Kishan singh Rajpurohit

Kishan singh Rajpurohit

Share

हज़ार बार गिरे , लाख आँधिया उठे लेकिन वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले है ✨

30/01/2026
23/01/2026

माँ सरस्वती की आराधना को समर्पित बसंत पंचमी के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

11/12/2025

दुखद खबर 😭😭
#राजपुरोहित समाज के समाजसेवी श्री #दलपतजी मंडवारिया ट्रस्टी ब्रह्मधाम आसोतरा की दुखद मृत्यु के समाचार सुनने को मिल रहे हैं

समाज ने आज एक हीरा खो दिया धर्म प्रेमी, गौ सेवक, सुख दुख के साथी आपको भुल करके भी भूल नहीं सकते भगवान दिवगंत आत्मा को आप श्री चरणों में स्थान प्रदान करावे एवं शोकाकुल परिवार को वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करावे
शत् शत् नमन् 💐 🙏 💐

03/12/2025

आमजन, पीड़ित एवं शोषित की आवाज़, संघर्ष के पर्याय और शिव के लोकप्रिय विधायक श्री रवीन्द्रसिंह भाटी जी के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ,निरोगी रहें और आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें।Ravindra Singh Bhati

17/11/2025

तेरी काबिलियत को अंधेरा नहीं रोक पाएगा, तू सूरज है... चमकना मुक़द्दर है तेरा...
एक ऐसा नाम... जो हर संघर्ष में भी चमकना जानता है।

Hanuman Beniwal
थान सिंह जी की शादी की डोली उठी, और पूरा RLP परिवार उनके लिए
दिल से दुआएँ और आशीर्वाद दे रहा है।
उनकी नई जिंदगी खुशियों, सम्मान और सफलता से भरी रहे — यही कामना है।

लेकिन बीच में कुछ लोग
शादी के कार्ड में नेताजी हनुमान बेनीवाल जी की फोटो न होने को लेकर
बेवजह ट्रोल कर रहे हैं।

साथियों…
कार्ड में फोटो न होने से रिश्ते कमजोर नहीं होते,
भरोसा, काम और निष्ठा रिश्ते मजबूत करते हैं।

थान सिंह जी RLP परिवार के सच्चे कार्यकर्ता हैं और रहेंगे।
हर कार्यकर्ता का निजी जीवन — शादी, कार्ड, निमंत्रण —
पार्टी से ऊपर नहीं, पर अलग ज़रूर होता है।
और निजी मौकों को राजनीति के चश्मे से देखना
हमारी परिपक्वता को नहीं, हमारी कमजोरी को दिखाता है।

सोचिए…

अगर हम खुद ही अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करेंगे,
तो फिर दूसरों से सम्मान की उम्मीद कैसे करेंगे?

नेताजी का मिशन साफ़ है —
2028 में तीसरे मोर्चे की सरकार।
लेकिन इस सपने को बड़ा खतरा कांग्रेस–भाजपा से नहीं,
हमारी अपनी अंदरूनी टूट, जलन और सोशल मीडिया की लड़ाई से है।

इसलिए मेरी RLP परिवार के हर साथी से अपील—

👉 निजी मौकों को ट्रोल मत बनाओ

👉 किसी भी अफ़वाह में मत बहो

👉 अपने ही कार्यकर्ताओं को अपमानित मत करो

👉 संगठन को मजबूत करने में अपनी ऊर्जा लगाओ
याद रखो—

राजनीति कार्ड की फोटो से नहीं,
कर्म, एकता और वोटों से जीतती है।

थान सिंह जी की डोली उठी है…
आइए हम भी आज से अपनी सोच उठाएं
और RLP को फिर से मजबूती की ओर लेकर जाएँ।
Loktantrik Party Thansingh Doli Thansingh Doli

06/10/2025

गत दिवस हाईटेंशन लाइन कंपनी की लापरवाही के कारण गांव लखा में हुए हादसे में घायल श्री विरमसिंह जी राजपुरोहित के अस्पताल में उपचार के दौरान आज असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह क्षति न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय है। दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

04/10/2025

छात्र जीवन से अपने राजनीतिक सफ़र को शुरू कर देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा एवं राजस्थान विधानसभा में प्रदेश के पीड़ित,शोषित,वंचित वर्ग की आवाज बुलंद कर उनके हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता रामेश्वर डूडी जी का निधन हम सभी के लिए अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है,

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

डूडी साहब का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

Photos from Kishan singh Rajpurohit 's post 03/10/2025

✨ ऐतिहासिक उपलब्धि – संत श्री खेतेश्वर महाराज शोधपीठ ✨

गर्व का क्षण है कि देश और प्रदेश का पहला शोधपीठ अब जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में संत श्री खेतेश्वर महाराज के नाम से स्थापित होगा।

📜 विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक द्वारा आदेश जारी हुए।
🙏 इस प्रयास को सफल बनाने में डॉ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


➡️ शोधपीठ के माध्यम से विद्यार्थी संत श्री खेतेश्वर महाराज के आध्यात्मिक व धार्मिक जीवन पर गहन अध्ययन कर सकेंगे।
➡️ साथ ही इस विषय पर पीएचडी करने का अवसर भी मिलेगा।

डॉ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने इस निर्णय के लिए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह सहित कुलपति एवं कुलसचिव का आभार प्रकट किया।

🪔 शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

🚩 संत श्री खेतेश्वर महाराज जी की जय 🚩

डॉ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित

29/09/2025

मावडी दैशाणे वाली 🚩🔱
जन-जन की आराध्य देवी, मातेश्वरी श्री करणी माता जी के अवतरण दिवस पर सभी भक्तगणों को हार्दिक शुभकामनाएं।

माँ करणी जी की कृपादृष्टि एवं आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

27/09/2025

थार की माटी के सपूत,पूर्व केंद्रीय वित्त, विदेश एवं रक्षा मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह जी जसोल की पुण्यतिथि पर सादर नमन।

जसवंत सिंह जी जसोल की सोच,उनके विचार एवं उनका व्यक्तित्व थार की इस माटी के लिए सदैव गौरवमयी रहेगा।

22/09/2025

नवरात्रि के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएँ।शक्ति और उपासना के पावन पर्व के अवसर पर करणी माँ के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख और प्रसन्नता का संचार हो तथा हम सभी पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Balotra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Parlu Barmer
Balotra
344027