Bareilly Live
Official page of first Web News Channel of Nath Nagari Bareilly Dham (https://Bareillylive.in) since 2010.
BareillyLive is the first and most popular news portal of the Bareilly since 2010.
07/06/2026
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली
-----------------------------
*14 वर्ष तक की किशोरियों को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगेगी एचपीवी वैक्सीन*
*जिलाधिकारी ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर चलाया जागरूकता अभियान*
*जिले के सीएचसी, पीएचसी और शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रतिदिन हो रहा एचपीवी टीकाकरण*
*नगर निगम, स्कूल और स्वास्थ्य विभाग मिलकर बढ़ाएंगे एचपीवी टीकाकरण*
बरेली, 06 जून। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 14 वर्ष की किशोरियों (जिन्होंने 15वां जन्मदिन अभी नहीं मनाया है) को एच०पी०वी० वैक्सीनेशन (गार्डासिल) से आच्छादित किया जाना है।
उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा प्रमुख कैंसर है और एच०पी०वी० वैक्सीन के माध्यम से इसे रोका जा सकता है। एच०पी०वी० टीकाकरण समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व नगरीय क्षेत्र (कोल्डचेन प्वांइट) में अर्बन प्राथमिक स्वा0 केन्द्र पीरबहोड़ा, बानखाना, नदोसी, बाकरगंज, सुभाषनगर, सिविल लाइन्स, जगतपुर, पुरानाशहर व जिला महिला चिकित्सालय, बरेली में प्रतिदिन किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त प्रत्येक रविवार को समस्त प्रा०स्वा० केन्द्रों व उपरोक्त अर्बन प्रा०स्वा० केन्द्रों पर प्रारम्भ किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एच०पी०वी० की एक डोज की कीमत बाजार में लगभग चार हजार है, परन्तु सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर यह वैक्सीन निःशुल्क लगायी जा रही है। लगभग 160 देशों ने एच०पी०वी० वैक्सीन को अपने टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लिया है। वर्ष 2006 से अब तक 50 करोड़ से अधिक लोगों को एच०पी०वी० वैक्सीन जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिनकी बेटी इस आयु वर्ग में है वे माता-पिता या अभिभावक यू-विन पोर्टल (uwin.mohfw.gov.in) पर लॉगिन करके स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। टीकाकरण के लिये मोबाइल फोन के साथ आयु प्रमाण पत्र (आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र/राशन कार्ड/स्कूल आईडी कार्ड में से कोई एक अवश्य साथ ले जायें। अपनी बेटी को एच०पी०वी० का टीका अवश्य लगवाएँ और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिए गए कि शहरी क्षेत्र में एच०पी०वी० टीकाकरण हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिये कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों, नगर निगम के होर्डिंग्स और डिजीटल स्कीन का उपयोग किया जाये। सोशल मीडिया, रचनात्मक पोस्ट और वीडियो के माध्यम से एच०पी०वी० टीकाकरण हेतु सकारात्मक माहौल बनाया जाए। सी०एस०आर०/अन्य स्त्रोतों के माध्यम से एच०पी०वी० टीकाकरण को बढ़ाने के लिये दीवार लेखन आदि की गतिविधि आयोजित की जायें।
जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जनपद स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर अपने अधीनस्थ समस्त स्कूलों में 14 वर्ष की किशोरियों (जिन्होंने 15वां जन्मदिन अभी नहीं मनाया है) को सूचीबद्ध करते हुए उनकी सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करायी जाये। साथ ही यह भी अवगत कराया जाए कि उक्त टीका अभिभावकों की लिखित सहमति के पश्चात लगाया जायेगा, इसलिये समस्त स्कूलों में पेरेंट्स टीचर मीटिंग कर अभिभावकों की लिखित सहमति प्राप्त कर लें, इसके उपरांत अध्यापकों की ड्यूटी रोस्टर वाइज लगाते हुए किशोरियों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर अभिभावकों के साथ भेजना सुनिश्चित करें। # bareilly news Bareilly
-----------------------------
07/06/2026
सिर में कुल्हाड़ी मारने के बाद टैक्टर ऊपर चढ़ाकर महिला की हत्या करने का आरोप
बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव खजुरिया ब्रह्म नाथ में महिला राधा देवी के सिर में कुल्हाड़ी मारने के बाद टैक्टर ऊपर चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतका राधा देवी के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल बालों ने राधा देवी की हत्या कर दी। बताया कि शादी के 2 साल बाद से राधा देवी को उसका पति विमल परेशान करता था विमल के एक लड़की से अवैध संबंध थे जिसको लेकर घर में आए दिन क्लेश होता रहता था कुछ साल बाद लड़की से अवैध सम्बन्ध खत्म हो गए उसके बाद विमल की भाभी आरती से उसके अवैध संबंध हो गए जिसको लेकर राधा देवी आए दिन विरोध करती थी। बताया कि 5 दिन पहले राधा देवी की पिटाई उसके पति विमल , आरती के पिता होतेकाल और आरती ने लात घुसे और बेल्टों से की थी शनिवार शाम को इन तीनों लोगों ने राधा देवी को मारा विमल ने सिर में कुल्हाड़ी मार कर उसके ऊपर टैक्टर चढ़ा दिया राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पहुंचे उसके मायके वालों ने राधा को जिला अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया राधा के दो लड़के हैं परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है ससुराल वाले सभी फरार हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।
07/06/2026
28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, जिलाधिकारी ने विभागों को सौंपे दायित्व
बरेली। जनपद में आगामी 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान (एनआईडी) का शुभारंभ होगा, जो 6 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए व्यापक जनजागरूकता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर प्रचार वाहनों, विभिन्न चौराहों पर स्थापित पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील टास्क फोर्स समितियों की बैठक आयोजित कर अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसे परिवारों पर विशेष ध्यान दिया जाए जो बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने से इंकार करते हैं। ऐसे मामलों में स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद लेकर बच्चों को दवा पिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि 28 जून को बूथ दिवस पर सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, जहां पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहें। विद्यालयों से जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी तथा बुलावा टोली के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने की व्यवस्था की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पंचायती राज, राजस्व, आपूर्ति, अल्पसंख्यक कल्याण एवं आईसीडीएस विभाग के कर्मचारी भी अभियान के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भी अभियान में सहयोग करेगी। आईएमए द्वारा शहरी क्षेत्र में 50 पोलियो बूथ तथा प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 बूथ गोद लिए जाएंगे। बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए सीटी, गेंद, टॉफी और बिस्कुट आदि भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाकर अभियान को सफल बनाएं।
07/06/2026
फर्जी कंपनी के जरिए हवाला कारोबारी 35 लाख नकद समेत दो गिरफ्तार , 4 करोड़ से जायदा कर चुके दिल्ली ट्रांसफर
बरेली। थाना बारादरी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी कंपनी के माध्यम से हवाला कारोबार संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 लाख रुपये नकद, दो फर्जी आधार कार्ड तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में कई अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बंद पड़ी कंपनी के खाते का इस्तेमाल कर विभिन्न स्थानों से धनराशि करोड़ो में मंगाई गई है और उसे हवाला के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों में लगाया जा रहा है। जांच में पता चला 4 करोड़ से जायदा रूपये दिल्ली जा चुके हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मो. माधोबाड़ी क्षेत्र से जमीर अहमद और जगदीश चोटिया को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में जमीर अहमद ने बताया कि उसने अपने साथी मोईन अली के नाम पर केजीएन कंपनी खोलकर बैंक खाता संचालित किया था। दुबई में रहने वाले अली जीशान के निर्देश पर खाते में आने वाली रकम को निकालकर टोकन प्रणाली के जरिए विभिन्न लोगों तक पहुंचाया जाता था। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था।
वहीं जगदीश चोटिया ने स्वीकार किया कि वह पिछले चार वर्षों से हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ है और कमीशन लेकर धनराशि इधर-उधर भेजने का काम करता था। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में मोईन अली, लालचंद, धम्माराम और अली जीशान भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इस संबंध में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा, उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह, महिला उपनिरीक्षक चंचल चौधरी तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
05/06/2026
Bareilly live कछला गंगा घाट का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बदायूँ। आगामी पर्वों एवं विशेष अवसरों पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने कछला गंगा घाट का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।
अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में तैनात पुलिस बल, गोताखोरों एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही, भीड़भाड़ के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रखने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
05/06/2026
मासिक मूल्यांकन में बहेड़ी सर्किल और उत्तरी क्षेत्र अव्वल, एसएसपी ने किया सम्मानित
बरेली। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा संचालित मासिक मूल्यांकन प्रणाली के अंतर्गत माह मई 2026 के कार्यों का आकलन किया गया। इस मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस क्षेत्रों, सर्किलों एवं थानों को प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मूल्यांकन के दौरान जनसुनवाई, आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी, विवेचनाओं का निस्तारण, सीसीटीएनएस एवं सीईआईआर कार्य, साइबर हेल्पडेस्क की उपलब्धियां, एनडीपीएस एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई, मोटर वाहन अधिनियम का प्रवर्तन तथा थाना रख-रखाव सहित विभिन्न मानकों को आधार बनाया गया।
जनपद के 29 थानों, 9 सर्किलों एवं तीनों पुलिस क्षेत्रों के मूल्यांकन में उत्तरी क्षेत्र ने 1799 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ पुलिस क्षेत्र का गौरव हासिल किया। वहीं सर्किल बहेड़ी ने 3260 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ सर्किल का स्थान प्राप्त किया।
थाना स्तर पर थाना बहेड़ी ने 4853 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कियासके अलावा थाना शीशगढ़ (4796 अंक), थाना बारादरी (3315 अंक), थाना देवरनियां (2814 अंक) तथा थाना शाही (2738 अंक) को भी उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी जनसेवा, अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह मूल्यांकन प्रणाली पुलिस विभाग में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, जवाबदेही एवं परिणामोन्मुख कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे पुलिस कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार होने के साथ-साथ आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
05/06/2026
बरेली में जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
में चल रहे ब्रजप्रांत के संघ शिक्षा वर्ग सामान्य ( शालेय विद्यार्थी)
प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीजारोपण एव वृक्षारोपण
मुहिम के तहत 101 पौधे लगाए
संघ स्थान के उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिक्षार्थी और शिक्षकों ने मिलकर
संघ के पंच परिवर्तन के संकल्प का संस्मरण कर संघ स्थान पर वृक्षारोपण किया
वर्ग के सर्वाधिकारी दीपराज , वर्ग पालक मुनीश , वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख विमल , रवि, सत्यप्रकाश , मुख्य शिक्षक अखिलेश फलदार वृक्ष लगाए और वर्ग में प्रशिक्षण हेतु आए सभी विद्यार्थियों से 101 फलदार वृक्षों के बीज रोपित कराए गए । विभाग प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र सचान ने जानकारी दी कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ लगाओ ,पानी बचाओ ,पॉलीथिन हटाओ की संघ द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है
इसे हम स्वयं से प्रारंभ करके जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे ऐसी प्रतिज्ञा सभी शिक्षार्थियों को दिलाई गई।
शताब्दी वर्ष में संघ ने जो पंच परिवर्तन का संकल्प लिया है उसमें पर्यावरण विषय को प्रमुखता से लिया गया है , पर्यावरण संरक्षण हेतु स्वयंसेवक शाखा पर तो ध्यान देते ही हैं पर समाज भी इस ओर अपना ध्यान केंद्रित करे इसलिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि भी संघ के घटक के रूप में वर्ष भर समाज के बीच में कार्य करती है
, जिसमें तीन प्रमुख बातों पर कार्य निरंतर कई वर्षों से किया जा रहा है ।
गतिविधि का मंत्र है पेड़ लगाओ ,पानी बचाओ और पॉलीथिन हटाओ।
राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने वरिष्ठ पत्रकारों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान
विविध संवाद के पत्रकारिता विशेषांक का हुआ विमोचन, 200 वर्ष में क्या पाया और क्या खोया पर हुई गोष्ठी
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Bareilly