Champat Rai

Champat Rai

Share

Official page of Champat Rai, International Vice President of Vishwa Hindu Parishad (VHP)

21/01/2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् २०८३ तदनुसार दिनांक 19 मार्च 2026 को श्री रामजन्मभूमि परिसर में आयोजित कार्यक्रम हेतु भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया को निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर न्यास के महामंत्री श्री चंपत राय, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्देव गिरी जी, न्यासी श्री कृष्णमोहन तथा निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री नृपेंद्र मिश्र उपस्थित थे।

Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust has extended an invitation to the Hon’ble President of India for the programme to be held at the Shri Ram Janmabhoomi premises on Chaitra Shukla Pratipada, Samvat 2083, corresponding to 19 March 2026.

On this occasion, the Trust’s General Secretary Shri Champat Rai, Treasurer Swami Govinddev Giri Ji, Trustee Shri Krishnamohan, and Chairman of the Construction Committee Shri Nripendra Mishra were present.

Photos from Champat Rai's post 17/01/2026

उलझें सुलझें प्रश्नों का उत्तर केवल एक ,हिन्दू है हम सब एक
छुआ छूत की करों विधाई,हम सब हिन्दू भाई भाई

अवध प्रान्त मिल्कीपुर कुमारगंज बाजार

हिंदू सम्मेलन

Photos from Champat Rai's post 01/01/2026

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र 01/01/2026 छाया चित्र

01/01/2026

राम मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन रहा है जहाँ करोड़ों लोगो ने अपने आराध्य प्रभु श्री राम के ५०० वर्ष संघर्ष किया,यातनाएँ सही, ऐसी_ऐसी यातनाएँ सही देखने और सुनने वालो की आत्मा भी काप जाए, लेकिन सनातन हिन्दू समाज पीढ़ी दर पीढ़ी संघर्ष करते रहे तब जाकर ये दिन आये है 🕉️

Photos from Champat Rai's post 31/12/2025

द्वितीय प्राण–प्रतिष्ठा द्वादशी (पाटोत्सव) के उपलक्ष्य में आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में
आदरणीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी (भारत सरकार) एवं
आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा
माता अन्नपूर्णा मंदिर का ध्वजारोहण किया गया।
“नाथ आजु मै काह न पावा…”
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुँचकर
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी भावविभोर हो उठे।
उन्होंने कहा—
रामलला के दर्शन के बाद अब कुछ और देखने की इच्छा नहीं बची।
यह प्राण–प्रतिष्ठा केवल मूर्ति की नहीं,
बल्कि भारत की आत्मा की पुनः आध्यात्मिक प्रतिष्ठा है।

31/12/2025
Photos from Champat Rai's post 31/12/2025

गाथा श्रीराम मंदिर की”*
30 दिसंबर 2025
मोहित शेवानी द्वारा -गाथा ने जन्मभूमि के छिपाए गए इतिहास में किया सत्यान्वेषण आक्रांताओं द्वारा ध्वस्त की गई अयोध्या में प्रभु श्रीराम की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए किस तरह संघर्ष व बलिदान हुए,बहुत ही सुंदर वर्णन किया
जय श्री सीताराम

Photos from Champat Rai's post 30/12/2025

शिवगर्जना समूह ने ढोल-ताशों की गर्जना से किया बालक राम का अभिनंदन
अयोध्या, 30 दिसंबर 2025: नागपुर के 'शिवगर्जना' समूह ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में ढोल-ताशों की ओजस्वी धुन के साथ प्रभु श्री रामलला का भव्य अभिनंदन किया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आयोजित 'द्वितीय प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह' के दूसरे दिन महाराष्ट्र के इस दल ने अपनी लयबद्ध प्रस्तुति से संपूर्ण मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। प्रतीक टेटे, राम टेटे और प्रथम दाऊतपुरे के नेतृत्व में आए इस समूह में 30 मातृशक्ति 70 युवाओं सहित कुल 100 कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों ने अंगद टीला पर भी ढोल-ताशों और ताल का ऐसा अद्भुत सामंजस्य प्रस्तुत किया कि वहां मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

Photos from Champat Rai's post 29/12/2025

*तंजावुर शैली में निर्मित श्रीरामलला का 2 डी चित्र अनावृत*
अयोध्या ।
29 दिसम्बर।श्रीराम जन्म भूमि तीर्थक्षेत्र के न्यासी गण उडुपी पेजावर मठाधीश श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी महाराज, निर्मोही अखाडा़ के पूज्य दिनेंद्र दास जी महाराज के कर कमलों से आज तंजावुर शैली के 2डी चित्र का अनावरण हुआ। चित्र का निर्माण बंगलुरू की जयश्री फणीश ने किया है। यह चित्र यात्री सुविधा केंद्र पर तुलसीदास की मूर्ति के पास लगाया गया है।
इस कार्यक्रम में स्वप्रेरणा से विगत 9 माह के सतत परिश्रम से चित्र का निर्माण किया है। प्लाईबोर्ड के ऊपर थर्मोकोल और क्ले का उपयोग कर यह 2D चित्र बनाया गया।भेट कर्ता के अनुसार सोना, वज्र के पत्थर आदि धातुओं से युक्त चित्र का मूल्य भेँटकर्ता लगभग 2.5 करोड बताते हैं।

Photos from Champat Rai's post 29/12/2025

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा द्वितीय प्राण-प्रतिष्ठा द्वादशी (पाटोत्सव) के पावन अवसर पर आज, 29 दिसंबर 2025 (पौष शुक्ल दशमी) को रामजन्मभूमि परिसर स्थित अंगद टीला पर भव्य ‘दिव्य श्री राम कथा’ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में जगद्गुरु श्रीरामदिनेशाचार्य जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से प्रभु श्री राम के आदर्शों और पाटोत्सव की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला। राम मंदिर निर्माण के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को समर्पित इस आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर भक्ति रस में सराबोर हुए।

28/12/2025

पालकी में विराजे रामलला, संतों और भक्तों संग पावन दर्शन।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Ayodhya?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Ayodhya