RAO SAHAB

RAO SAHAB

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from RAO SAHAB, Digital creator, Begusarai, Begusarai.

05/04/2023

Elvish Yadav Vlogs

28/03/2023

Elvish Yadav Vlogs SAHAB

06/03/2023

सबसे गुमनाम और कम आंके जाने वाले योद्धा -
प्राण सुख यादव (1802–1888) एक सेना नायक ,1857 की क्रांति में भागीदार क्रांतिकारी तथा सिख कमांडर हरी सिंह नलवा के मित्र थे।अपने पूर्व के समय में वह सिख खालसा सेना व फ्रेंच आर्म्स की तरफ से लड़ते थे। महाराजा रणजीत सिंह के निधन के बाद उन्होने प्रथम व द्वितीय ब्रिटिश-सिख संघर्ष में भागीदारी निभाई।

1857 की क्रांति में, राव तुलाराम व प्राण सुख यादव नसीब पुर के युद्ध में ब्रिटिश सेना से लड़े थे।राव तुला राम उसके बाद सैन्य सहायता हेतु रूस गए जहाँ रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी।

एरीपुरा रेजीमेंट में बगावत की खबर पाकर प्राण सुख यादव ने जोधपुर लेजियन के कमांडर से संपर्क किया व तय किया कि नारनौल में ब्रिटिश सेना से लड़ने का यही सही समय है। वह एक कुशल सेना नायक व रननीतिज्ञ थे, बहादुरी से लड़ते हुये उन्होने कर्नल गेरार्ड अपनी पसंदीदा राइफल से मार गिराया था। उन्होने जब लाल कोट पहने कर्नल पर निशाना साधा जिसके बाकी के सैनिक खाकी वर्दी में थे, पहली बार उनका निशाना चूक गया था परंतु दूसरी बार सही लगा व कर्नल गेरार्ड नारनौल में मारा गया। यद्यपि भारतीय इस लड़ाई में हार गए थे, प्राण सुख बाकी के बागियों के साथ दो-तीन साल तक छिपे रहे व बाद में अपने पैतृक गाँव अलवर (राजस्थान) जिले के निहालपुर में आकर वापस बस गए।अपने आखिरी वर्षों में वह आर्य समाज के अनुयायी बन गए थे।

जय अहीरवाल 🚩

06/03/2023

कोसली के पास जाहिदपुर के श्री Rakesh Yadav की बेटी रुबीना यादव National Open Jump में गोल्ड लाई है।।
जय श्री कृष्ण ।।

Photos from RAO SAHAB's post 17/08/2021

अफ़ग़ानिस्तान से भागते हुए सभी पुरुष दिख रहे हैं जो अपनी स्त्रियों और बच्चों को तालिबानी लड़ाकों के लिए छोड़ कर भाग रहे हैं ।
अपनी छोटी छोटी बच्चियों को उन दरिंदों को सौंप कर अपनी जान बचा कर भाग रहे हैं ।
सोच कर कलेजा मुँह को आ जाता है।
एक हमारा इतिहास उठा लीजिए , हमारे सिर कट गए हैं लेकिन हमने अपनी स्त्रियों की मर्यादा की रक्षा के लिए महाभारत कर दिया था और समुद्र तक पर पुल बाँध दिया था ।
लाखों क्षत्रियों ने सिर्फ अपनी ही नहीं , हर वर्ग की स्त्रियों की रक्षा के लिए धड़ाधड़ शीश काट दिए या तो कटा लिए लेकिन अपनी स्त्रियों की रक्षा से कोई समझौता नहीं किया ।
यह है हमारी संस्कृति और हमारे शास्त्र जिनमें स्त्रियों के बिना किसी पुरुष का अस्तित्व या समाज का अस्तित्व असंभव है ।

तो यह है अपनी शिक्षा , संस्कार , मूल्यों की महत्ता ।
यह है हमारे शास्त्रों की महत्ता ।
यह है हमारा DNA...

15/08/2021
09/08/2021

गुजरात के रहने वाले शिवाभाई अहीर जी को नारायणी सेना का गुजरात राज्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

मथुरा को भी मुक्त करेंगे, कृष्ण भक्त अब युद्ध करेंगे।


कृष्ण जन्मभूमि मुद्दे पर हमारी टीम पहले भी मनीष यादव व उनके संगठन के साथ थी और आज भी हम मजबूती से मनीष यादव, शिवाभाई अहीर व नारायणी सेना (संगठन) के साथ खड़े है।

जय श्री कृष्ण ।।

#शिवाभाई_अहीर #गुजरात #अहीर #कृष्ण_जन्मभूमि #नारायणी_सेना #मनीष_यादव #यदुवंशी_साम्राज्य

08/08/2021

जैसा कि आप सभी जानते है उत्तर बिहार (कोसी डिवीजन) के कई जिलों पर पुराने समय में यादव राजाओं एवं ज़मींदारों (ज़्यादातर मधुरौत यादव) का एक छत्र राज था, उनमें से ही मधेपुरा के एक जमींदार परिवार में बाबू कीर्ति नारायण मंडल जी का जन्म हुआ था, आप मे से बहुत लोग ये नाम पहली बार सुने होंगे। आइए आज बाबू कीर्ति नारायण मंडल जी के जयंती पर जानते हैं उनके द्वारा किये गए महान कार्यो के बाड़े में ----

यदुकुल गौरव बाबू कीर्ति नारायण एक जमींदार होते हुए भी हमेशा अपने क्षेत्र के जनता के भलाई के बाड़े में ही सोचा एवं अपने जीवन काल में उन्होंने कुछ ऐसे अच्छे कार्य किये जिसके चलते वो इतिहास के पन्नो में सदा के लिए अमर हो गए।

जब एक विद्यालय खुलता है, तो कई जेलखाना एवं पागलखाना बंद होता है। सदियों ही समाज एवं राष्ट्र हित के लिए शिक्षण संस्थानों ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ऐसा हमारा मानना है शिक्षण संस्थानों के लिए बाबू कीर्ति नारायण जी का भूमिका पंडित मोहन मालवीय जी से भी बड़ा है क्योंकि पंडित जी ने तो दान में धन प्राप्त कर काशी विश्वविद्यालय की स्थापना की थी परंतु कीर्ति बाबू ने तो अपनी पूरी संपति दान में देकर बिहार में कुल 38 महाविद्यालय का निर्माण करवाया था, इन महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र आज पूरे देश मे फैले हुए है।

सबसे पहले कीर्ति बाबू ने 1953 में 50 बीघा जमीन दान देकर अपने पिता के नाम पर ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय की स्थापना की फिर करोड़ों की संपत्ति दान देकर अपनी माता के नाम पर पार्वती विज्ञान महाविद्यालय की भी स्थापना कराई।

उसके बाद बाबू कीर्ति नारायण जी ने लगातार बिहार में महाविद्यालय की लाइन लगा दिए और अपना हुए 870 बीघा जमीन भी अन्य महाविद्यालय के निर्माण के लिए दान कर दिए।

आज मंडल दिवस एवं यदुकुल गौरव बाबू कीर्ति नारायण मंडल जी की जयंती पर हम उन्हें नमन करते है।
--------------------------------●●●

जमींदार बाबू कीर्ति नारायण मंडल जी के परपोते मुकुल यादव जी का हम धन्यवाद करते है जिन्होंने इस जानकारी को हम तक पहुँचाया।

© - टीम यदुवंशी साम्राज्य

#मंडल_दिवस #अहीर_रेजिमेंट_हक_है_हमारा

Want your business to be the top-listed Media Company in Begusarai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Begusarai
Begusarai