्टर स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऐतिहासिक सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) का दौरा कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BSF के वीर जवानों से ‘प्रहरी सम्मेलन’ में सीधा संवाद किया। उन्होंने जवानों की बहादुरी, समर्पण और राष्ट्र सुरक्षा में उनकी अहम भूमिका की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
अमित शाह पहुंचे सांचू पोस्ट, जवानों से किया संवाद भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित ऐतिहासिक सांचू पोस्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ की भूमिका की सराहना करते हुए 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण किया। गृह मंत्री ने शहीद सीमा प्रहरियों को श्रद्धांजलि दी, जवानों के साथ संवाद किया, सांचू माता मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा खेजड़ी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सांचू पोस्ट, बीकानेर (राजस्थान)
कानपुर: आईटीबीपी कमांडेंट गौरव प्रसाद जवानों के साथ पुलिस कमिश्नर से मिले आईटीबीपी (ITBP) के कमांडेंट गौरव प्रसाद अपने जवानों के साथ कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां के इलाज में कथित लापरवाही के मामले में अस्पताल पर कार्रवाई न होने को लेकर उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की मांग की।
सच बोलने की सज़ा या नियमों का उल्लंघन? लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला को सोशल मीडिया पर विभागीय मामलों से जुड़ी पोस्ट साझा करने के बाद निलंबित कर दिया गया। विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी और सेवा नियमों के उल्लंघन के कारण की गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग इसे भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के खिलाफ उठाई गई आवाज़ को दबाने का प्रयास बता रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या यह अनुशासन बनाए रखने की कार्रवाई है, या फिर सच बोलने की कीमत? आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताएं।
दिल्ली:रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल नई दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में एक जज और वकील के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह मामला कोर्ट में तैनात एक एडीजे (Additional District Judge) और बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी के बीच हुई कहासुनी से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच ऊंची आवाज में बहस और तनावपूर्ण माहौल दिखाई दे रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। मामले को लेकर कानूनी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहनें। एक पल की लापरवाही आपकी और आपके परिवार की खुशियां छीन सकती है। बाइक चलाते समय हमेशा ISI प्रमाणित हेलमेट पहनें और सुरक्षित गति बनाए रखें। हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें क्योंकि ज़िन्दगी अनमोल है।
भारत–इटली संबंध नई ऊंचाइयों पर भारत और इटली के संबंध अब एक निर्णायक और मजबूत दौर में प्रवेश कर चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। यह रिश्ता केवल मित्रता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वतंत्रता, लोकतंत्र और साझा भविष्य की सोच पर आधारित एक विशेष रणनीतिक साझेदारी के रूप में विकसित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच सहयोग, व्यापार, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय लगातार मजबूत हो रहा है। "भारत–इटली मित्रता, साझा मूल्यों और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।"
खाजूवाला में लाभार्थी सम्मेलन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम देर शाम तक जारी खाजूवाला। आमजन की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद को लेकर खाजूवाला में लाभार्थी सम्मेलन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री सुमित गोदारा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन के अनुसार लाभार्थी सम्मेलन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित हुआ, वहीं जनसुनवाई कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से देर शाम तक जारी है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिससे आमजन अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन जाट धर्मशाला, खाजूवाला में किया जा रहा है।
खाजूवाला की धरती पर शिक्षा के नए युग की शुरुआत, 14 मई 2026 को खेल स्टेडियम के सामने आधुनिक सीमाजन छात्रावास भवन की नींव रखी गई। भामाशाह नरसी कुलरिया द्वारा स्व. संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में बनने वाला लगभग 3 करोड़ रुपये का यह छात्रावास सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक आवास व बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने सादगी और ईंधन बचत का संदेश देते हुए अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाकर सिर्फ 5 कर दी है। यह कदम प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन संरक्षण और अनावश्यक वाहनों के उपयोग को कम करने की अपील के बाद उठाया गया।
श्रीगंगानगर: 69 दिनों के संघर्ष के बाद रोडवेज कर्मचारियों की बड़ी जीत प्रशासन ने निजी बसों के अवैध ठहराव पर लगाया प्रतिबंध। संघर्ष, एकता और कर्मचारियों की आवाज आखिर रंग लाई।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Khajuwala
Bikaner