Journalist Neeraj Raj

Journalist Neeraj Raj

Share

एकदम सटीक खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ....

30/05/2026

Basti news: 14 सीएचसी में सिर्फ चार स्त्री रोग विशेषज्ञ...सालभर में 583 नवजात गंवा चुके जान...

Photos from Journalist Neeraj Raj's post 28/05/2026

सरयू नदी में नहाते समय 19 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी

सरयू नदी में नहाते समय बस्ती के कलवारी मुस्तहकम गांव निवासी 19 वर्षीय मो. सुहेल डूब गया। वह दोस्तों के साथ टांडा के पास नहाने गया था। दो अन्य युवकों को स्थानीय लोगों ने बचाया।
पुलिस व गोताखोर देर शाम तक तलाश में जुटे रहे, लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।

25/05/2026

Alerts...

25/05/2026

Basti news: पैकोलिया थाना अंतर्गत असनहरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित कर कर दिया गायब, क्षेत्र में फैला आक्रोश...।

Photos from Journalist Neeraj Raj's post 24/05/2026

बस्ती पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

जनपद बस्ती में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। बड़ी संख्या में निरीक्षक (इंस्पेक्टर) एवं उप निरीक्षक (एसआई) का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है, जिससे पूरे महकमे में हलचल मच गई है।
तबादलों के बाद कई थानों और चौकियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होने वाला है। प्रशासन इसे व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यक्षमता बढ़ाने की बड़ी कवायद मान रहा है।
तबादलों की सूची जारी होने के बाद पुलिस लाइन में चर्चाओं का सिलसिला तेज हो गया है। कई अधिकारियों के नए पदस्थापन को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

21/05/2026

कप्तानगंज ब्लॉक में रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारी को बचाने उतरे कर्मचारी और प्रधान, गेट बंद करने की कोशिश

कप्तानगंज विकासखंड में आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने सफाई कर्मचारी शिवमूरत को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों और प्रधानों ने गिरफ्तारी का विरोध किया और ब्लॉक का गेट बंद करने की भी कोशिश की।

विरोध के बावजूद एंटी करप्शन टीम आरोपी शिवमूरत को लेकर बस्ती कोतवाली के लिए रवाना हो गई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

21/05/2026

ब्रेकिंग न्यूज
बस्ती/यूपी

बस्ती में टॉवर पर चढ़ने का चल रहा ट्रेंड, नजमा के दो बार टॉवर चढ़ने के बाद अब दूसरी युवती का सीएमओ कार्यालय स्थित पानी टंकी पर चढ़ने का वीडियो वायरल।

जनपद बस्ती के जिला सीएमओ कार्यालय स्थित ऊंची पानी की टंकी पर एक युवती चढ़ गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।

वीडियो में देखा गया कि कुछ लोगों से नोकझोंक के बाद युवती टंकी पर चढ़ गई। कुछ देर बाद दूसरी युवती के समझाने और हाथ पकड़कर उतारने पर वह नीचे आ गई।

पहले नजमा नाम की युवती एक सप्ताह के अंदर दो बार अलग-अलग टावरों पर चढ़ चुकी है। आज दूसरी युवती का भी पानी की टंकी पर चढ़ने का मामला आया सामने।

युवती द्वारा टंकी पर चढ़ने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्ट- नीरज राज
मो- 9721582390

21/05/2026

बस्ती में टावर-बाजी का नया क्रेज! नजमा के बाद अब दूसरी युवती का CMO कार्यालय के पानी टंकी पर चढ़ने का वीडियो वायरल...

21/05/2026

राहुल गांधी ने मोदी और अमितशाह को कहा गद्दार...
Surabhi Saloni

Want your business to be the top-listed Media Company in Basti?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Badevan
Basti
272002