Dinesh Kumar Rai

Dinesh Kumar Rai

Share

Former Secretary - Department of Revenue and Land Reforms, Bihar

20/07/2026

आज बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी से उनके जन्मदिवस के अवसर पर आत्मीय भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।

जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

04/07/2026

रोहतास के नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री दीपक मिश्रा जी से आज शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मेरे सहयोगी श्री सीताराम पटेल, श्री कमलेश राय एवं अन्य साथी भी उपस्थित रहे।

26/06/2026

मोहर्रम सत्य, न्याय, त्याग और मानवता का प्रतीक है।
कर्बला में हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों का बलिदान हमें सिखाता है कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए। उनका संघर्ष आज भी सत्य, नैतिकता और इंसानियत की रक्षा के लिए प्रेरणा देता है।
मोहर्रम के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को श्रद्धापूर्ण सलाम।

#मोहर्रम #इमाम_हुसैन #कर्बला #मानवता #भाईचारा

25/06/2026

जदयू के पश्चिम चम्पारण जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया कुशवाहा जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं स्तब्ध कर देने वाला है।
अभी हाल ही में मेरी चम्पारण यात्रा के दौरान उन्होंने बड़े आत्मीय भाव से मेरा स्वागत किया था तथा लौरिया में सम्मानित किया था। उनका स्नेह, सरलता, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके निधन का समाचार व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत मर्माहत करने वाला है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। 🙏🕯️

Photos from Dinesh Kumar Rai's post 16/06/2026

पश्चिम चंपारण की जनता को हृदय से धन्यवाद
पश्चिम चंपारण की सम्मानित जनता, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकार बंधुओं, युवाओं, माताओं-बहनों एवं सभी प्रिय साथियों को मेरा सादर प्रणाम।
हाल ही में पश्चिम चंपारण की धरती पर पुनः आने का अवसर मिला। बेतिया से प्रारंभ हुई यह यात्रा नरकटियागंज, नंदनगढ़, लौरिया, चौतरवा, बगहा, वाल्मीकिनगर, मधुबनी एवं ठकराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंची। इस दौरान आप सभी ने जो प्रेम, सम्मान और आत्मीयता प्रदान की, उसके लिए मैं हृदय से आपका आभारी हूं।
जिलाधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मेरा सदैव प्रयास रहा कि प्रशासन जनता के बीच पहुंचे और विकास की धारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। वर्षों बाद पुनः आप सभी के बीच आकर जो स्नेह और विश्वास प्राप्त हुआ, वह मेरे लिए अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायक रहा।
इस यात्रा के दौरान मधुबनी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के बांसी धाम पहुंचकर वहां चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लेने का अवसर मिला। यह मेरे लिए विशेष संतोष का विषय रहा कि जिन विकास कार्यों की आधारशिला मेरे जिलाधिकारी कार्यकाल में रखी गई थी, वे आज आगे बढ़ रहे हैं। लोकमान्यता है कि "सौ काशी, एक बांसी" अर्थात बांसी धाम का धार्मिक महत्व अत्यंत विशिष्ट है। यह स्थल श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। बांसी धाम का समुचित विकास न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मैं पश्चिम चंपारण के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पत्रकार बंधुओं, नागरिकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों का भी धन्यवाद करता हूं, जिनसे इस यात्रा के दौरान मिलने और संवाद करने का अवसर मिला।
आप सभी का यह प्रेम, सम्मान और विश्वास मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पश्चिम चंपारण निरंतर विकास, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द के पथ पर अग्रसर रहे।
आप सभी को पुनः हृदय से धन्यवाद एवं सादर नमन।
आपका स्नेही
दिनेश कुमार राय
पूर्व जिलाधिकारी, पश्चिम चंपारण (बेतिया)

#धन्यवाद_पश्चिम_चंपारण #चंपारण_का_स्नेह #बांसीधाम #जनसेवा_ही_धर्म #पश्चिम_चंपारण

Photos from Dinesh Kumar Rai's post 01/06/2026

209 करगहर विधानसभा क्षेत्र के शिवसागर प्रखंड स्थित पड़री गाँव में आयोजित कन्या विवाह महायज्ञ (सामूहिक परिणय समारोह) में शामिल होकर नवविवाहित वर-वधुओं को शुभाशीष देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बेटी सम्मान, दहेज-मुक्त विवाह एवं सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी है। सभी नवदंपत्तियों के सुखी एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस भव्य एवं पुण्य आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।

#209करगहरविधानसभा #दिनेश_कुमार_राय #दीपक_प्रकाश #कन्या_विवाह_महायज्ञ #सामूहिक_परिणय_समारोह #बेटी_सम्मान #दहेजमुक्त_विवाह

28/05/2026

त्याग, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का यह पावन पर्व सभी के जीवन में अमन, खुशहाली और बरकत लेकर आए।
ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌙✨
— दिनेश कुमार राय, पूर्व IAS अधिकारी

#बकरीद #सद्भावना #भाईचारा #मानवता #शांति

Photos from Dinesh Kumar Rai's post 25/05/2026

पूर्व सांसद एवं पूर्व एमएलसी कोचस निवासी स्वर्गीय राम प्रसाद कुशवाहा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
वे बिक्रमगंज लोकसभा से दो बार तथा आरा लोकसभा से एक बार सांसद रहे। जनसेवा, सादगी और सामाजिक समर्पण के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
मुझे यह सौभाग्य भी प्राप्त हुआ कि वे मेरे बाबूजी के साथ मुखिया के रूप में जनसेवा कर चुके थे। उनके साथ हमारे परिवार का आत्मीय संबंध रहा।
आज मैं उनके आवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति।

#श्रद्धांजलि

17/05/2026

आज मन अत्यंत दुःखी और व्यथित है।
प्रिय आत्मीय श्री दीपनारायण जी मास्टर साहब के निधन का समाचार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति है।
उनसे मेरा संबंध वर्षों पुराना और अत्यंत आत्मीय रहा। जब मैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का निजी सचिव था, तभी से उनका स्नेह, मार्गदर्शन और अपनापन प्राप्त हुआ। बाद में पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी के रूप में कार्यकाल के दौरान भी हमारा यह रिश्ता और अधिक प्रगाढ़ होता गया।
वे थारू समाज के सामाजिक एवं धार्मिक नेतृत्व की सशक्त आवाज़ थे। समाज के अधिकार, सम्मान और समस्याओं को उन्होंने सदैव मजबूती और गंभीरता से उठाया। उनका सरल, संवेदनशील एवं सभी को साथ लेकर चलने वाला व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस दुःखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ उनके परिजनों एवं समस्त थारू समाज के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार और समाज को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
उनकी स्मृतियाँ, उनका स्नेह और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव जीवित रहेगा।
ॐ शांति।
#श्रद्धांजलि
#दीपनारायण_जी_मास्टरसाहब
#थारू_समाज
#भावपूर्ण_श्रद्धांजलि

Photos from Dinesh Kumar Rai's post 09/05/2026

माननीय मंत्री श्री दामोदर रावत जी एवं श्रीमती श्वेता गुप्ता जी से शिष्टाचार मुलाक़ात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की l

Want your organization to be the top-listed Government Service in Bettiah?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Thakaraha
Bettiah
845404