Dr RK Patel MLA

Dr RK Patel MLA

Share

डॉ० आर के पटेल (विधायक 370 मड़ियाहूं जौनपुर)

14/06/2026

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शरद उपाध्याय जी एवं उनकी धर्मपत्नी जी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपका वैवाहिक जीवन सदैव प्रेम, विश्वास, सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे तथा आप दोनों का साथ यूँ ही जीवनभर बना रहे।

Photos from Dr RK Patel MLA's post 14/06/2026

संगठन ही हमारी शक्ति, संगठन ही हमारी पहचान।
मजबूत संगठन ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर "हर घर झंडा - हर घर नेम प्लेट" अभियान के अंतर्गत आज मड़ियाहूँ विधानसभा के सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के घरों पर पार्टी का ध्वज स्थापित कराया गया।

आइए, संगठन की मजबूती को अपना संकल्प बनाकर विचार और कार्यकर्ता दोनों को घर-घर तक पहुँचाएँ।

इस क्रम में ग्रामसभा कदमतर में श्री रविशंकर पटेल जी एवं सेक्टर अध्यक्ष श्री सतीश पटेल जी, चकबढ़वल में श्री विपिन मौर्य जी (आर्मी), भवानीगंज में बूथ अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जायसवाल जी, रिकेबीपुर में श्री रामजतन प्रजापति जी, गौरीशंकर में जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र पटेल जी तथा महेवा में विधानसभा सचिव श्री सुनील पटेल (रिंकू) जी के आवास पर पार्टी का ध्वज स्थापित कराया गया।

Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल MYogiAdityanath Ashish Patel Apna Dal-S


#मड़ियाहूँ_विधानसभा

Photos from Dr RK Patel MLA's post 14/06/2026

जनसेवा, सुशासन और संवेदनशीलता का संगम...

आज अपने मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा नोनरा में आयोजित "ग्राम चौपाल - प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत नव निर्मित आंगनवाड़ी केंद्र के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर गर्भवती माताओं को पोषणयुक्त सामग्री वितरित कर उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया। नवजात शिशुओं को स्नेहपूर्वक दूध पिलाकर एवं खिलौने भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही टीबी रोगियों को पोषण किट, पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ हेतु दवाओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों के साथ खिचड़ी सहभोज में सहभागी बनकर आत्मीय संवाद स्थापित किया तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुनकर उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

हमारा संकल्प है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हों।

जनता की सेवा ही हमारा परम धर्म है, और जनहित ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।

Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल MYogiAdityanath Ashish Patel Apna Dal-S

#मड़ियाहूँ_विधानसभा

Photos from Dr RK Patel MLA's post 14/06/2026

आज अपने मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा नोनरा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "ग्राम चौपाल - प्रशासन आपके द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत नव निर्मित आँगनवाड़ी केंद्र के शुभ उद्घाटन में पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा मिले आत्मीय स्नेह, सम्मान एवं अभिनंदन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का यह प्रेम और विश्वास मुझे जनसेवा के पथ पर और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल MYogiAdityanath Ashish Patel Apna Dal-S








#मड़ियाहूँ_विधानसभा

Photos from Dr RK Patel MLA's post 14/06/2026

जनता की सेवा ही हमारा परम धर्म और संकल्प है।

आज जीवनधारा हॉस्पिटल/जनसम्पर्क कार्यालय, भदोही में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना।

प्रत्येक व्यक्ति की समस्या मेरे लिए केवल एक विषय नहीं, बल्कि उसके जीवन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ प्राप्त सभी मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल MYogiAdityanath Ashish Patel Apna Dal-S








#मड़ियाहूँ_विधानसभा

14/06/2026

आप सभी को 'विश्व रक्तदाता दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। आपके द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद को नई आशा और नया जीवन प्रदान कर सकता है।

Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल MYogiAdityanath Ashish Patel Apna Dal-S







#मड़ियाहूँ_विधानसभा

Photos from Dr RK Patel MLA's post 13/06/2026

कल दिनांक 12/06/2026 को मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पट्टी जमालापुर में ग्राम प्रधान श्री मनोज सिंह जी के आवास पर आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता "यथार्थ गीता" पाठ के समापन अवसर पर उपस्थित होकर धर्म, अध्यात्म एवं संस्कारों से ओतप्रोत इस पावन आयोजन का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

तत्पश्चात रामपुर नगर पंचायत के राघोरामपट्टी में श्री पंचम मिश्रा जी के यहाँ आयोजित सहभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं शुभचिंतकों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की तथा सामाजिक सौहार्द एवं आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने पर चर्चा की।

Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल MYogiAdityanath Ashish Patel Apna Dal-S








#मड़ियाहूँ_विधानसभा

12/06/2026

जौनपुर की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले पूर्व सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री सर्वसमाज के प्रिय श्रद्धेय स्मृतिशेष पारस नाथ यादव की छठवी पुण्यतिथि पर सादर नमन 💐🙏

Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल MYogiAdityanath Ashish Patel Apna Dal-S







#शोक_संवेदना

Photos from Dr RK Patel MLA's post 11/06/2026

आज मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा आदीपुर बुद्धिपुर में श्री राम आसरे पटेल जी (अध्यापक) के आवास पर आयोजित वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

तत्पश्चात् जमलिया में श्री मिठाई लाल पटेल जी के आवास पर आयोजित वैवाहिक समारोह में उपस्थित होकर शुभाशीष प्रदान किया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित युगल का जीवन प्रेम, विश्वास, स्वास्थ्य और सफलता से परिपूर्ण रहे।

Narendra Modi Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल MYogiAdityanath Ashish Patel Apna Dal-S








#मड़ियाहूँ_विधानसभा

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Bhadohi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Bhadohi
221401