Rajesh Yadav-Raju
एमएलसी, बाराबंकी (2016-2022)
29/05/2026
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकप्रिय किसान नेता तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
28/05/2026
आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद।
27/05/2026
आज बाराबंकी जिला कारागार पहुंचकर बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड बंकी एवं विकासखण्ड देवां के ग्राम रेन्दुवा, सरसौंदी, मुरादाबाद, मुजफ्फरमऊ एवं जरूवा के निर्दोष बंदी भाइयों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुना।
समाज और व्यवस्था का मूल उद्देश्य केवल दंड नहीं, बल्कि संवेदना, संवाद और सकारात्मक परिवर्तन भी है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुधार एवं नई शुरुआत की संभावनाएं सदैव बनी रहती हैं। इस उद्देश्य के साथ उनसे संवाद कर उनका मनोबल बढाया एवं आवश्यक विषयों पर चर्चा किया।
27/05/2026
भारतीय महिलाओं की प्रेरणास्रोत, त्यागमूर्ति, माता रमाबाई अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर शत- शत नमन।
26/05/2026
आज बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भंडारों में पहुंचकर प्रसाद वितरित किया एवं ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं एवं देवतुल्य क्षेत्रवासियों को बड़े मंगलवार की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया ।
ईश्वर सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा क्षेत्र में सुख, समृद्धि एवं मंगल का आशीर्वाद प्रदान करें।
26/05/2026
आज ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भंडारों में पहुंचकर प्रसाद वितरित किया एवं ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं एवं देवतुल्य क्षेत्रवासियों को बड़े मंगलवार की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया ।
ईश्वर सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा क्षेत्र में सुख, समृद्धि एवं मंगल का आशीर्वाद प्रदान करें।
26/05/2026
मनोजवं मारुततुल्यवेगं , जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ ।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं , श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये ।।
ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
25/05/2026
बाराबंकी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बूथ अध्यक्ष श्री गया प्रसाद यादव जी की पूजनीय माता जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त होने पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की एवं दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
24/05/2026
आज बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बंकी अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर (खजूरगाँव) में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन, टीम भावना और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता की सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
#क्रिकेट_टूर्नामेंट #युवा_शक्ति #खेलो_और_बढ़ो #बाराबंकी
24/05/2026
बाराबंकी शहर में मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया एवं महाबली बजरंगबली जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Mayur Vihar Colony
Barabanki
225001