PFN News 24

PFN News 24

Share

Please spports

02/06/2026

फिरोजाबाद में डेढ़ साल के आरव की हत्या को लेकर पुलिस पूछताछ में आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। विराज पहले बच्चे को गोली मारने की योजना बनाकर बदायूं से आया था, लेकिन दिन के उजाले में गोली चलने पर पकड़े जाने के डर से उसने अपना प्लान बदल दिया। फिर मासूम को सुनसान गली में ले जाकर सड़क पर कई बार पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। VIDEO में देखिए पूरी स्टोरी

01/06/2026

आजमगढ़। थाना जहानागंज क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद सभी छह आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले के शीघ्र अनावरण के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना जहानागंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि छह युवकों ने उसकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा विरोध करने और शोर मचाने पर जान-माल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज में मुकदमा अपराध संख्या 120/26, धारा 70(1) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। इसी क्रम में 1 जून 2026 को थानाध्यक्ष जहानागंज अतुल कुमार मिश्र एवं चौकी प्रभारी चक्रपानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नयनपुर मोड़ के पास से सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आजाद (21 वर्ष) निवासी पखनपुर थाना जैतपुर जनपद अंबेडकरनगर, अतिश कुमार (22 वर्ष), करन कुमार (20 वर्ष), विकास कुमार (18 वर्ष) निवासी दिलमनपुर थाना जहानागंज तथा साहिल कुमार (20 वर्ष) एवं अंकित कुमार (18 वर्ष) निवासी बड़ौराखुर्द थाना जहानागंज शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों का आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल दिनकर कुशवाहा सहित थाना जहानागंज की पुलिस टीम शामिल रही।

01/06/2026

Alert अगले तीन घंटा में आंधी तूफान बारिश होने की संभावना है सभी मोबाइलों पर अलर्ट के माध्यम से भेजा गया 60 से 80 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आधे तूफान व बारिश होने की संभावना है वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए और सावधान और सतर्क रहें अलर्ट

01/06/2026

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी धन्नीपुर बिसराई | PFN News 24

01/06/2026

तकदीर ने किया बहुत ही खिलवाड़ एक की मौत दूसरे व्यक्ति का पैर कटा बहन की डोली उठने वाली तमाम ऐसे दुखों से गिरा दो परिवार मृतक धन्नीपुर का निवासीघायल व्यक्ति ओरिल चकखपड़िया का निवासी है आजमगढ़

01/06/2026

अंबेडकरनगर एसपी ने 4 थानाध्यक्षों का तबादला कियाः अकबरपुर के SHO को भीटी थाने का जिम्मा,जहांगीरगंज इंस्पेक्टर को अकबरपुर भेजा
अंबेडकरनगर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने चार थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर विभिन्न थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

तबादला सूची के अनुसार, अकबरपुर के प्रभारी निरीक्षक श्री निवास पांडेय को भीटी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, जहांगीरगंज थाने में तैनात निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को अकबरपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में, भीटी के थानाध्यक्ष रहे निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह को आलापुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, आलापुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रितेश पांडेय को जहांगीरगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद, संबंधित अधिकारियों ने अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है।
अंबेडकरनगर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने चार थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर विभिन्न थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

तबादला सूची के अनुसार, अकबरपुर के प्रभारी निरीक्षक श्री निवास पांडेय को भीटी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, जहांगीरगंज थाने में तैनात निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को अकबरपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में, भीटी के थानाध्यक्ष रहे निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह को आलापुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, आलापुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रितेश पांडेय को जहांगीरगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद, संबंधित अधिकारियों ने अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है।

31/05/2026

चमावा सड़क हादसा एक का पैर कटा दूसरे की मौत| बहन की शादी भाई की अर्थी उठाई गई फूलपुर आजमगढ़

31/05/2026

आजमगढ़ जिले में मारपीट के मामलों में फूलपुर कोतवाली सबसे आगे? कभी दब जाता मामला, कभी बन जाता सुर्खियां

फूलपुर, आजमगढ़।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र की मनरा ग्राम सभा में मिट्टी खनन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस देर रात मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सूत्रों का दावा है कि मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे मृत समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले में जेसीबी चालक को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे मारपीट और आपसी विवाद के मामलों को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा है। लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बावजूद ऐसी घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं आ रही है। मनरा ग्राम सभा की यह घटना एक बार फिर कानून-व्यवस्था और स्थानीय विवादों को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

31/05/2026

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में टावर से कूदकर जान देने वाले श्रीप्रकाश यादव के परिवार ने जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. सैमुअल पाल से मुलाकात की। परिवार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को एक पत्र सौंपा है।

यह घटना 22 मई को उतरीजपुर में जमीन के सीमांकन विवाद को लेकर हुई थी। श्रीप्रकाश यादव लगभग 7 घंटे तक टावर पर चढ़े रहे थे, जिसके बाद उन्होंने कूदकर अपनी जान दे दी थी। मृतक के भाई जयशंकर यादव ने आरोप लगाया है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद मामले के आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा

उन्होंने बताया कि आरोपी लगातार उनके परिवार को धमका रहे हैं और मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं, जिससे परिवार भयभीत है। जयशंकर यादव ने यह भी जानकारी दी कि श्रीप्रकाश के निधन के बाद से उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और उन्हें सरकार की ओर से अभी तक कोई आर्थिक

31/05/2026

आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चक अमनाबाद गांव में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय रामधनी गुप्ता की मौत हो गई। वह दूध लेकर बाजार से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

चक अमनाबाद निवासी रामधनी गुप्ता (30) पुत्र स्वर्गीय जगनारायण गुप्ता साइकिल से बिलारमऊ बाजार दूध लेने गए थे। रात लगभग 9 बजे बाजार से घर लौटते समय गांव के सामने लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित डीह बाबा स्थान के पास उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामधनी सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रामधनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामधनी की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में शोक छा गया। मृतक की मां लीलावती देवी, पत्नी उमाशंकर भारती

Want your business to be the top-listed Advertising & Marketing Company in Azamgarh?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Azamgarh
276304