JALA RAM BANA
जिला अध्यक्ष बाडमेर
युवा जाट मंच भारत
07/12/2025
शिव विधानसभा क्षेत्र के डउकियो की ढाणी (खड़ीन) के प्रतिभाशाली युवा विनोद कुमार जाखड़ सुपुत्र श्री बांकाराम जी जाखड़ (JEN, डिस्कॉम रामसर) को भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट पद पर संपूर्ण भारत में 37वीं रैंक अर्जित कर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
विनोद की यह उपलब्धि थार के युवाओं के लिए नई प्रेरणा, नई दिशा और नई आशा का स्रोत बनेगी।
#थार_के_युवा
14/10/2025
राजस्थान मे दोनो बडी पार्टिय़ां आन्तरिक गुटबाजी और अन्तर्कलह मे उलझी दिखती है | जब टिकट वितरण खेमेबाजी या सौदेबाजी से होता है तो जनता के पास सिवाय निर्दलीय के साथ जाने के विकल्प नही बचता | यह भीड़ उसी का उदाहरण है | कान्ग्रेस ने जिसको टिकट दी है उसके जुमले सबको याद है- भाया, खूब खाया | प्रमोद जैन भाया, टिकट कान्ग्रेस की लाया, इसीलिए नरेश मीणा के साथ यह हुजूम आया | आगे देखते रहना प्रजातंत्र की माया |
14/10/2025
जैसलमेर के थईयात क्षेत्र में जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग लगने की घटना हृदयविदारक और अत्यंत पीड़ादायक है। इस भीषण हादसे में कई लोगों की जान जाना और कईयों के गंभीर रूप से घायल होना एक अपूरणीय क्षति है।
शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, उनके परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें, तथा घायल यात्रियों को शीघ्र पूर्ण स्वस्थ लाभ प्रदान करें।
सुरों से सियासत तक का सफर : मैथिली ठाकुर ने थामा भाजपा का दामन...
14/10/2025
बाड़मेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर हाल ही में एक सप्ताह तक संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक राजेश तिवारी और सुखराम विश्नोई ने ब्लॉकवार बैठकें की थी। इसके बाद पर्यवेक्षको ने जिलाध्यक्ष के समस्त दावेदारों से वन टू वन चर्चा भी की थी।
कार्यकर्ताओं की राय को लेकर पर्यवेक्षक 3-6 नाम राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजेंगे और उसके बाद राहुल गांधी की इस संगठन सृजन पर काम कर रही टीम समस्त सूचनाओं के आधार पर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी।
लेकिन इससे पहले ही आज बाड़मेर मीडिया में जिलाध्यक्ष के एक नाम को लेकर मिथ्या खबर चलाकर उसको बाहरी बताकर विरोध में प्रोपेगैंडा चलाया गया। जबकि अभी तक कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है। यह सब एक सुनियोजित तरीके से किसी साजिश के तहत चलाया गया प्रोपेगैंडा मात्र ही है। क्योंकि इस विषय मे राहुल गांधी की टीम अलग से अपनी ऐजेंसी से सर्वे भी करवा रहे हैं। वहीं बाड़मेर पर्यवेक्षक राजेश तिवारी भी टीम राहुल गांधी के विश्वासपात्र भी है। वह अपनी निष्पक्ष राय और जमीनी रिपोर्ट से अवगत करवाएंगे। इससे पहले यह प्रोपेगेंडा क्यों चलाया गया या किसके द्वारा चलाया गया यह बड़ा सवाल है।
बाड़मेर कांग्रेस का जिलाध्यक्ष जो भी बने उसके लिए यहाँ की राजनीतिक गुटबाजी से निकलना बड़ी चुनौती होगी। वहीं राजनीतिक समीकरणों को साधना भी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है।
सुनने में आ रहा है कि अधिकांश ब्लॉक की मीटिंग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए लक्ष्मण गोदारा के पक्ष में राय आई है। इससे घबराकर एक गुट सुनियोजित तरीके से बाहरी का टैग लगाकर खबरे चला रहा है। जबकि यह खबर इससे पहले किसी ने नहीं चलाई कि पिछले 15 साल से बाड़मेर का विधायक बने नेता भी बाड़मेर विधानसभा से नहीं थे।
नेता मूल रूप से कहीं का भी हो लेकिन उसका वर्तमान निवास कहाँ है यह महत्वपूर्ण है। वह सभी को साथ लेकर चलने वाला और जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहने वाला होना चाहिए।
बाड़मेर के कांग्रेसी कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं कि मुख्यालय पर उपलब्ध रहने वाला उनका मूल कार्यकर्ता ही जिलाध्यक्ष बने। अब यह कांग्रेस नेतृत्व पर है कि इन दावेदारों में से किसे जिलाध्यक्ष चुनते हैं।
09/09/2025
🙏 हृदय से आभार 🙏
मेरे पूज्य पिताजी,
स्वर्गीय कर्नल सोनाराम चौधरी (पूर्व सांसद, बाड़मेर) के स्वर्गवास उपरांत, इस कठिन घड़ी में आप सभी ने जिस आत्मीयता, स्नेह और संवेदना से हमारे परिवार को संबल प्रदान किया, वह हमारे लिए अमूल्य है। मैं हृदय की गहराइयों से आपका आभारी हूँ।
पिताजी को आपने चार बार सांसद और एक बार विधायक बनाकर जिस विश्वास और अपार समर्थन से सम्मानित किया, वह हमारे परिवार के लिए अनंत काल तक स्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा।
कर्नल साहब अक्सर कहा करते थे—
"मेरे लिए आमजन ही भगवान हैं। मैंने कभी भगवान को नहीं देखा, पर जब मैं लोगों की आँखों में देखता हूँ तो उनमें मुझे भगवान के दर्शन होते हैं।"
उनका सम्पूर्ण जीवन देश, समाज और आमजन की सेवा को समर्पित रहा। मैं उनकी दिखाई राह पर चलते हुए सदैव आपके बीच रहकर सेवा करता रहूँगा।
मोहनगढ़ हाउस, जिसे कर्नल साहब ने आमजन के लिए बनाया था, पहले की तरह ही आप सभी के लिए सदैव खुला रहेगा। यह स्थान उनकी आम जन-सेवा की भावना का प्रतीक बनकर हमेशा जीवित रहेगा।
आपका
डॉ रमन चौधरी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Barmer