Rajesh Ranjan
Pappu Yadav
MP~Purnea
Elected by the people’s faith: 1991 | 1996 | 1999 | 2004 | 2014 | 2024
A voice of the common people.
From the streets of Bihar to the Parliament of India, dedicated to the causes of youth, farmers, women, and the underprivileged.
15/06/2026
आज पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आपदा प्रबंधन विभाग एवं पूर्णिया के प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सादा जी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी तथा जल-जीवन-हरियाली की तृतीय परामर्शदात्री समिति की समीक्षा बैठक में हमने जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया।
बैठक में बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारियों, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान हमने स्पष्ट कहा कि नहरों, नदियों और नालों पर बढ़ते अतिक्रमण, जल निकासी व्यवस्था की बदहाली और प्राकृतिक जल प्रवाह में बाधा के कारण हर वर्ष लाखों लोग बाढ़ की त्रासदी झेलने को मजबूर होते हैं।
हमने फ्लड फाइटिंग और एंटी इरोजन कार्यों पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये की पारदर्शी जांच, राहत कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी तथा नाविकों और पीड़ितों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही खनन, परिवहन, नगर निकायों, बुडको, बिजली व्यवस्था, जल-जीवन-हरियाली अभियान, विश्वकर्मा योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों, सोलर परियोजनाओं, सफाई व्यवस्था, भूमि रजिस्ट्री, म्यूटेशन, जमाबंदी, स्मार्ट सिटी परियोजना और पूर्णिया बस स्टैंड निर्माण में हो रही देरी जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। हमने विशेष रूप से बिजली की समस्या को भी बैठक में रखा और इसे जल्द से जल्द दूर करने पर बल दिया।
हमने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासनिक जवाबदेही, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
15/06/2026
दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-25, पुरानी मुंशी मोहल्ला निवासी मास्टर हाजी असद साहब के पुत्र फैज की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है। देर रात्रि शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा के SSP से दूरभाष पर बातचीत कर निष्पक्ष एवं त्वरित जांच के साथ दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। न्याय मिलने तक यह आवाज़ बुलंद रहेगी। 🙏
15/06/2026
सहरसा जिले के धमसेना गांव निवासी ज्ञान बिंदु इंस्टीट्यूट के संस्थापक श्री रौशन जी के भाई प्रिंस की नेपाल में हुई निर्मम हत्या का समाचार अत्यंत दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। देर रात्रि शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो, यही हमारी मांग है। 🙏
15/06/2026
आज दिनांक 15 जून 2026 को पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार एवं पूर्णिया के प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सादा जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी तथा जल-जीवन-हरियाली की तृतीय परामर्शदातृ समिति की समीक्षा बैठक में भाग ले रहे हैं।
15/06/2026
सहरसा जिले के बिहरा गांव में पैक्स अध्यक्ष श्री अशोक महतो जी के पूज्य पिताजी के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🙏
15/06/2026
आज खुर्दा आवास पर क्षेत्र के लोगों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित मुद्दों के समाधान हेतु आवश्यक पहल की। जनसेवा और आमजन की समस्याओं का निराकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब पूर्णिया में आयोजित जिला कार्यान्वयन समिति और जिला परामर्शदात्री समिति एवं जल-जीवन-हरियाली योजना की बैठक में शामिल होकर क्षेत्र के विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखेंगे।
देर रात्रि हम सहरसा में रौशन सर के घर गए, जहां उनके परिजनों से मिलकर इस मुश्किल वक्त में उनका ढांढस बंधाया। साथ ही रौशन सर के भाई, जिनकी नेपाल में ह.त्या हुई, उनको श्रद्धांजलि दी। यह बेहद दुखद पल है। हम इस घड़ी में पूरे परिवार के साथ हैं।।
14/06/2026
दियारा के साथियों के साथ उस वक्त हमने भोजन किया, जब हम उनकी सभा में शामिल होकर निकल रहे थे। इस दौरान उनके स्नेहिल आग्रह पर भोजन का आनंद लिया।
14/06/2026
मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा प्रखंड अंतर्गत चकेला गांव में अपराधियों द्वारा हरे राम उर्फ राजू चौधरी जी की गोली मारकर ह.त्या की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
परिजनों को तत्काल ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। 🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Banmankhi