EPS95 Bareilly
ओ.पी. शर्मा
मंडल अध्यक्ष बरेली
जोनल महासचिव (मध्य जोन) उत्तर प्रदेश O P Sharma
EPS-95 मंडल अध्यक्ष
Bareilly Uttar Pradesh
09/03/2026
Delhi, दिनांक- 9 मार्च को राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने ईपीएस:- 95 पेंशनर्स की चार सूत्रीय मांगों को लेकर जंतर मंतर नई दिल्ली में जोरदार धरना-प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में बिभिन्न विभागों व बिभिन्न प्रदेशों के पेंशनर्स ने आन्दोलन किया ।
उक्त आन्दोलन में बरेली उ प्र के पेंशनर्स ने ओ पी शर्मा एन ए सी नेता के मार्ग दर्शन में उमेश चन्द्र जौहरी, सुशील सक्सेना, बुद्धपाल सिंह, भजन लाल मौर्या,अनिल मिश्रा आदि अनेक साथियों ने दिल्ली पहुंच कर आन्दोलन में भागीदारी पेश की ।
Press Release:- Bareilly EPS95 19.1.2026
प्रेस विज्ञप्ति बजट में न्यूनतम पेंशन वृद्धि की पूर्ण आशा के साथ ई पी एस 95 पेंशनर्स की मासिक बैठक हुई संपन्न
बरेली/ 19 जनवरी,2026 / ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बरेली मंडल के पेंशनर्स की मासिक बैठक आज पुराना रोडवेज बस स्टेशन पर मंडल अध्यक्ष ओ पी शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अध्यक्षीय उद्बोधन में ओ पी शर्मा ने सभी पेंशनर्स का आह्वान किया कि यद्यपि हमें पूरी उम्मीद है कि इस बजट में न्यूनतम पेंशन वृद्धि की घोषणा हो जाएगी लेकिन यदि नहीं होती है तो फिर हमें आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाण्डर अशोक राऊत जी का जो भी आदेश होगा, वैसा ही किया जायेगा। न्यूनतम पेंशन एक हजार से ₹7500/- + डी ए और पति -पत्नी को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दिये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर देश भर के पेंशनर्स आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है बैठक में पीलीभीत से आये गंगा प्रसाद लोधी प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने मांगें पूरी होने तक एकता बनाए रखने पर बल दिया जबकि चिरंजीव गौड़ मंडल उपाध्यक्ष ने किसी भी स्थिति में अपना मनोबल बनाए रखने की अपील की।
भारतीय खाद्य निगम के सुधीर उपाध्याय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जैसी सूचनायें राष्ट्रीय समाचार पत्रों के माध्यम से मिल रही हैं, उनके अनुसार बजट- 2026 में न्यूनतम पेंशन वृद्धि की घोषणा होने की पूर्ण आशा है। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन व्यर्थ नहीं जायेगा और शीघ्र ही सफलता कदम चूमेगी। उपाध्याय ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार होली न्यूनतम पेंशन वृद्धि की बजटीय घोषणा के साथ मनाई जाएगी। बैठक में सर्व श्री बेचे लाल वर्मा, सुशील कुमार सक्सेना, तेज प्रकाश अरोरा, सियाराम साहू, अनूप कुमार अग्रवाल, वेद पाल सिंह, शंकर शरण शर्मा, मक्खन लाल, आर के मिश्रा, नरेंद्र प्रकाश सक्सेना और आर एस गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में पीलीभीत, शाहजहांपुर बदायूं और बरेली के पेंशनर्स बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक का सफल संचालन आर एस गुप्ता ने किया जबकि सभी के प्रति आभार मंडल अध्यक्ष ओ पी शर्मा ने ज्ञापित किया।
ओ पी शर्मा
मंडल अध्यक्ष
ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति, बरेली ( उत्तर प्रदेश)
9837211251
27/01/2026
EPS95 Meeting 19-1-2026
20/12/2025
दि. 20-12-2025 को द्रोणा सागर तीर्थ स्थल काशीपुर में ईपीएस -95 पेंशनर्स यूनियन के उत्तराखंड के प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
20/12/2025
EPS-95 Print Media News 20-12-2025 Bareilly
20/12/2025
दि.19 12-2025 को पुराने बस स्टेशन रोडवेज बरेली पर आयोजित ईपीएस-95 पेंशनर्स की मासिक बैठक ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Website
Address
Bareilly
243001