Navjyoti News

Navjyoti News

Share

Bhadra News

12/06/2026

*जिला प्रशासन ने जारी किया एकीकृत व्हाट्सएप सूचना नंबर 96643-75733*

*— नशे की बिक्री, मिलावटी खाद्य सामग्री और अवैध गतिविधियों की सूचना अब सीधे प्रशासन तक पहुंचाए*

हनुमानगढ़, 11 जून। जिला प्रशासन ने आमजन की सहभागिता से कानून व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा एवं जन सुरक्षा से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकीकृत व्हाट्सएप सूचना नंबर 96643-75733 जारी किया है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गुरुवार को इस नंबर को जारी करते हुए जिलेवासियों से अधिकाधिक सूचना साझा करने की अपील की।

जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 96643-75733 पर जिलेवासी नशे की बिक्री, मिलावटी खाद्य सामग्री, अवैध पेट्रोलियम भंडारण, सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों तथा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को भेज सकेंगे। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

— पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय

जिला कलक्टर ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आमजन बिना किसी संकोच के जनहित से जुड़े मामलों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं, जिससे जिले में कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

— केवल व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से भेजी जा सकेगी सूचना

इस सुविधा के तहत आमजन केवल व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से ही सूचना भेज सकेंगे। सूचना भेजते समय संबंधित स्थान का पूरा पता, घटना या गतिविधि का विवरण, फोटो अथवा वीडियो तथा आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्ति का नाम या मोबाइल नंबर भी साझा करना होगा, ताकि सूचना का त्वरित सत्यापन किया जा सके।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सामाजिक सरोकार से जुड़े मामलों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाए। प्रशासन का उद्देश्य जन सहयोग से एक सुरक्षित, नशामुक्त एवं जागरूक हनुमानगढ़ का निर्माण करना है।
___

06/06/2026

भादरा में शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले लुटेरे गैंग के चार शातिर मुजरिम जिनमें 3 तीन महिलाए व एक पुरुष है को भादरा पुलिस ने किया गिरफ्तार 5 लाख रुपए की कर चुके दूल्हे परिवार के साथ धोखाधड़ी

06/06/2026

मासूम अभिषेक शर्मा नेठराना हत्याकांड प्रकरण में SIT टीम का गठन ।

06/06/2026

राजधानी जयपुर के शाहपुरा का मनोहरपुरा टोल बना देश का पहला बैरियर लैस टोल प्लाजा, वाहन चालकों का समय व ईंधन दोनों की होने लगी खासी बचत

04/06/2026

कलाना फायरिंग एवं हत्या मामले में मुख्य शूटर पवन नायक और साजिश व रेकी में शामिल बजरंग नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पवन पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।
मामले में अब तक कुल 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
हनुमानगढ़ पुलिस की विशेष टीमें शेष आरोपियों और सहयोगियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
👮 अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास।

03/06/2026

भादरा के गांव सरदारगढ़िया निवासी छात्र नेता अरविंद नागल को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में छात्रो की आवाज उठाते हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

#लड़का पुरा क्रांतिकारी है…

29/05/2026

भादरा की होनहार शेरनी बेटी पलक कारेला पुत्री राकेश कारेला ने आज 29 मई को विदेशी धरती वियतनाम पर एशियन रेसलिंग चैंपियन शिप में कुश्ती खेलते हुए 17 वर्षीय,एवं 40 किलों भर वर्ग में चाइना की खिलाड़ी को चारों खाने चित करते हुए हरा कर कांस्य पदक जीता,व अपने देश क्षेत्र कस्बे भादरा (गणेशपुरा बास)का नाम रोशन किया ,बिटिया को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

Photos from Navjyoti News's post 29/05/2026

भादरा की एक होनहार शेरनी बेटी पलक कारेला पुत्री राकेश कारेला ने आज 29 मई 2026 को विदेशी धरती वियतनाम में एशियन रेसलिंग चैंपियन शिप में कुश्ती खेलते हुए 17 वर्षीय 40 किलो भार वर्ग में चाइना की खिलाड़ी को चारों खाने चित करते हुए ब्राज मेडल (कांस्य पदक ) जीत कर भारत देश का ही नहीं अपितु राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के चाहते से कस्बे भादरा का नाम रोशन करते हुए इसे स्वर्णिम अक्षरों में लिखवा दिया है,

28/05/2026

क्षेत्र की हर पीएचसी और सीएचसी के हालात गंदे है,
केवल 1-2 लोगो का स्टाफ ही पूरी PHC चलाता है और मनमाने तरीके से आते-जाते हैं ।
शेरपुरा PHC के हालात तो बेहद खराब है। स्टाफ का खराब व्यवहार, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का समय पर ना आना, दवाई ना देना जैसी अनेक शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया व चेतावनी दी की अगर कोई स्टाफ 8 बजे बाद आता है तो उसे PHC में जाने नहीं दिया जाएगा। मौजूदा प्रीतिनिधि ध्यान दें। एक एक कर्मचारी मोटी सैलरी उठाता है हर माह और हॉस्पिटल जाता है 5-7 दिन पूरे माह में ये ना आपसे छिपा है और ना BCMO भादरा से।

25/05/2026

🚨 #कलाना गोलीकांड मामले में हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨

भादरा क्षेत्र के गांव कलाना में मोबाइल दुकान पर हुई फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में हनुमानगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में घायल संदीप पुत्र रामावतार जाट की इलाज के दौरान हिसार के जिंदल अस्पताल में मौत हो गई, जबकि मनीष पुत्र चरण सिंह का उपचार जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि 22 मई 2026 को शाम करीब 4 बजे गांव कलाना में श्री श्याम मोबाइल दुकान पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। एसपी स्वयं दो दिन तक भादरा में कैंप कर कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विशाल धाणक निवासी कलाना ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और दुकान की रेकी करवाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और विभिन्न राज्यों में दबिश देकर घटना में सहयोग करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

📌 गिरफ्तार आरोपी:

1. प्रदीप मेघवाल

2. उत्तम धाणक

3. संजय धाणक

4. सुभाष धाणक

5. लालकृष्ण नायक

6. रमजान लखारा

7. अनिल कुमार धाणक

8. सुरेन्द्र मेघवाल

9. खेताराम मेघवाल

सभी आरोपी गांव कलाना, थाना भादरा क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 30 मई 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

🔴 मुख्य आरोपी विशाल धाणक सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है।

📌 मामले में पुलिस थाना भादरा में अभियोग संख्या 208/2026 धारा 109(1), 111(2)(ii), 115(2), 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Bhadra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Bhadra
Bhadra
335501