Baba blasters
Be responsible...... this organisation is work for social work,helping other.
baba blasters hamesa se hi ekata bnaye rakhane dusaro ki madad karne ka kam kiya hai.
28/11/2025
Akauni pratibha khoj 2025
10/11/2025
RIP असहनीय पीड़ादायक एकौनी प्रतिभा खोज की विजेता रही और बलिया की CBSE टॉपर सर्वकृतिका सिंह NIT सिलचर की छात्रा का वाटर फॉल में पैर फिसल जाने से देहांत हो गया । भगवान अपने चरणों में स्थान दे। 🙏🙏
08/11/2025
🏆 सनबीम स्कूल बलिया में प्रतिभा का उत्सव 🏆
आज सनबीम स्कूल बलिया में एकौनी प्रतिभा खोज 2025 के विजेताओं के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय प्रबंधन की उपस्थिति में किया गया। बाबा ब्लास्टर्स के सदस्यों द्वारा विजेताओं को उनके विद्यालय में जाकर पुरस्कृत किया गया, जो बच्चों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बना।
विजेताओं में कक्षा आठवीं के अर्थव मिश्र को वर्ग 1 में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए साइकिल तथा उसी वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त वाली अंशिका यादव (कक्षा आठवीं) को स्मार्टवॉच एवं वर्ग 2 में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आयुष्मान सिंह (कक्षा दसवीं) को साइकिल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सभी का उत्साह वर्धन किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह, डीन एकेडमिक्स एवं ग्लोबल समन्वयक शहर बानू, और सीनियर कॉर्डिनेटर पंकज सिंह की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सभी पुरस्कृत छात्रों को बधाई! सनबीम बलिया हमेशा आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
हम और हमारी पूरी टीम विद्यालय परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करती है एवं विद्यालय व सभी बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
🎉🎉🙏
Akauni pratibha khoj 2025
Chhotu lal yadav ki ek adabhut prastuti
06/11/2025
Tino winner ek sath
एकौनी प्रतिभा खोज 2025
04/11/2025
जय श्री राम
जय पहलवान बाबा
जय एकौनी
🙏
ग्राम सभा एकौनी एवं बाबा ब्लास्टर्स द्वारा प्रस्तुत 'एकौनी प्रतिभा खोज - 2025' पुरस्कार वितरण समारोह को सफल बनाने के लिए हम सम्मानित समस्त ग्राम सभा एकौनी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
इस भव्य आयोजन की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय ग्राम सभा एकौनी के सम्मानित सदस्यों और ग्राम सभा के ऊर्जावान युवाओं को जाता है, जिन्होंने अपनी सक्रिय भागीदारी और अथक सहयोग से इस कार्यक्रम को नई ऊँचाई दी। हम पूरे ग्राम सभा की तरफ से समारोह में सम्मिलित हुए हमारे मुख्य अतिथि, श्री संजय मिश्रा जी (अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बलिया) का हम विशेष धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस शाम को और भी आकर्षक एवं अद्वितीय बनाने के लिए हम हमारे विशिष्ट अतिथियों – डॉ. कुँवर अरुण सिंह जी- निदेशक सनबीम स्कूल बलिया, अतुल प्रताप सिंह जी -ब्लॉक प्रमुख गड़वार, माननीय उत्कर्ष सिंह जी युवा समाजसेवी, तुषार नन्द जी - निदेशक जमुना राम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, श्री मंजय कुमार वर्मा जी सक्रिय समाजसेवी, – का भी धन्यवाद, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय दिया।
विद्या और संगीत के समागम में विशेष आकर्षण के केंद्र रहे सभी कलाकारों – भइया सनी पाण्डेय, अमृता गौतम, छोटू लाल यादव, और DK बुलबुल – का तह-ए-दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बना दिया।
आपके सहयोग, उत्साह और समर्थन के बिना यह समारोह संभव नहीं था।
एक बार फिर ग्राम सभा एकौनी के समस्त देवतुल्य सदस्यों को विशेष आभार प्रगट करते हुए आगे आने वाले भविष्य की ढेरों सारी शुभकामनाएं एवं बधाई देते है
🎉 आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद! 🎉
03/11/2025
02/11/2025
Class 8 result update
Akauni pratibha khoj 2025
02/11/2025
Class 9
Akauni pratibha khoj 2025
02/11/2025
Class 7
Akauni pratibha khoj 2025
Click here to claim your Sponsored Listing.
Telephone
Address
Akauni
Ballia
277503